Home National Lucknow के चारबाग Railway Station गिरी टीन शेड, 3 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

Lucknow के चारबाग Railway Station गिरी टीन शेड, 3 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

0
Lucknow के चारबाग Railway Station गिरी टीन शेड, 3 लोग हुए घायल, देखें वीडियो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया है। जब जहां तीन शेड पर गिर पड़ा है। जिसमें एक टीटी समेत तीन लोग घायल हो गए है। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई है। हादसे के कारण टीन शेड की मरम्मत का काम कर रहे मजदूर की लापरवाही बताई जा रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार, किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। बाकी हादसे की जांच की आदेश दे दिए गए हैं फिलहाल इस मामले में रेल अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। जानकारी के अनुसार, इन दिनों रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर मरम्मत का काम चल रहा है। आज सुबह अचानक टीन शेड टूटकर नीचे आ गिरा। इसमें एक टीटी और लोको पायलट व बैटरी रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। लोको पायलट को पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के कारण से मजदूरों की लापरवाही बताई जा रही है। इसके चलते रेलकर्मी घायल हो गए हैं क्योंकि प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 5 पर टीन शेड का सपोर्ट जाता है। काम के दौरान उसके काटने के कारण से टीन शेड गिर गया है। यहां बता दें कि रेलवे स्टेशन पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके लेकिन अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। जिसके चलते आज फिर हादसा हो गया है। यही नहीं इस प्लेटफॉर्म से बड़ी संख्या में यात्री गुजरते हैं वे हादसे का शिकार होने से बाख गए हैं। लगातार हो रहे हादसों अपर रेल अधिकारियों की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस घटना को लेकर रेल कर्मचारियों में भी आक्रोश हैं। उनके मुताबिक अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है जिसके चलते बार-बार हादसे होते जा रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here