Home National दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, 4 घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, 4 घायल

0
दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, 4 घायल
नई दिल्ली : बिहार के खगड़िया जिले में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। महेशखूंट पुलिस थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चैधा गांव के पास हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर ट्रॉली को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और अधिकारी ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गया, जिसके तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में सवार ये सभी लोग झारखंड के देवघर से मुंडन कराकर वापस बंदेहरा गांव लौट रहे थे और मतृक तथा घायल सभी एक ही परिवार के थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here