भुवनेश्वर : देश में लगातार ट्रेन हादसे के मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में 2 ट्रेन हादसे सामने आए थे। उसके बाद पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसे का मामला सामने आया था। वहीं आज ओडिशा में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल भुवनेश्वर में आज सुबह एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने दी है।
अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे की टीमें ट्रैक बहाली के काम के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे निचली लाइन पर बेपटरी हुए, इसलिए मध्य और ऊपरी लाइन पर ट्रेन परिचालन सुचारु है।