Home National ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने लगाया फंदा, Suicide Note में धर्मांतरण का दबाव बनाने का लगाया आरोप

ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने लगाया फंदा, Suicide Note में धर्मांतरण का दबाव बनाने का लगाया आरोप

0
ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने लगाया फंदा, Suicide Note में धर्मांतरण का दबाव बनाने का लगाया आरोप

बालोदः ससुराल पक्ष की ओर से धर्मांतरण का दबाव बनाने से परेशान युवक ने ये फांसी लगा जान दे दी। पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गजेंद्र उर्फ सूरज देवांगन (35 साल) के रूप में हुई है। सूरज ने मरने से पहले कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें प्रताड़ित करने का जिक्र है। सूरज ने पत्नी, सास और ससुर पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े आरोप का खंडन किया है।

आत्महत्या से पहले सूरज अर्जुंदा पुलिस थाने भी गया था। उसने अपनी पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। लेकिन तब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर ने धर्मांतरण से जुड़े आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति सूरज को 50 हजार रुपए के लिए परेशान कर रहा था। इस बात का जिक्र उसने दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में किया है। वहीं ससुराल वालों से परेशान होने की बात भी उसने लिखी है। राठौर ने बताया कि मामले में यह बात सामने आई है कि उसकी पत्नी प्रभु यीशु पर आस्था रखती थी, इसलिए वह उससे झगड़ा करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here