Blog

  • पटियाला हाउस और अन्य कोर्ट सहित 2 CRPF स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकी, मचा हड़कंप

    पटियाला हाउस और अन्य कोर्ट सहित 2 CRPF स्कूलों को मिली बम विस्फोट की धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में 2 सीआरपीएफ के स्कूलों को बम की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। दरअसल, साकेत, पटियाला हाउस, रोहिणी और द्वारका कोर्ट को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। इसके साथ ही दो CRPF स्कूलों को भी धमकी भेजी गई। सभी जगहों को खाली कराकर तलाशी शुरू कर दी गई है। इन ईमेल के बाद सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षाबलों की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

    साकेत कोर्ट परिसर में एहतियाती जांच के तहत बम निरोधक दस्ता लगातार गहन तलाशी अभियान चला रहा है। इस घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है, खासकर उन स्थानों पर जहां अधिक भीड़ या संवेदनशील गतिविधियां रहती हैं। सिर्फ अदालतें ही नहीं, बल्कि मंगलवार को द्वारका और प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले। दोनों स्कूलों में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और जांच टीमें सक्रिय हैं। देश की राजधानी में हाल ही में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे NCR में पहले से ही दहशत का माहौल है।

    फरीदाबाद से लेकर लखनऊ और सहारनपुर तक पुलिस और एजेंसियों की छापेमारी और गिरफ्तारियां जारी हैं। ऐसे माहौल में बम धमकी वाले ईमेल मिलना सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को और बढ़ा रहा है। सिर्फ अदालतें ही नहीं, बल्कि मंगलवार को द्वारका और प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले। दोनों स्कूलों में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और जांच टीमें सक्रिय हैं।

    देश की राजधानी में हाल ही में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरे NCR में पहले से ही दहशत का माहौल है। फरीदाबाद से लेकर लखनऊ और सहारनपुर तक पुलिस और एजेंसियों की छापेमारी और गिरफ्तारियां जारी हैं। ऐसे माहौल में बम धमकी वाले ईमेल मिलना सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं को और बढ़ा रहा है।

     

     

  • Double Decker Bus पलटने से 3 की मौत, 15 लोग घायल

    Double Decker Bus पलटने से 3 की मौत, 15 लोग घायल

    कानपुरः उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बिल्हौर इलाके में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, अल सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में 7 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 अन्य घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे कई यात्री फंस गए। मंगलवार को भोर के समय लगभग 4 बजे यह हादसा अरौल थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के एक मोड़ पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कम रोशनी और नींद के झोंके में चालक का बस पर नियंत्रण टूट गया।

    जिससे बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क के किनारे पलट गई। यात्रियों के अनुसार तेज आवाज के साथ बस हिचकोले खाते हुए दो बार पलटी और फिर साइड में जा रूकी। हादसे की तीव्रता ऐसी थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसके शीशे, सीटें व सामान सड़क पर बिखर गए। मौके पर मौजूद कुछ यात्रियों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी और मोड़ पर चालक अचानक ब्रेक लेता दिखा, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस पलटने के तुरंत बाद अंदर सवार यात्रियों में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के बीच फंस गए थे, कुछ खिड़कियों से बाहर फेंक दिए गए।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त (बिल्हौर) मंजय सिंह ने बताया कि भोर में करीब 4 बजे बिल्हौर तहसील के अरौल के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही एक डबल डेकर बस पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार अनुराग (7 वर्षीय), शशि गिरि (40) और नसीम (30) नामक लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में बस में सवार 15 अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लाला लाजपत राय (हैलेट) अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। यात्रियों के पास मिले बैग, टिकट और मोबाइल नंबरों की सहायता से परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है। घटना में मरने वाले सभी यात्री बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस और एक्सप्रेसवे प्रशासन ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती संकेत चालक की नींद या रफ्तार को जिम्मेदार मान रहे हैं, लेकिन बस में तकनीकी खराबी या स्टेयरिंग फेल की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। बस किस परिवहन कंपनी की थी और इसके मेंटेनेंस की स्थिति क्या थी, इसके दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिवहन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर रही है।

     

     

  • Punjab News: विवादों में घिरे Singer Babbu Maan, हिंदू संगठनों ने दी बेअदबी की शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरे Singer Babbu Maan, हिंदू संगठनों ने दी बेअदबी की शिकायत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाबी गायक बब्बू मान मां चिंतपूर्णी महोत्सव में भजन की जगह गाना गाने को लेकर विवादों में घिर गए है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुए मां चिंतपूर्णी महोत्सव में माता चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति स्थापित होने के बाद गायक ने स्टेज पर गाने गाए। जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में और दरबार का मंच तैयार होने के बावजूद बब्बू मान ने अभद्र, शराब और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गीत गाए। उनका कहना है कि गायक के इन गानों से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।

    संगठनों का कहना है कि 15 और 16 नवंबर को हुए कार्यक्रम में ना तो भजन गाए गए और ना ही सम्मानजनक माहौल रखा गया, बल्कि मंच पर बेटियों को अभद्र गानों पर नचाया गया। जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने बब्बू मान व आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर जय मां लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पड़ेन ने जिला प्रशासन को शिकायत दी है। आरोप है कि मां चिंतपूर्णी महोत्सव में बब्बू मान ने अभद्र गीत गाए और शराब को बढ़ावा दिया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

    शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, महोत्सव में मां चिंतपूर्णी से लाई गई ज्योति स्थापित की गई थी और पूरा मंच दरबार जैसा सजाया गया था, लेकिन उसी मंच पर हुल्लड़बाजी और अभद्र गानों पर बेटियों को नचाया गया। स्वामी आमरेश्वर दास ने कहा कि अगर कार्यक्रम का नाम मां चिंतपूर्णी महोत्सव न रखा गया होता तो उन्हें आपत्ति नहीं होती। उनका कहना है कि बब्बू मान ने माता का गुणगान करने वाला एक भी गीत नहीं गाया और अशोभनीय माहौल बनाया। शिकायत में कहा गया है कि इन तारीखों को हुए कार्यक्रम में बब्बू मान और अमृत मान ने भजन नहीं गाए, बल्कि “महफिल मितरां दी…” जैसे नशे और हथियारों को प्रमोट करने वाले गीत गाए, जिसे माता के दरबार में सीधी बेअदबी बताया गया।

  • Phagwara News: मुस्लिम गुज्जर के डेरे को लेकर कांग्रेस और आप नेता में हुआ विवाद, 3 घायल, देखें वीडियो

    Phagwara News: मुस्लिम गुज्जर के डेरे को लेकर कांग्रेस और आप नेता में हुआ विवाद, 3 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के फगवाड़ा में गांव भुल्लाराई में भारी हंगामा हो गया। जहां डेरे को लेकर हुए विवाद में 3 व्यक्ति घायल हो गए। दरअसल, आरोप है कि हिंदूओं इलाके में मुसलिम गुर्जरों का डेरा खुला हुआ था। इसी बात को लेकर आप पार्टी के सरपंच द्वारा कांग्रेस नेता को डेरा बंद करवाने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान आप पार्टी के सरपंच पर हमला किया गया। घटना में 3 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने अपने प्लाट में मुसलिम गुर्जरों का डेरा बनवा रखा था, इसी को लेकर विवाद हो गया। डेरा हटवाने के लिए गए सरपंच रजत भनोट और कांग्रेस नेता के लोगों में मारपीट हो गई। दूसरी ओर डेरे का विरोध कर रहे लोगों को कहना है कि इसके लेकर गांव के लोगों ने सरपंच को शिकायत की। इसपर सरपंच अपने पंच के साथ कांग्रेसी नेता को डेरा हटाने के लिए गए और कांग्रेसी नेता को रिहाइशी इलाके में डेरा बंद करवाने के लिए कहा गया। लोगों का कहना है कि यहां रखे गए पशुओं के कारण मोहल्ले बदबू फैली है। लोगों द्वारा कांग्रेस नेता को बार-बार कहा जा रहा था कि इससे बीमारी फैल सकती है। दूसरी बात यह हिंदुओं का मोहल्ला है, ऐसे में यहां मुसलिम को न रखा जाए। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने उनकी बात न मानी और वह जबरन डेरा खुलवा रहा था। जब सरपंच रजत भनोट पंचायत सदस्यों को साथ उससे बातचीत करने गया था। आरोप है कि वहां पर कांग्रेसी नेता ने सरपंच और उसके साथ गए लोगों पर हमला कर दिया। इसमें मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में कांग्रेसी नेता और सरपंच के 2 साथी घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। घटना की सुचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते हुए गांव भुल्लाराई के सरपंच रजत भनोट ने बताया कि गांव के एक मोहल्ला ढक्की है। यहां पर ज्यादा संख्या में हिंदू परिवार रहते हैं। हिंदू परिवार के घर के पास कांग्रेसी नेता गुरदियाल सिंह की ओर से अपने प्लाट में एक-एक सोची समझी साजिश के तहत मुसलिम गुर्जर का डेरा बनवाया जा रहा था। इसकी शिकायत ढक्की के लोगों ने उनको दी। जब मौके पर कांग्रेसी नेता से बात करने गए तो उन्होंने उनसे बहस शुरू कर दी। बहस हाथा पाई में बदल गई। इसमें कांग्रेसी नेता गुरदियाल सिंह और सरपंच पक्ष के 2 लोग घायल हो गए। वहीं कांग्रेसी नेता गुरदयाल सिंह ने मीडिया से बताया कि सुबह 11:00 बजे के करीब गांव का सरपंच अपने साथियों सहित उनके घर आया। वह गुर्जरों के डेरे को वहां से हटाने के लिए बोलने लगा। मैंने कहा कि मैं गुर्जरों को अपने प्लॉट में रखा हुआ हूं। आपस में बहसबाजी के बाद झगड़ा शुरू हो गया। इसमें वो घायल हो गया। दोनों पक्ष के लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भी दोनों पक्ष आपस में बहसबाजी करने लगे। दोनों पक्षों के लोगों फिर एक बार धक्का मुक्की होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उनको हटाया। सिविल चौकी में तैनात पुलिस वाले ने बहस बाजी होती देख थाना सिटी पुलिस की एसएचओ को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंच उषा रानी दोनों साइड के लोगों को सिविल अस्पताल से बाहर जाने के लिए कहा। इस कारण मौके पर थाना सिटी के एसएचओ उषा रानी पुलिस टीम सहित पहुंची तथा दोनों पक्ष के लोगों को झगड़ा करने से रोका। थाना सदर के एसएचओ करपाल सिंह भी टीम सहित पहुंचे और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।    
  • घर में लगी भीषण आग, पारिवारिक सदस्यों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    घर में लगी भीषण आग, पारिवारिक सदस्यों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    बिलासपुर: एक घर में देर रात आग लग गई। जिससे पारिवारिक सदस्यों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटें से घर में रखा फर्नीचर समेत पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी की दमकल की दो बड़ी गाड़ियों में पहुंची टीम को आग बुझाने में डेढ़ घंटे लग गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

    Read in English:

    https://encounternews.in/india/massive-fire-guts-house-in-bilaspur-firefighting-operation-lasts-1-5-hours/

    टिकरापारा के मूर्ति गली में सौरभ प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा का मकान है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8 बजे अचानक आग लगी। आग दरवाजे से होते हुई कमरे तक पहुंची। जिसके बाद घर में मौजूद लोग आग की लपटों को देख बालकनी की तरफ भागे और बाहर निकल गए।

    शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और नगर सेना के दमकल शाखा को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। दमकल की दो बड़ी गाड़ियों से आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन, घर के ऊपरी मंजिल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

  • Donald Trump ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस देश को देंगे दुनिया का सबसे खतरनाक विमान

    Donald Trump ने कर दिया बड़ा ऐलान, इस देश को देंगे दुनिया का सबसे खतरनाक विमान

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब को दुनिया का सबसे आधुनिक विमान F-35 बेचेंगे। इस बात का ऐलान उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की 7 साल बाद पहली वाशिंगटन यात्रा से ठीक एक दिन पहले की है। ट्रंप ने कहा कि – हम हम ऐसा ही करेंगे हम F-35 बेच रहे हैं। क्राउन प्रिंस अमेरिका से 2 बड़े मांगें लेकर आ रहे हैं। एक अमेरिका से सऊदी अरब की सैन्य सुरक्षा की लिखित गारंटी और दूसरा F-35 विमान खरीदने का समझौता वह करने वाले हैं।

    जल्द होगा समझौता

    ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारी इस समझौते से चिंतित भी है। उनका कहना है कि यह तकनीक जल्द चीन के हाथ भी लग सकती है ऐसा इसलिए क्योंकि सऊदी अरब और ड्रैगन के रिश्ते पिछले कुछ सालों में काफी अच्छे हुए हैं। पिछले महीने दोनों देशों ने सऊदी अरब में संयुक्त नौसेना अभ्यास भी किया था। 2023 में चीन ने सऊदी अरब और ईरान के बीच में राजनयिक संबंध अच्छे करवाए थे। ट्रंप यह सौदा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य करने का दबाव बनाना चाहते हैं। उनका यह कहना है कि – मुझे उम्मीद है कि सऊदी अरब जल्द ही अब्राहम समझौते में शामिल होगा।

    एक्सपर्ट्स ने दी ट्रंप को चेतावनी

    सऊदी अरब ने यह साफ कह दिया है कि जब तक फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश का रास्ता नहीं मिलेगा तब तक वो इजरायल के साथ रिश्ते सामान्य नहीं करेंगे। एक्सपर्ट्स का इस पर यह कहना है कि ट्रंप को यह साफ कर लेना चाहिए कि पहले F-35 तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक सऊदी अरब इजरायल के साथ रिश्ते अच्छे नहीं करता। नहीं तो इससे उनकी ताकत कम हो सकती है। इसके अलावा मानवाधिकार के कार्यकर्ता भी इस सौदे का विरोध कर रहे हैं।

    F-35 में खास है ये चीजें

    यह लाइटनिंग-II दुनिया का सबसे उन्नत पांचवी पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। यह रडार की पकड़ में भी नहीं आता और दुश्मन भी इसको आसानी से नहीं देख सकते है। इसमें सुपरसॉनिक स्पीड. लंबी दूरी तक हथियार लेने की क्षमता और सबसे ज्यादा आधुनिक सेंसर है। एक ही विमान जमीन, समुद्र और हवा तीनों तरह के लक्ष्यों पर भी हमला कर सकता है। यह पायलट को 360 डिग्री व्यू देता है और दूसरे विमानों और ड्रोनों से सीधे डेटा शेयर कर सकता है। अमेरिका ने इसको सिर्फ अपने करीबी साथी को दिया है।
  • Punjab News: RSS नेता के पोते के कत्ल के बाद अब शिव सेना के चेयरमैन को मिली धमकी, सुनें ऑडियो

    Punjab News: RSS नेता के पोते के कत्ल के बाद अब शिव सेना के चेयरमैन को मिली धमकी, सुनें ऑडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर में कुछ दिन पहले मेन बाजार में आरएसएस नेता के पोते का हमलावारों ने गोली मारकर कत्ल कर दिया था। अभी यह मामला थमा नहीं है कि अब इस घटना के बाद शिवसेना के पंजाब के चेयरमैन को धमकी भरा फोन आया है। आरएसएस के पोते को मारने के बाद हिंदू संगठनों के नेता को विदेशी नंबरों से धमकियां मिली है। शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन को विदेशी नंबर से बघेल सिंह नामक व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया और कहा कि उसी ने फिरोजपुर में आरएसएस नेता के पोते को गाेली मारी है।

    ऐसे में अब उसने शिवसेना नेता को धमकी देते हुए कहा कि अब तू तैयार रहे। फोन पर बात करते हुए खुद को बघेल सिंह बताने वाले व्यक्ति ने शिवसेना नेता को धमकी देते हुए कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए, नहीं तो उसे परिवार तक पहुंचने में भी वक्त नहीं लगेगा। शिवसेना नेता ने कहा कि व्यक्ति उसके साथ करीब सवा 4 मिनट तक फोन पर बात करता रहा। राजीव टंडन ने विदेशी नंबर से आई कॉल की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी है।

    राजीव टंडन का कहना है कि आजकल ट्रेंड बन गया है कि हिंदुओं की हत्या करो और उसके बाद जिम्मेदारी लो। इससे ये अपने आकाओं के पास जाते हैं और फंड की डिमांड करते हैं। उन्होंने कहा कि कई कट्‌टवादी संगठन इस तरह की फंडिंग कर रहे हैं। राजीव टंडन ने बताया कि जब पंजाब में इस तरह की घटनाएं होती हैं तो उन्हें विदेशी नंबरों से धमकियां आनी शुरू हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि यह धमकी उन्हें विदेशी नंबर से आई है और फिर से वही धमकी दी गई है कि अब तू तैयार रह। उन्होंने बताया कि बार बार धमकियां आती हैं तो कितनी बार पुलिस को शिकायत करें।

     

  • Punjab News: RSS नेता के घर पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, देखें वीडियो

    Punjab News: RSS नेता के घर पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आरएसएस नेता बलदेव अरोड़ा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनके बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या पर परिवार के साथ दुख साझा किया। अश्विनी शर्मा ने परिवार को आश्वासन दिलवाया की पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी है।

    उन्होंने सरकार पर निशाना साधते कहा कि पंजाब सरकार कानून व्यवस्था स्थापित करने में बुरी तरह फेल हुई है। 4 साल में शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो जब पंजाब में लूटपाट हत्या गोली चलने की वारदात या फिरौती रंगदारी के मामले सामने ना आए हो। सरकार से अपील करते कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को पड़कर सख्त से सख्त सजा दी जानी जाए। पूरी बीजेपी प्रशासन के संपर्क में है सरकार को चुप्पी तोड़कर आगे आना चाहिए और उन्होंने मांग की की मृतक के परिवार को एक सरकारी नौकरी भी दी जानी चाहिए, ताकि वह अपना परिवार पाल सके।

  • Punjab News: 11 लाख की चोरी के बाद दूसरी बार ज्वैलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: 11 लाख की चोरी के बाद दूसरी बार ज्वैलर की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल

    लुधियानाः जिले के कंगनवाल इलाके में ज्वैलरी की दुकान पर 2 महीने पहले 11 लाख रुपये की चोरी होने की घटना सामने आई थी। हैरानी की बात यह है कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब फिर से चोरों ने उसी ‘श्री पार्वती ज्वैलरी’ की दुकान को दूसरी बार निशाना बनाने की हिमाकत की। गनीमत यह रही कि इस बार दुकान मालिक अभिषेक सोनी खुद दुकान के भीतर सो रहे थे, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर इस बड़ी वारदात को होने से टाल दिया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार अभिषेक सोनी ने बताया कि पिछली चोरी के बाद वह लगभग एक महीने से दुकान के अंदर ही सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े 3 बजे उन्हें अजीब सी खटपट की आवाज़ सुनाई दी। मालिक ने बताया कि उसने ज़ोर से आवाज़ लगाई और चिल्लाना शुरू किया। तभी उक्त चोर मौके से भाग गए। अभिषेक ने कहा कि जब उसने बाहर देखा तो 3 से 4 संदिग्ध युवक बल्ली और डंडों के सहारे ऊपर चढ़कर गेट तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। घटनास्थल पर टूटे हुए लकड़ी के डंडे और गेट पर टूट-फूट के निशान भी मिले हैं। दुकानदार अभिषेक सोनी का आरोप है कि पिछली 11 लाख की चोरी के बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाती है जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई शून्य है। पीड़ित ने कहा कि अगर वह रात को दुकान में नहीं सोया होता तो उसकी दुकान फिर से साफ हो चुकी होती। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासन गहरी सुस्ती में डूबा है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चोरी लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त इलाके से गायब है। जांच अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा रात की गश्त बढ़ा दी गई है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
  • Jalandhar News: खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेंगा जुर्माना, होगी FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेंगा जुर्माना, होगी FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। ऐसे में सरकार ने खुले में सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। ऐसे में सड़कों पर अब कूड़ा फैंकने वालो पर सख़्त कार्रवाई होनी शुरू हो गई है। इसके लिए अब सड़कों पर अब टीमों को तैयार किया गया है। नगर निगम के मेयर का विनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि का कहना है।

    शहर को हरा भरा रखने के लिए सरकार की ओर से ये सख्त कदम उठाया है। जिसके लिए अब जालंधर के मेयर विनीत धीर ने एक्शन शुरू किया है अब सड़कों पर कूड़ा फेंकने वाले लोग सावधान हो जाए। शहर के इलाको में अब टीमों को तैनात किया जाएगा।

    जिसमें अगर कोई भी सड़कों पर कूड़ा फेंकता दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना और एफ़आइआर दर्ज का प्रवाधान शामिल किया गया है। शहर में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई कल रात से शुरू की गई है। बीती रात भी कूड़ा फैंकने वाले पर कारवाई की गई है ओर मेयर ने चेतावनी दी है कि अब कूड़ा फैंकने वालो की शामत आ गई है।