Home National ट्विशा शर्मा का पति समर्थ Court में करेगा सरेंडर, इतने दिनों से है फरार

ट्विशा शर्मा का पति समर्थ Court में करेगा सरेंडर, इतने दिनों से है फरार

0
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ Court में करेगा सरेंडर, इतने दिनों से है फरार

नई दिल्लीः देश भर में इस समय चर्चा का विषय बना ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां, संदिग्ध मौत मामले में 10 दिनों से फरार पति समर्थ सिंह मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर कोर्ट पहुंचा। इसके बाद अपने आप को सरेंडर करेगा। इसके बाद समर्थ सिंह के वकील जबलपुर कोर्ट में पहुंचे थे जहां कोर्ट की तरफ से कहा गया कि केस भोपाल का है ऐसे में वो भोपाल में सरेंडर करें। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जाए।

भोपाल में नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु संबधी मामले में 10 दिन फरार रहने के बाद आज मृतका का पति समर्थ सिंह सरेंडर करने के लिए जबलपुर कोर्ट पहुंचा है। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जाए।

ये था मामला
ट्विशा शर्मा की शादी के मात्र 5 महीनों बाद हाल ही में भोपाल स्थित उनके ससुराल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 12 मई की रात ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार है। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह एवं सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी मुलाकात
बतादें कि, 33 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। शादी से पहले वो तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी थी। इसी दौरान एक डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा की मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवादों से भर दिया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here