Home National बेकाबू Scorpio हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

बेकाबू Scorpio हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

0
बेकाबू Scorpio हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

नई दिल्ली : बेकाबू स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई। यह हादसा झालावाड़ में NH-52 पर कलमंडी खुर्द के पास सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ।  जानकारी के अनुसार इस हादसे में जयपुर से लौट रहे अकलेरा पालिकाध्यक्ष कैलाशी बाई के बेटे की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रुप से घायल है। सभी जयपुर से अकलेरा (झालावाड़) लौट रहे थे।

एएसआई श्यामसुंदर चौधरी ने बताया कि कमलेश मेघवाल (35) पुत्र धन्नालाल नगरपालिका के काम से जयपुर गए थे। सोमवार सुबह 3 साथी पीयूष (35) पुत्र हरिशंकर, राजेंद्र (34) पुत्र नरेंद्र शर्मा, मनोज (36) पुत्र कैलाश चंद्र शर्मा के साथ जयपुर से अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान कलमंडी खुर्द के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु स्कॉर्पियो के सामने आ गया। आवारा पशु को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कमलेश मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल राजेंद्र और मनोज को कोटा रेफर कर दिया गया है। पीयूष की हालत सामान्य होने के कारण उसे झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here