मृतकों की पहचान 53 वर्षीय वंसी, 21 वर्षीय दिनेश, 21 वर्षीय हर्षा, 19 वर्षीय बालू और 21 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी हैदराबाद के एलबी नगर के रहने वाले थे। एकमात्र जीवित बचे शख्स 21 वर्षीय मणिकांत ने किसी तरह से इस हादसे से खुद को बचा लिया। पुलिस ने झील से शवों को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच पुलिस द्वारा अभी भी जारी है। शुरुआती जांच में पाया गया कि कार की तेज गति के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुःखद हादसा हुआ।झील में गिरी बेकाबू कार, 5 की मौत, देखें वीडियो#WildFirePushpa #Pushpa2 pic.twitter.com/4gcqLHMJOZ
— Encounter India (@Encounter_India) December 7, 2024