Home National सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढही, आठ मजदूरों की मौत

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढही, आठ मजदूरों की मौत

0
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग ढही, आठ मजदूरों की मौत

नामचीः सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने का मामला सामने आया है। मलबा गिरने से सुरंग बंद हो गई। सुरंग ढहने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिक्किम पुलिस और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर मजदूरों सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सामरदुंग क्षेत्र में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन के बाद हुआ। मलबा गिरने से सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया और अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गए। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जबकि सुरंग के भीतर फंसे लोगों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

नामची जिला प्रशासन के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य विभाग तथा एनएचपीसी की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही है। मलबा हटाने के लिए मशीनों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सुरंग के भीतर की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही फंसे लोगों की सही संख्या का पता चल सकेगा। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here