Home National इस जिले में हुई अनोखी शादीः बारात में शामिल हुए बकरी, बंदर और ऊंट

इस जिले में हुई अनोखी शादीः बारात में शामिल हुए बकरी, बंदर और ऊंट

0
इस जिले में हुई अनोखी शादीः बारात में शामिल हुए बकरी, बंदर और ऊंट

डीग। राजस्थान के डीग में एक अनोखी बारात निकालने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि इस अनोखी बारात में ऊंट, बंदर, बकरी, और लड़कियां डांस करते हुए नजर आईं। इस बारात में 12 से भी ज्यादा डीजे बैंड और देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं, जिसे देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार डीग की हरिजन बस्ती में रहने वाले जयंत कुमार की बेटी बवीता कुमारी की शादी थी। बारात दिल्ली के जल बिहार विजय कैंप से डीग पहुंची। दूल्हा साहिल के गले में नोटों की माला थी।

दूल्हा साहिल की घुड़चढ़ी के दौरान 12 से ज्यादा बैंड और डीजे शामिल थे। बारात में बकरी, बंदर, ऊंट और घोड़ा भी डांस करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही ऋषि वाल्मीकि, देवी-देवताओं और अन्य भगवान की झांकियां भी सजाई गई थीं।

बारात में ढोल, ताशे और नफरी भी शामिल थे, और डांस ग्रुप में लड़कियां भी थीं जिन्होंने फग्गी गीतों और डीजे की धुनों पर शानदार डांस किया। इस अनोखी बारात को देखने के लिए लोग सड़कों पर और छतों पर भी जमा हो गए थे। बारात दिल्ली से लग्जरी कारों में आई, जिनमें डांसिंग कारें भी शामिल थीं। दूल्हे पक्ष के लोगों ने बताया कि बारात का पूरा खर्च वर पक्ष ने उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here