Home National पशुओं की तस्करी कर रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, मवेशियों की हुई मौत

पशुओं की तस्करी कर रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, मवेशियों की हुई मौत

0
पशुओं की तस्करी कर रही गाड़ी हुई हादसे का शिकार, मवेशियों की हुई मौत

नई दिल्ली : पशुओं की तस्करी कर रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में मवेशियों की मौत हो गई। कटड़ा से 8 किलोमीटर दूर गांव अखिली भूटान में जानवरों से भरी गाड़ी नाले में गिर गई। इस हादसे में 3 मवेशियों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार वाहन में 5 मवेशी थे, जिसमें से 3 की मौत हो गई।

वहीं एक गाय गाड़ी के नीचे आ गई थी, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उचित कार्रवाई शुरू कर दी है। पशु तस्करी के लिए हो रही इस्तेमाल इस गाड़ी का नंबर जेके14के 0729  बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here