Home National घने कोहरे में रोड पर सैर करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दर्दनाक मौत

घने कोहरे में रोड पर सैर करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दर्दनाक मौत

0
घने कोहरे में रोड पर सैर करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दर्दनाक मौत

अमेठीः सुबह की सैर के बिना कई लोग अपना दिन शुरू नहीं करते हैं। तंदुरुस्त रहने के लिए डॉक्टर भी लोगों को सुबह की सैर करने की सलाह देते हैं। परन्तु क्या होगा अगर वही सैर आपकी मौत का कारण बन जाए। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी सामने आया है जहां, सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव के चीथड़े सड़क पर बिखर गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 के निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) प्रतिदिन बाईपास की तरफ टहलने जाते थे। सुबह भी वह टहलने गए थे। कोहरा होने के कारण मार्ग में काफी धुंध थी। इसी दौरान टहलते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया।

घटना इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग के चिथड़े उड़ गए। हादसे का पता लोगों को चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाते हुए बताया कि बाईपास पर टहलने गए बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मारी है। इससे उनकी मृत्यु हो गई है। वाहन की पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस जल्द ही वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here