Home National नहर का बांध टूटने से रिहायशी इलाके में घुसा पानी, देखें वीडियो

नहर का बांध टूटने से रिहायशी इलाके में घुसा पानी, देखें वीडियो

0
नहर का बांध टूटने से रिहायशी इलाके में घुसा पानी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक बुधवार की रात मुनक नहर टूट गई। इसके चलते जेजे कॉलोनी के रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। आधी रात घरों में पानी घुसने से लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। इसके बाद आज सुबह इस नहर को रिपेयर करने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, बुधवार की रात राजधानी के कई इलाकों में भी बारिश हुई है।

स्थानीय निवासी आलम ने मीडिया को बताया कि जेजे कॉलोनी के लगभग हर ब्लॉक में पानी घुस गया है। मुनक नहर का बैराज बीती रात को करीब 12 बजे अचानक टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग नहर का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता यहां स्थिति देखने आए, लेकिन अभी तक लोगों को राहत देने के लिए जो कार्य होने चाहिए थे, वो अभी नहीं हुए हैं।

राजधानी में कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं लोग उमस से खासे परेशान हैं। यह सिलसिला लंबे समय से देखा जा रहा है। बुधवार की रात भी मौसम का ऐसा ही रंग देखने को मिला। एक तरफ जहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, वहीं कुछ इलाके पूरी तरह से सूखे नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन शुक्रवार से तेज बारिश की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ठहर गया है, जिसके चलते यह स्थिति देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here