Blog

  • Punjab : 5 लाख कर्ज लेकर गया विदेश, हार्ट अटैक से हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab : 5 लाख कर्ज लेकर गया विदेश, हार्ट अटैक से हुई मौत, देखें वीडियो

    बटाला। गुरदासपुर के बटाला एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, 20 साल के पंजाबी युवक की विदेश में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। युवक की पहचान गांव सर्फकोट निवासी 20 वर्षीय गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी के मुताबिक गुरबाज सिंह अपने बेहतर भविष्य और परिवार के पालन-पोषण के लिए 7 महीने पहले आर्मेनिया गया था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। आर्मेनिया में दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। परिवार ने पांच लाख रुपये कर्ज लेकर गुरबाज सिंह को विदेश भेजा था, लेकिन आज 7 महीने बाद गुरबाज लकड़ी के केबिन में घर लौटे तो इस दुख के मौके पर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

  • Ludhiana : 35 लाख की चोरी हुई ट्रेस, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Ludhiana : 35 लाख की चोरी हुई ट्रेस, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने 35 लाख रुपये की चोरी की घटना को ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुनीत कुमार पुत्र भुरे सिंह, सत्यम राजपूत पुत्र बाबुराम दोनों वासी कैलाश नगर के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 30 जून को टिबा रोड पर दुरजा इंटरप्राइजिज के दफ्तर से 35 लाख की चोरी हुई है। जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने 48 घंटे में चोरो का पता लगा कर दो आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 35 लाख भी बरामद कर लिए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इस चोरी मे संलिप्त विवेक और विपन की जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • Punjab : अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, ये नियम होगा लागू, देखें वीडियो

    Punjab : अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, ये नियम होगा लागू, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का होगा अब ई-चालान। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले के मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा चालान का एसएमएस। समार्ट सिटी लुधियाना में 40 चौकों पर स्मार्ट कैमरे लगने जा रहे हैं। जिनमें से 14 चौराहों पर आधुनिक तकनीक के कैमरे सक्रिय हो गए हैं।

    एसीपी चरणजीत सिंह लांबा ने बताया कि ई-चालान की शुरुआत 2019 से हुई थी। जब ई-चालान डाक के माध्यम से भेजा गया था। लेकिन उस समय फिरोजपुर रोड पर एलिवेटेड ब्रिज के निर्माण के कारण चौक से ट्रैफिक लाइटें हटानी पड़ीं।

    लेकिन अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ई-चालान के लिए नई सेंसर वाली ट्रैफिक लाइटें और कैमरे लगाए जा रहे हैं। जल्द ही 40 चौका में ई-चालान शुरू किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी भी दी जाएगी।

  • नगर निगम की बड़ी लापरवाहीः पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, देखें चौकाने वाला वीडियो

    नगर निगम की बड़ी लापरवाहीः पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, देखें चौकाने वाला वीडियो

    इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नगर निगम के पीएचई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही शहरवासियों के लिए जानलेवा साबित हुई है। नर्मदा लाइन को सुधारने और नई लाइन बिछाने के लिए PTO ने पूरे शहर में गड्ढे खोदे, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई जगह गड्ढे खुले रहे। ऐसे में बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। शहर के अधिकारियों द्वारा खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में एक मासूम बच्ची लगभग डूब गयी थी। एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जो वार्ड 1 अम्मार नगर का बताया जा रहा है।

    इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला और एक बच्ची पानी से भरे गड्ढे से बचते हुए सड़क पार कर रहे हैं। इसी दौरान मासूम बच्ची गड्ढे की गहराई नापने के लिए उसमें अपना पैर डालती है, लेकिन इसी दौरान उसका पैर फिसल जाता है और एक पल बाद वह डूबने लगती है. गनमीत का हाथ गड्ढे के किनारे तक पहुँच जाता है। इसी बीच वहां से गुजर रहा एक लड़का उसे देख लेता है और उसे गड्ढे से बाहर निकाल लेता है. हम आपको बताना चाहेंगे कि चार दिन पहले का ये वीडियो अब सामने आया है।

  • Team India के स्वागत के लिए Marine Drive पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

    Team India के स्वागत के लिए Marine Drive पर उमड़ा जन सैलाब, देखें Video

    मुंबई। टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के लिए लाखों क्रिकेट प्रेमियों मुंबई के मरीना बीच पर उमड़े हैं। टीम इंडिया के लिए ऐसा उत्साह पहली बार देखने को मिल रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। टीम इंडिया विक्ट्री परेड के लिए मुंबई पहुंच गई है। मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग उतर आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। तैनात पुलिसकर्मियों को टीम इंडिया के एयरपोर्ट पर लैंड होने से लेकर उन्हें यहां से नरीमन प्वाइंट के लिए निकालने से संबंधित तमाम निर्देश अधिकारी दे रहे हैं। मुंबई पुलिस के साथ एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।

    हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को विशेष विमान से स्वदेश लौट आई। लगातार बूंदाबादी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद टीम के सदस्यों ने नाश्ते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सैकड़ों प्रशंसक मौसम की परवाह किए बिना विभिन्न नारे लिखे बैनर और राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे।

  • Punjab : शपथ समारोह के लिए रवाना हुए Amritpal Singh के पिता, देखें वीडियो

    Punjab : शपथ समारोह के लिए रवाना हुए Amritpal Singh के पिता, देखें वीडियो

    अमृतसर। लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब से सांसद चुने गए अमृतपाल सिंह के पिता आज अपने साथियों सहित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही पिता तरसेम सिंह, चाचा सुखचैन सिंह और अन्य साथी अमृतपाल सिंह से मिलने के लिए रवाना हो गए हैं।

    वहीं, खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह को कल शपथ दिलाई जाएगी।

  • Sonia और Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे Mukesh Ambani, देखें वीडियो

    Sonia और Rahul Gandhi से मिलने पहुंचे Mukesh Ambani, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है।12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी के लिए देश-विदेश के नामचीन व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। वहीं, कुछ मेहमानों को खुद मुकेश अंबानी जाकर शादी के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। इसी बीच वीरवार को मुकेश अंबानी दिल्ली स्थित कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आवास पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र दिया है।

    कुछ दिनों पहले मुकेश अंबानी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे हैं और उन्हें अपने बेटे की शादी का न्योता दिया है। बता दें कि 3 जुलाई से अनंत-राधितका की शादी की रस्में भी शुरू हो गईं। अनंत और राधिका की मामेरू की रस्म का आयोजन हुआ। गौर हो कि इस साल मार्च में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का पहला प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित हुआ था। इसके बाद हाल ही में इटली में इस कपल का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन संपन्न हुआ है।

  • इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, 115 सड़कें बंद, बिजली गुल, फंसे लोग

    इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, 115 सड़कें बंद, बिजली गुल, फंसे लोग

    शिमला : देश में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून तबाही मचाने वाला है। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआती बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पूरे प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं और जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई इलाकों में सड़कें बंद हो गईं, जबकि 212 ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं। मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि क्या है IMD को लेटेस्ट अपडेट?

    इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी

    हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आज पूरे प्रदेश में 64.5-115.5 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है, जबकि शुक्रवार को 115.5-204.4 मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश की वजह से मंडी, सिरमौर और शिमला में बाढ़ आने की संभावना है।

    मंडी पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

    हिमाचल प्रदेश में अबतक हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों को काटकर वर्षा का पानी बह रहा है। प्रदेश की 115 सड़कें बंद हैं, जिनमें से सिर्फ मंडी में 107 मार्ग बाधित हैं। इसकी वजह से घूमने आए कई पर्यटक हिमाचल में फंस गए हैं। अगर राज्य में बिजली गुल होने की बात करें तो कुल 212 ट्रांसफार्मर ठप हैं, जिनमें से 147 मंडी में बाधित हैं।

    इन राज्यों में हो रही बारिश

    दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को भी हल्की बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 06 जुलाई तक, उत्तराखंड में 7 जुलाई तक वर्षा होती रहेगी। उत्तर प्रदेश एवं बिहार में आज और कल जमकर बादल बरसेंगे। कर्नाटक के अलग-अलग जिलों में 7 जुलाई तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 जुलाई तक बादल बरसते रहेंगे। जम्मू संभाग, पंजाब, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय में कल भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
  • Punjab: चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढीलो के दिशा-निर्देशों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने वेरका मिल्क प्लांट से दूध के पैकेट चोरी करने के आरोप में 3 लोगों गिऱफ्तार किया है। मामला बारे वेरका पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें परितेश मिश्रा, पुत्र भगवत पार्षद मिश्रा, निवासी मकान नंबर 205, गली नंबर 07, गुरु रामदास एवेन्यू, मजीठा रोड से शिकायत मिली थी। जिसको लेकर कार्रवाई करते हुए आज मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड द्वारा उक्त वाहन की रूटीन चेकिंग की गई तो वाहन के केबिन की चौड़ाई में ड्राइवर की ओर बने बॉक्स से 104 पैकेट दूध बरामद किया गया। जिसके बाद मामला दर्ज कर्रवाई की जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों को बताया कि चोरी करने वाले तीनों वेरका के रहने वाले हैं। उन्हें माननीय अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान यह भी पूछताछ की जाएगी कि वे कब से दूध चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और दूध चोरी कर कहां सप्लाई करते हैं, यह भी पता लगाया जाएगा।

  • अचानक रेलवे बोर्ड की कैंटीन में पहुंचे मंत्री Ravneet Bittu, देखें वीडियो

    अचानक रेलवे बोर्ड की कैंटीन में पहुंचे मंत्री Ravneet Bittu, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज अचानक रेलवे बोर्ड कैंटीन का दौरा करने पहुंचे। निरीक्षण किया। रेल राज्यमंत्री ने कैंटीन प्रबंधक और कर्मचारियों से बातचीत की और संचालन और सेवाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कैंटीन के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, जिसमें कैश काउंटर जहां भोजन कूपन जारी किए जाते हैं, रसोई क्षेत्र जहां भोजन तैयार किया जाता है और जूस काउंटर शामिल हैं।

    रवनीत सिंह बिट्टू ने दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों के साथ बातचीत की और व्यक्तिगत रूप से भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की हैं। बातचीत के दौरान रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों ने कैंटीन सेवाओं पर संतुष्टि व्यक्त की हैं। हालांकि, स्वच्छता और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले भोजन के महत्व पर जोर देते हुए, रवनीत सिंह बिट्टू ने कैंटीन प्रबंधक को इन उच्च मानकों को बनाए रखने का निर्देश दिए हैं। रेल राज्यमंत्री द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान सचिव, रेलवे बोर्ड और रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।