Blog

  • जेल से बाहर आया Amritpal Singh, आज लेगा सांसद की शपथ, देखें वीडियो

    जेल से बाहर आया Amritpal Singh, आज लेगा सांसद की शपथ, देखें वीडियो

    अमृतसरः खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाला खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आज संसद में शपथ लेगा। इसके लिए वह सुबह 4 बजे जेल से बाहर आया। उसे कड़ी सुरक्षा में डिब्रूगढ़ जेल से निकाल कर एयरबेस ले जाया गया। जहां से अब अमृतपाल को प्लेन में दिल्ली लाया जा रहा है।

    अमृतपाल को 4 दिन की पैरोल मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन उसे मात्र शपथ लेने के लिए ही जेल से बाहर ला रहा है। पैरोल की शर्तों में परिवार से दिल्ली में मुलाकात की मंजूरी दी गई है। अमृतपाल सिंह के माता-पिता और चाचा दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं उसकी पत्नी जो काफी समय से डिब्रूगढ़ में रुकी हुई थी, वे भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। आज उन्हें अमृतपाल सिंह से मिलने का समय दिया जाएगा।

    अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए 1 साल 2 महीने 12 दिन के बाद डिब्रूगढ जेल से बाहर आ रहा है। शपथग्रहण के बाद उसे तुरंत वापस जेल भेज दिया जाएगा। दरअसल, अमृतपाल सिंह को दी गई पैरोल में 4 दिन का जिक्र किया गया है। इसमें 10 शर्तें भी लगाई गई हैं। सुरक्षा से लेकर उसे लाने, ठहरने व वापस लेकर जाने की जिम्मेदारी अमृतसर रूरल के SSP सतिंदर सिंह को सौंपी गई है।

  • आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 5 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 48 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज भोर 4 बजकर 7 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर मेहमान आ सकते है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आज आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बनाकर खिलाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम ईश्वर की भक्ति में लगायें जिससे आपका मन शांत रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेगा।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। आज आप अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि: आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो किसी दोस्त की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके वर्क परफॉरमेंस से बॉस प्रसन्न होंगे साथ ही कोई जरूरत का सामान उपहार देंगे। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन फेबरेबल रहेगा। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको अचनाक धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दुसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। लवमेट आज घूमने जाएंगे।

    तुला राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। आज पारिवारिक माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में आज अचानक लाभ के योग बन रहे हैं।

    धनु राशि: आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।

    मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। आज ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कोई खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपका ट्रांसफर आपके मनपसंद स्थान पर हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए

  • Punjab : बिजली के कटों और पानी न मिलने पर लोगों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab : बिजली के कटों और पानी न मिलने पर लोगों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के वार्ड नंबर 68 में बिजली और पानी की कमी को लेकर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन का विरोध जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में दो दिनों से घरों में न तो पानी है और न ही बिजली, जिसके कारण बच्चों को पानी के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

    अगर हम 1912 के बारे में शिकायत करते हैं, तो हमें बार-बार एक ही बात बताई जाती है कुछ देर बाद स्थिति ठीक हो जायेगी, लेकिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। प्रशासन से मांग करते हैं कि समस्या का जल्द से जल्द हल किय़ा जाए।

    वार्डवासियों ने किया सड़क जाम

    समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद लुधियाना प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सड़क जाम की सूचना पाकर कोस्चन बाजार थाना प्रभारी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटा दिया गया।

  • Jalandhar : वेस्ट हलके का उपचुनाव बना ड्रामेबाजी का अखाड़ा, राजनीति खेला से जनता हुई मायूस

    Jalandhar : वेस्ट हलके का उपचुनाव बना ड्रामेबाजी का अखाड़ा, राजनीति खेला से जनता हुई मायूस

    जालंधर, ENS: वेस्ट का उपचुनाव इस बार ड्रामेबाजी का अखाड़ा बन गया है,अकाली दल की कैंडिडेट के बाद आज बीजेपी के कैंडिडेट शीतल अंगुराल ने पूरे 2 घंटे, जालंधर की सड़क जाम करके फुल ऑन ड्रामा किया। शीतल के आंसू भी निकले, लोगों का सहानुभूति बटोरने के लिए परिवार का सहारा भी लिया गया।

    ऐसा कोई पेंतरा नहीं था जो शीतल अंगुराल ने आज की सभा में इस्तेमाल नहीं किया, जालंधर की जनता 2 घंटे तक सिर्फ यही इंतजार करती रही कि कब शीतल अंगुराल कोई सबूत पेश करेंगे। लेकिन एक पेन ड्राइव को लेकर खूब खेला देखने को मिला। मीडिया के बार- बार पूछने के बाद भी शीतल अंगुराल यह नहीं बता पाए की पेन ड्राइव में क्या है।

    लोगों की माने तो शीतल अंगुराल का यह पुराना तरीका है कि बिना मुद्दे के तमाशा कर सुर्खियों में बने रहना। चुनाव के आखिरी दौर में एक बार फिर उनका यह तमाशा उनके लिए कारगर साबित हुआ, लोगों की खूब तालियां बटोरी और साथ ही एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए।

    बीजेपी के बड़े-बड़े नेता उनके सहयोग में तो आए थे, लेकिन शीतल अंगुराल के बदलते रंगों को देखकर एक बार फिर वह मायूस होकर निकल गए। जिसका कारण शीतल अंगुराल द्वारा सबूत जनतक न करना था।

  • “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संयुक्त कार्य योजना कार्यन्वन में जिला ऊना देशभर में सर्वश्रेष्ठ

    “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संयुक्त कार्य योजना कार्यन्वन में जिला ऊना देशभर में सर्वश्रेष्ठ

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में प्राप्त किया ऑवार्ड

    ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के “एक युद्ध नशे के विरूद्ध“ संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। जिला ऊना को इस उपलब्धि पर गत 30 जून को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया गया है। इस पुरस्कार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कर कमलों से प्राप्त किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्य योजना के कार्यान्वयन में जिला ऊना को देशभर में प्रथम रहने पर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा कि इस ऑवार्ड प्राप्ति में जिला के विभिन्न विभागों का व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ है। नशे के विरूद्ध नशा मुक्त ऊना अभियान को धरातल पर कार्यन्वित करने में विभिन्न विभागों ने अपना सहराहनीय योगदान दिया है।  उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान को पायलट प्रोजैक्ट के तहत जिला में कार्यन्वित किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत नशे के विरूद्ध बच्चों व युवाओं को जागरूक बनाने के लिए जहां स्कूल व कॉलेज स्तर पर कौशल एवं जीवन विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जहां 26 हज़ार विद्यार्थियों को जोड़ा गया तो वहीं लगभग 247 अध्यापकों एवं स्कूल प्रमुखों को भी प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जहां विद्यार्थियों के भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था तो वहीं नाकारात्मक विचारों से दूर रखना रहा ताकि वे नशे से दूर रहें। इसके साथ-साथ हर घर दस्तक अभियान भी संचालित किया गया जिसके माध्यम से एक लाख घरों तक नशे के विरूद्ध अलख जगाई तथा नशे के दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।

    उपायुक्त ने नशा मुक्त ऊना अभियान से जुड़ने के लिए जहां जिलावासियों का भी आभार जताया तो वहीं उम्मीद जताई की भविष्य में भी जिला प्रशासन के इस तरह के अभियानों से जुड़कर जिला को नशा मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

  • कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को प्रशासन ने शुरू किए प्रयास

    कुटलैहड़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को प्रशासन ने शुरू किए प्रयास

    उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों के साथ किया अंदरौली का दौरा ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की तथा इस दृष्टि से उठाए जाने वाले विभिन्न कदमों पर विचार विमर्श किया। गतदिनों मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अंदरौली में जहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र का दौरा किया था तो वहीं जिला प्रशासन को विभिन्न संभावनाएं तलाशने को दिशा-निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के इन्हीं निर्देशों के तहत आज उपायुक्त ऊना ने बंगाणा उपमंडल के अधिकारियों के साथ अंदरौली पर्यटन स्थल का दौरा किया तथा पर्यटन की दृष्टि से विभिन्न संभावनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया। जिला प्रशासन ने अंदरौली में कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) के तहत पर्यटन विकास की विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास शुरू किए हैं। इन प्रयासों से जहां ऊना जिला के अंदरौली में पर्यटन विकास को बल मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल सहित राजस्व, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहें।
  • Jalandhar: दशहरा ग्राउंड से उप चुनाव को लेकर CM Mann का आया बयान, देखें Video

    Jalandhar: दशहरा ग्राउंड से उप चुनाव को लेकर CM Mann का आया बयान, देखें Video

    जालंधर, ENS: महानगर में उपचुनावों को लेकर CM Bhagwant Mann ने खुद मोर्चा संभाल लिया है तथा जालंधर में आज लोगों के विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक बार मोहिंद्र भगत को जीत दिलवा कर विधानसभा भेजे, उसके बाद बाकी के काम वह खुद करेंगे। CM Mann ने कहा कि उन्होंने जालंधर में बकायदा एक घर किराए पर ले लिया है, जहां पर चुनावों के बाद भी वह सप्ताह में 2 से 3 दिन मौजूद रहेंगे ताकि माझा व दोआबा के लोगों को चंडीगढ़ के चक्कर न काटने पड़े।

    CM Mann ने कहा कि वह शहर के व्यापारियों से मिलें हैं तथा व्यापारियों ने पूरा भरोसा दिया है कि इस बार झाड़ू फेरने वाले हैं। जालंधर वैस्ट सीट पहले भी आम आदमी पार्टी के पास थी और इस बार भी आम आदमी पार्टी ही इस सीट पर कब्जा करने वाली है। सी.एम. मान ने कहा कि उनकी सरकार एक एक करके सभी वायदे पूरी कर रही है।

  • इग्नू के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में नवीन और पुनः पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

    इग्नू के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में नवीन और पुनः पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा जुलाई, 2024 सत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्रातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त करने बाले छात्रों के लिए नवीन और द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु पुनः पंजीकरण की तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के सहायक समन्वयक राकेश कुमार ने बताया कि गत वर्ष इग्नू के विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में नवीन और पहले से दाखिल विद्यार्थियों के लिए अगली कक्षा में पुनः पंजीकरण की तिथि इग्नू ने 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।

    इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रतिवर्ष नियमित पढ़ाई ना कर पाने वाले विद्यार्थी विभिन्न सर्टिफिकेट, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर  पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा पूरी करते हैं व इस दूरवर्ती माध्यम से मिल रही गुणात्मक शिक्षा का लाभ उठाते हैं। इग्नू के जुलाई 2024 सत्र में भी ऐसे ही अनेक विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर रहे हैं। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर स्वयं को पंजीकृत कर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 के दूरभाष क्रमांक 01975-224926 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • बीएससी टॉपर छात्रा परिजनों सहित पहुंची कालेज, प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने किया स्वागत

    बीएससी टॉपर छात्रा परिजनों सहित पहुंची कालेज, प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा 2024 में टॉपर रहीं राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा सुश्री मोनिका ढिल्लों अपने परिजनों के साथ महाविद्यालय पहुंची। जहां महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने टॉपर छात्रा और उनके परिजनों का स्वागत किया। सुश्री मोनिका ढिल्लो की इस उपलब्धि पर उन्हें महाविद्यालय की प्राचार्या ने सम्मानित किया।

    ज्ञात हो कि राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की छात्रा सुश्री मोनिका ढिल्लों ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के द्वारा 2024 की विज्ञान स्नातक की परीक्षा में सम्मिलित होकर 9.31 सीजीपीए अंक अर्जित करते हुए विश्वविद्यालय टॉपर रहीं । उन्होंने अपने परिवार, माता-पिता के साथ महाविद्यालय और ज़िले का भी मान बढ़ाया है। अम्व तहसील के भैरा गांव की मोनिका के पिता जगदीश राम यूको बैंक में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता सुमन देवी शिक्षिका हैं। मोनिका ने बताया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देती हूं। वह भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल कर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं।

    महाविद्यालय की प्राचार्या ने सुश्री मोनिका ढिल्लों और उनके माता-पिता के महाविद्यालय आने पर बधाई देते हुए कहा कि मोनिका की इस उपलब्धि पर पूरे महाविद्यालय परिवार को गर्व हो रहा है। हम सभी मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस मौक़े पर बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित रहे।

  • Jalandhar: इस दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Jalandhar: इस दिन स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    जालंधर, ENS: पश्चिम में उपचुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने जालंधर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं, जो दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी हैं और राज्य में स्थित कारखानों में काम करने वाले सभी श्रमिकों के लिए 10 जुलाई को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।

    आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कार्मिक विभाग ने इस संबंध में दो विभिन्न अधिसूचनाएं जारी की हैं। इसके अनुसार पंजाब के राज्यपाल 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए सात जुलाई 2024 और 13 जुलाई 2024 के बीच किसी भी दिन पड़ने वाले अवकाश के बदले में 10 जुलाई को पड़ने वाले बुधवार को अवकाश घोषित करते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि अन्य अधिसूचना के अनुसार पंजाब के राज्यपाल ने पंजाब राज्य में स्थित पंजीकृत कारखानों में काम करने वाले जालंधर पश्चिम (एससी) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को 10 जुलाई 2024 को संचालन से छूट दी है। इसके कारण इस क्षेत्र के स्कूल, कालेज, कार्यालय और कारखाने बंद रहेंगे।