Blog

  • पंजाबः KBC में 7 करोड़ के सवाल पर चूके जसकरण 

    पंजाबः KBC में 7 करोड़ के सवाल पर चूके जसकरण 

    अमृतसरः अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन 7 करोड़ के सवाल पर पंजाब के जसकरण सिंह चूक गए। वह सवाल का जवाब नहीं दे पाए और एक करोड़ जीतकर लौटे हैं। जसकरण सिंह तरनतारन के खालड़ा गांव के रहने वाले हैं। बेशक 21 साल के जसकरण 7 करोड़ जीतने का खिताब अपने नाम न कर पाए , लेकिन कौन बनेगा करोड़पति सीजन-15 का पहले प्रतिभागी हैं जिसने 1 करोड़ की बड़ी रकम जीतने में सफलता हासिल की है।

    जसकरन से 7 करोड़ के लिए सवाल पूछा गया था कि पद्म पुराण के अनुसार किस राजा को हिरन के अभिशाप के कारण 100 वर्षों तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था?। इसके लिए जसकरण को क्षेमधुरति, धर्मदत्त, मीताध्वज, प्रभंजना जैसे 4 ऑप्शन दिए गए थे। जसकरण ने सवाल के जवाब पर पहले काफी मंथन किया, लेकिन जब उन्हें लगा कि वह सही जवाब नहीं दे पाएंगे तो उन्होंने हॉट सीट के सामने बैठे बिग-बी से कहा कि वह गेम को क्विट करना चाहते हैं।

    अमिताभ बच्चन ने गेम के नियमों के अनुसार उन्हें क्विट तो करने दिया, लेकिन उनसे फिर पूछा गया कि दिए गए ऑप्शन में से आप एक को चुनते तो वह क्या होता?। इसके जवाब में जसकरण ने गलत ऑप्शन को चुना। अमिताभ बच्चन ने कहा कि अगर आप यह ऑप्शन चुनते तो आप एक करोड़ भी गंवा देते। प्रश्न का सही उत्तर प्रभंजना है। जसकरण बताते हैं कि KBC में जाने की उनकी कोशिश 4 सालों से लगातार जारी थी। टेस्ट में उनकी रिजेक्शन हो जाती।

    लेकिन उम्मीद ने उन्हें हारने ना दिया। इस साल वह KBC के मंच तक पहुंच गए। फास्टेस्ट फिंगर राउंड पास कर जब बिग-बी के सामने पहुंचे तो वे एहसास अलग था। जसकरण ने बताया कि वह UPSC की तैयारी भी साथ कर रहे हैं। अगले साल उनका पहला अटैम्प्ट होगा। UPSC व KBC की तैयारी एक साथ ही चली। हिस्ट्री, जियोग्राफी, करंट अफेयर और आर्ट एंड कल्चर के अलावा स्पेस कुछ ऐसे विषय थे, जिनकी तैयारी वह UPSC व KBC में एक साथ कर रहे थे।

  • हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

    हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली उत्सव-2023 की तैयारियों को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार हरोली उत्सव 2023 8 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करें। जिस विभाग को जो कार्य का जिम्मा सौंपा गया है उसे बखूवी से निभाएं।
    उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव की शुरूआत एक भव्य शोभा यात्रा निकाल कर की जाएगी जिसमें विभिन्न वाद्यय यंत्र और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, मटका-तोड़, रस्सा-कस्सी, बेवी-शॉ, फैशन-शॉ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। एसडीएम हरोली ने बताया कि उत्सव में एक मैगा गिद्दा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में जिला की महिलाओं द्वारा गिद्दा डाला जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • जालंधरः SHO नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर का आया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर का आया बड़ा बयान, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पत्नी का आरोप नवदीप सिंह के खिलाफ की जा रही है सियासत

    जालंधर, ENS: ढिल्लों ब्रदर्स के ब्यास दरिया में छलांग लगाने के मामले में जहां आज डीजीपी गौरव यादव द्वारा एसएचओ नवदीप सिंह को डिसमिस करने के आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एक नया मोड़ सामने आ गया। इस मामले एसएचओ नवदीप सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर मीडिया के सामने आई है। जहां उन्होंने ढिल्लों ब्रदर्स मामले को लेकर कई बाते मीडिया के समक्ष रखी है। सुखविंदर कौर ने इस मामलें में नवदीप के फरार होने के मामले में खुलासा किया है। सुखविंदर कौर ने बताया कि नवदीप सिंह के लापता होने की सूचना उसने 3 दिन पहले पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि उनके पति के खिलाफ इस केस में सियासत की जा रही है।

    इस दौरान सुखविंदर कौर ने कहा कि ढिल्लों ब्रदर्स ने थाने में महिला कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की थी। वहीं उन्होंने थाने में कैमरे बंद होने के मामले में कहा कि उनके पति ने इस केस से पहले ही अधिकारियों को बता दिया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ढिल्लो ब्रदर्स केस में उसके ब्यास दरियां पर उनके साथ मौजूद उनके दोस्तों से पूछताछ की जाए। सुखविंदर कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनके पति नवदीप सिंह ने ढिल्लों ब्रदर्स की पिटाई की थी तो उनके पिता ने मेडिकल क्यों नहीं करवाया, पुलिस अधिकारी से क्यों नहीं मिले या प्रेस वार्ता क्यों नहीं करवाई। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही डीजीपी गौरव यादव के साथ मुलाकात करेंगी। 

  • पंजाब : 15 किलो हेरोइन सहित एक काबू

    पंजाब : 15 किलो हेरोइन सहित एक काबू

    अमृतसर :  पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 15 किलो हेरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ लवली के तौर पर हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन की डिलीवरी करने जा रहा था जिसे रास्ते में ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी गुरदासपुर की ओर से नशे की खेप लेकर सफेद कार में आ रहा था।

    इस दौरान जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उसे रुकने का इशारा किया तो वह भाग गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। मौके पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो हेरोइन की खेप बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवा कर सप्लाई करता है। पुलिस द्वारा अब अन्य जानकारी इकट्ठा की जा रही है।  

  • 8 से 10 सिंतबर तक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगें बंद, धारा 144 लागू

    8 से 10 सिंतबर तक स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगें बंद, धारा 144 लागू

    नई दिल्लीः दिल्ली में जी-20 समिट के लिए तैयारियां चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। DMRC की तरफ से बताया गया है कि 8 से 10 सितंबर तक तीन दिन के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवा सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से शुरू होगी। 9 और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर आने-जाने की सुविधा नहीं होगी। हालांकि, 8 से 10 सितंबर तक अन्य सभी मेट्रो स्टेशन आम नागरिकों के लिए पूर्व की तरह खुले होंगे। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। दिल्ली मेट्रो की सभी ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। 6 बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सामान्य तौर से चलेगी।

    इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने (DMRC)के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार को एक खत लिख आग्रह किया था कि 8, 9 और 10 सितंबर को मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू की जाएं। इससे जी 20 समिट के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को आने-जाने में मदद मिलेगी। जी-20 समिट को लेकर दिल्ली को कंट्रोल जोन घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है। 8, 9 और 10 दिन दिनों तक सरकारी छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल, सरकारी से लेकर निजी दफ्तर, दुकान, बाजार सब बंद रहेंगे।  दिल्ली में 15 दिनों तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही 29 अगस्त से लेकर 12 सितंबर तक आसमान में उड़ने वाली वस्तुओं पर रोक लगी रहेगी। चिकित्सा सेवा को छोड़कर किसी भी डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

    यूं तो 9 और 10 सितंबर को अभी सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सेवा प्रभावित रहने की बात कही गई है। हालांकि, अगर सुरक्षा एजेंसियों को जरुरत महूसस हुई तो कुछ अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी सेवाओं में बदलाव किया जा सकता है। नई दिल्ली जिले में पड़ने वाली तीन मेट्रो स्टेशनों को छोड़ अन्य सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध होगी। सिर्फ सुप्रीम कोर्ट, पटेल चौक और राम कृष्ण आश्रम मार्ग पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर की सुबह 4 बजे से लेकर 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नहीं रहेगी।

    राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 समिट को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो सेवाओं के सामान्य संचालन में सहयोग करें। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वो सभी आवश्यक गाइडलाइन का पालन करें। इस बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (ट्रैफिक), एसएस यादव ने कहा, ‘हमने नागरिकों से अपील की है कि वो इंडिया गेट और कर्त्व्य पथ क्षेत्र में पिकनिक या टहलने के लिए ना जाएं। सिर्फ नई दिल्ली और एनडीएमसी को नियंत्रित जोन में रखा गया है। बस सर्विस और मेट्रो सर्विस जारी रहेंगे। प्रगति मैदान और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सेवा प्रभावित होगी।

  • महिला डाक्टर की डेंगू से मौत

    महिला डाक्टर की डेंगू से मौत

    नई दिल्ली : यूपी के नोएडा में डेंगू की वजह से 28 साल की महिला डॉक्टर की मौत हो गई। जिले में डेंगू से किसी मौत की यह पहली सरकारी पुष्टि है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सेक्टर-122 में रहने वाली 28 वर्षीय होमियोपैथी की डॉक्टर अक्षिता सिंह को तेज बुखार हुआ। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। डेंगू की संभावना के चलते रक्त के नमूने की जांच की गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। डॉक्टर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। आखिरकार डेंगू से लड़ते हुएमहिला डॉक्टर की मौत हो गई।

    गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ की मानें, तो डॉक्टर अक्षिता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था और उसकी मौत हो गई। सीएमओ के मुताबिक अभी तक जिले में डेंगू के 400 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल 150 के आसपास एक्टिव मरीज है। सीएमओ ने डेंगू से बचाव के लिए आसपास सफाई रखने और मच्छर नहीं पनपने देने का ख्याल रखने की अपील की है। वहीं सीएमओ ने जानकारी दी कि अभी तक जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही करने पर 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। डेंगू का लार्वा पाए जाने पर अलग-अलग संस्थाओं पर 35 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है।

  • सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के नेता उदयनिधि पर सुप्रीम कोर्ट करे केस दर्ज: शिव दत वशिष्ट

    सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के नेता उदयनिधि पर सुप्रीम कोर्ट करे केस दर्ज: शिव दत वशिष्ट

    शिव सेना उदयनिधि के खिलाफ करेगी उग्र प्रदर्शन
    ऊना/सुशील पंडित: सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर अब देश में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर अब शिवसेना भी इस मामले में कूद पड़ी है। शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनातन धर्म पर की गई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि द्वारा अभद्र टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर उस पर केस दर्ज करने की मांग की है। शिव दत्त वशिष्ठ ने कहा कि उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म पर की गई अभद्र टिप्पणी सनातन समाज और हिंदू धर्म के लिए कुठाराघात है जितने भी धर्म निकले है वह सभी सनातन धर्म से ही निकले हैं उन्होंने कहा है शिव सेना इसका कड़ा विरोध करती है। शिवसेना इसको लेकर आने वाले समय में देश और प्रदेश भर में उग्र प्रदर्शन करेगी। वहीं उन्होंने इंडिया दल में मौजूद सभी दलों को सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर चुप रहने को लेकर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा है कि आज सनातन धर्म पर टिप्पणी की गई है अगर यह टिप्पणी किसी और धर्म के प्रति  की गई होती तो आज देश में माहौल कुछ और होता। उन्होंने कहा की यह सभी संगठन बताएं कि वह इस मामले में चुप क्यों है उन्होंने कहा की सनातन धर्म शांत है लेकिन वह उग्र भी है।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में उदय निधि पर केस दर्ज किया जाए अन्यथा शिवसेना उदयनिधि पर कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष शिव दत्त वशिष्ठ ने शिवसेना के यूबीटी उद्यव पर सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया न दिए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
  • जालंधरः DGP ने लिया SHO नवदीप सिंह के खिलाफ बढ़ा एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः DGP ने लिया SHO नवदीप सिंह के खिलाफ बढ़ा एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ढिल्लों बर्दस के ब्यास दरिया में छलांग लगाने के मामले में डीजीपी गौरव यादव ने बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी ने एसएचओ नवदीप सिंह को डिसमिस कर दिया है यानि कि उन्हें पंजाब पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया है। नवदीप सिंह को डिसमिस करने की पुष्टी कपूरथला के एसपी डी ने की है। डिसमिस के बाद परिवार जश्नबीर का संस्कार करने के लिए मान गया है। जालंधर के जीटीबी नगर गुरुद्वारे में चार बजे जश्नबीर का संस्कार किया जाएगा। बता दें कि एसएचओ नवदीप सिंह और उसकी टीम से परेशान होकर जश्नबीर और मानवजीत ढिल्लों ने नहर में छलांग लगा दी थी। जश्नबीर की लाश कुछ दिन पहले मिल गई थी।

    बता दें कि जश्नबीर और मानवजीत ने गोइंदवाल साहिब पुल से ब्यास में छलांग लगा दी थी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद जश्नबीर का शव खेतों में गाद में दबा मिला था। जश्नबीर का शव सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ( कपूरथला) के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया था। परिजनों और नजदीकियों का कहना है कि वह तब तक जश्नबीर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक कि मानवजीत का शव नहीं मिल जाता और इस मामले के फरार चल रहे आरोपी पुलिस थाना डिवीजन नंबर एक के तत्कालीन SHO नवदीप सिंह, थाने का मुंशी बलविंदर सिंह और कॉन्स्टेबल जगजीत कौर गिरफ्तार नहीं हो जाते।

    गौरतलब है कि जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 में मारपीट और जलालत से परेशान होकर गोइंदवाल पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर के पिता जितेंद्र पाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को प्रदर्शन के बारे में पहले ही कड़ी चेतावनी दे रखी है। जितेंद्र पाल सिंह ने कहा है कि जश्नबीर की शव मिलने के बाद केस दर्ज हुए 3 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

    उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो बुधवार को वह कपूरथला अस्पताल के शवगृह से अपने बेटे जश्नबीर की शव जालंधर लाने का ऐलान किया था। इसके बाद वह जालंधर से शव लेकर चंडीगढ़ जाएंगे और वहां पर जाकर बड़ा संघर्ष करने का कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पुलिस प्रशासन ने दोनों भाइयों की शव ढूंढने में मदद की और न ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।

    ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले ढिल्लों ब्रदर्स के परिजनों का कहना है कि SHO नवदीप सिंह ने उनके बेटे की पगड़ी भी मारपीट कर उतारी थी। SHO नवदीप ने सिखों के धार्मिक चिन्ह की भी बेअदबी की थी। उसके खिलाफ बेअदबी के लिए आईपीसी की धारा 295 के तहत भी केस दर्ज करने के लिए कहा था। लेकिन पुलिस ने केस में धारा 295 नहीं लगाई।

  • जालंधरः इस इलाके में निर्माणाधीन इमारत से गिरे व्यक्ति, एक की मौत

    जालंधरः इस इलाके में निर्माणाधीन इमारत से गिरे व्यक्ति, एक की मौत

    जालंधर, ENS: गांधी कैंप से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से 2 अचानक श्रमिक गिर गए। आनन-फानन में लोगों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राम लाल निवासी खुरला किंगरा के रूप में हुई है। जबकि अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जहां व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  स्कूल में एक भव्य  मंदिर बनाकर स्कूल को कृष्ण की नगरी के रूप में सजाया गया। किंडर गार्डन के बच्चों ने एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें कृष्ण जन्म के बारे में बताया गया।इस शुभ अवसर पर कृष्ण कन्हैया ने मटकी फोड़ी और इसके उपरांत सभी बच्चों को प्रसाद दिया गया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और कक्षा पांचवी से दसवीं तक के बच्चों के लिए एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा कृष्ण के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया।
    फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा पहली में से कृषिका तथा रूही प्रथम, परीक्षित तथा सक्षम शर्मा द्वितीय, आयूष वशिष्ट तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा दूसरी में से विराज कंवर तथा प्रियांशी शर्मा प्रथम, रोहिन धीमान द्वितीय, समृद्धि शर्मा ,अयान पराशर तथा हरविका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी में से अद्विक शर्मा प्रथम, कनिका ठाकुर द्वितीय, आयूष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी में से गुंजन प्रथम, रुद्राक्ष रायजादा तथा सर्वाश द्वितीय,आरिका राणा तृतीय स्थान पर रहे। एकल गायन प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी में से अभिनंदन सैनी प्रथम, रिद्धिमा ठाकुर तथा अदिति परमार द्वितीय, ईशा तथा जय कौशल तृतीय स्थान पर रहे।
    कक्षा छठी में से नैमिश बस्सी प्रथम, अर्शिया चब्बा द्वितीय तथा आर्यवीर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं में धृति प्रथम, गुरलीन द्वितीय तथा इनायत तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा आठवीं में शगुन ठाकुर प्रथम, आदित्य चौहान द्वितीय ,शेफाली जोशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 9वी में मंथन वशिष्ट प्रथम, अक्षरा द्वितीय, सूर्यांश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दसवीं में सूर्यांश प्रथम, दिशिता द्वितीय, उत्कर्ष तथा नोमान समीर खान तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों को जन्माष्टमी के त्यौहार के बारे में जानकारी दी। अंजली मैडम ने कहा कि ऐसे त्योहार मना कर बच्चों को अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में पता चलता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने जन्माष्टमी के उपलक्ष पर बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों तथा ऊनावासियों को बधाई दी।