Home National Petrol खत्म होने पर दबंगों की गुंडागर्दी, Pump मैनेजर और कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा, देखें CCTV

Petrol खत्म होने पर दबंगों की गुंडागर्दी, Pump मैनेजर और कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा, देखें CCTV

0
Petrol खत्म होने पर दबंगों की गुंडागर्दी, Pump मैनेजर और कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा, देखें CCTV
देवरियाः उत्तर प्रदेश के देवरिया में दबंगों की गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने पर दबंगों ने मैनेजर और कर्मचारियों को जमकर पीटा। वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग पेट्रोल पंप पर घुसते हैं और मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। हमले में पेट्रोल पंप के मैनेजर सत्यप्रकाश यादव और सेल्समैन ज्ञान प्रकाश यादव व अवधेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

तस्वीरें देवरिया जनपद के नूनखार स्थित ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप की हैं, जहां मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। मैनेजर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जबरन पेट्रोल देने की मांग करने लगे। उस समय पंप पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। कर्मचारियों ने जब यह बात बताई, तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि पंप के पास के गांव के आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी ज्ञान प्रकाश और अवधेश यादव के साथ अभद्रता की। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट के बाद आरोपी पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। उन्होंने काउंटर पर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने पेट्रोल पंप में आग लगाने और डंडे, ईंट-पत्थर से हमला करने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मैनेजर ने खुखुंदू थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।          

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here