Home National पत्नी की गला काटकर हत्या, सिर को बोरे में रखकर गांव में घुमाया, इलाके में दहशत

पत्नी की गला काटकर हत्या, सिर को बोरे में रखकर गांव में घुमाया, इलाके में दहशत

0
पत्नी की गला काटकर हत्या, सिर को बोरे में रखकर गांव में घुमाया, इलाके में दहशत

कोरबाः जिले में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पत्नी का चाकू से सिर धड़ से ही अलग कर दिया। इसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

जानकारी मुताबिक, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में वह चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ रहता था। पत्नी अपने पति सालिक राम के चरित्र पर शंका करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उसका पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। बुधवार को दोनों के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सालिक राम ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सालिक राम ने पत्नी का गला धड़ से अलग कर दिया।

घटना के बाद आरोपी पति कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। सूचना मिलते ही कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि उसके शरीर पर खून के निशान कैसे हैं। तो उसने बताया कि ये मेरी पत्नी के खून हैं, जिससे मैं प्यार करता था। अपने जान से ज्यादा। इसीलिए इसे चाकू से काटा हूं। उसने बताया पत्नी को मारने के बाद बोरी में उसके सिर को लेकर बालको थाने जाने वाला था, लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सालिक राम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here