Home National क्या सच में बंद हो जाएंगे 500 के नोट? सरकार ने खुद दिया Viral Post का जवाब

क्या सच में बंद हो जाएंगे 500 के नोट? सरकार ने खुद दिया Viral Post का जवाब

0
क्या सच में बंद हो जाएंगे 500 के नोट? सरकार ने खुद दिया Viral Post का जवाब
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों 500 के नोट बंद होने का एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है। इस मैसेज में यह बोला जा रहा है कि सरकार के द्वारा 500 के नोट मार्च 2026 में बंद कर दिए जाएंगे। अब सरकार ने खुद इस अफवाह पर जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सरकारी संस्था पीआईबी ने इस मैसैज को फेक बताया है। पीआईबी ने एक फैक्ट चेक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2026 तक 500 के नोट बंद करने का कोई भी ऐलान नहीं किया है। यह खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। 500 का नोट अभी भी वैध है और इसका इस्तेमाल किसी भी लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज आ रहा है कि 500 के नोट बंद हो जाएंगे। अब इस पर प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसी कई पोस्ट में बताया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोटों का चलन बंद हो जाएगा। यह दावा बिल्कुल झूठा है। आरबीआई ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। लोगों से अपील करते हुए पीआईबी ने कहा है कि ऐसी खबरों पर विश्वास करने से पहले सच्चाई जरुर देख लें। कभी भी फेक न्यूज को न फैलाएं। 500 रुपये का नोट अभी भी चल रहा है और मान्य है।

पहले भी फैली थी ऐसी अफवाह

यह कोई पहली बार नहीं है जब 500 रुपये का नोट बंद होने को लेकर अफवाह वायरल हुई है। इससे पहले भी कई बार ऐसी झूठी पोस्ट या खबरों के जरिए से 500 रुपये का नोट बंद होने की खबर सामने आई है हालांकि पीआईबी नऔर सरकार ने हर बार इस पर अपनी सफाई दी है।

वित्त राज्य मंत्री ने दी थी अहम जानकारी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को जानकारी देते हुए कहा था कि 500 रुपये के नोटों की सप्लाई बंद करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने 100 और 200 रुपये ने नोटों पर भी बड़ा अपडेट दिया था कि 500 रुपये के नोट के साथ ही 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी एटीएम से निकाल पाएंगे। उन्होंने 500 रुपये के नोटों को वापिस लेने की बात खारिज की थी।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here