वायरल वीडियो में पुरुष कर्मचारी के हाथ पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि महिला उस पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने फ्लैट में DG कनेक्शन से जुड़ी समस्या को लेकर नाराज थी। इसी मुद्दे पर वह मेंटिनेंस कार्यालय पहुंची थी, जहां महिला ने मेंटेनेंस ऑफिस जाकर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इन सबके लिए वह फेसिलिटी स्टाफ कमल को दोषी मान रही थी। हंगामे के समय उसके साथ अमित नाम का दोस्त भी था। जब कमल ने कुछ कहा तो महिला अपना आपा एकदम से खो बैठी। देखते ही देखते महिला ने मात्र 48 सेकंड के अंदर अपने दोस्त अमित की मदद से कमल को 19 थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच बचाने आए अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ भी अभद्रता की गई। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि महिला और उसके साथी किस तरह स्टाफ के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके दोस्त अमित के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई दर्ज कर ली है। महिला और उसके साथी ने बाद में उल्टा स्टाफ पर ही बदतमीजी का आरोप लगाया है। पूरा मामला सोसायटी में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस आगे जांच कर रही है।View this post on Instagram