Home National सरकारी नौकरी से परेशान हुई महिला, Social Media पर सुनाया दुखड़ा, देखें Video

सरकारी नौकरी से परेशान हुई महिला, Social Media पर सुनाया दुखड़ा, देखें Video

0
सरकारी नौकरी से परेशान हुई महिला, Social Media पर सुनाया दुखड़ा, देखें Video
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी एक ऐसा पेशा होता है जिसको हर कोई अपनी जिंदगी में पाना चाहता है। समय के साथ प्रमोशन और नौकरी की सुरक्षा के लिए ज्यादातर लोग सरकारी विभाग की ओर ही भागते हैं परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सरकारी नौकरी से परेशान हो चुके हैं और इसके कारण काफी पछता भी रहे हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको सुनने के बाद लोग शॉक्ड हो गए हैं। इस वीडियो में एक महिला अपनी सरकारी नौकरी से इतनी परेशान हो गई है कि उसकी दुनिया जहान की बीमारियों से घेर लिया है। अब महिला वीडियो बना रही है ताकि कहीं से उसे इनकम शुरु हो जाए और सब ठीक हो जाए।

8 साल से सरकारी नौकरी कर रही हूं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसमें एक महिला का नाम शिल्पा है। पेशे से खुद को वह बैंकर बताती हैं। शिल्पा का कहना है कि 8 साल से सरकारी नौकरी कर रही हूं। 21 साल की उम्र में शुरु की थी और आज 29 साल की हो चुकी हूं लेकिन इस नौकरी के कारण से मुझे तमाम बीमारियों ने घेर लिया है। महिला कहती हैं कि इस उम्र में मुझे सर्वाइकल हो चुका है। माइग्रेन से मैं परेशान रहती हूं इतना ही नहीं मेरी दाहिनी आंख के आगे तो अंधेरा तक आने लग गया है और मुझे ब्लैक स्पॉट नजर आने लगे हैं।

29 की उम्र में हुो गई हूं बूढ़ी

अपनी नौकरी से परेशान होकर महिला ने कहा कि जहां 29 साल की उम्र में लड़कियां सुपर यंग होती हैं। खुद को ग्रो करती हैं वहीं मैं इस उम्र में बूढ़ी हो गई हूं। अब मैंने कंटेंट क्रिएशन शुरु किया है और मुझे उम्मीद है कि सब अच्छा रहे मेरा कुछ करने का मन नहीं करता। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘अच्छा हुआ प्राइवेट नहीं किया नहीं तो कैंसर भी हो जाता’। अन्य ने लिखा कि – ‘तो छोड़ दो नौकरी’। एक ने लिखा कि – ‘मैं 6 साल से तैयारी कर रहा हूं मेरी भी यही हालत है मैं अंधा हो चूका हूं’।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here