Home National संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से मिला महिला का शव, 2 माह से थी लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से मिला महिला का शव, 2 माह से थी लापता

0
संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से मिला महिला का शव, 2 माह से थी लापता

कोडरमाः सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदरवा पंचायत के मलकोको गांव में सुबह एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी 40 वर्षीय शकुंतला देवी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान महिला के मोबाइल पर कॉल किया। पुलिस ने कॉल रिसीव कर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की, जिसके बाद महिला की पहचान हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मृत महिला की फाइल फोटो।
मृत महिला की फाइल फोटो।

जानकारी देते स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शकुंतला देवी करीब 2 महीने पहले अपने घर से लापता हो गई थीं। उनका अपने पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसी दौरान उन्होंने एक युवक से प्रेम संबंध की बात भी स्वीकार की थी और उसके साथ रहने लगी थीं। महिला के प्रेमी के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद शकुंतला देवी इधर-उधर भटक रही थीं।

थाना प्रभारी विकास पासवान के अनुसार, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार में 2 विवाहित बेटियां और एक बेटा है। वह अपने पिता के साथ रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here