Home National रेलवे पुल के नीचे मिला महिला का शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे पुल के नीचे मिला महिला का शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

0
रेलवे पुल के नीचे मिला महिला का शव, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबागः जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सालगावां रेलवे पुल के नीचे अज्ञात महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। रेल पटरी के पास शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के गले में भगवान महादेव (शिव जी) की एक माला मिली है। पुलिस महिला की पहचान स्थापित करने के लिए हर संभव पहलू की जांच कर रही है।

कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा, फिलहाल अज्ञात शव की पहचान कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना है या आत्महत्या का मामला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here