Home National IG Office के सामने युवकों ने मचाया हुड़दंग, Scorpio के Roof पर बैठकर पुलिसकर्मी को उठाया, देखें वीडियो

IG Office के सामने युवकों ने मचाया हुड़दंग, Scorpio के Roof पर बैठकर पुलिसकर्मी को उठाया, देखें वीडियो

0
IG Office के सामने युवकों ने मचाया हुड़दंग, Scorpio के Roof पर बैठकर पुलिसकर्मी को उठाया, देखें वीडियो

हिसारः शहर में आईजी ऑफिस के सामने स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। युवकों ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुलिसकर्मी को ही उठा लिया और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इतना ही नहीं डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर खड़ी है, मगर स्कॉर्पियो सवार बिना डर के गाड़ी भगा ले गए।

 

पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी को उठाया नहीं गया है वह गाड़ी पर युवकों को रोकने चढ़ा था जिस पर युवकों ने गाड़ी भगा ली। इसकी जांच की जा रही है। वहीं शहर के आईजी चौक पर हुई घटना से लोगों में हड़कंप की स्थिति है। दूसरी ओर पुलिस ने कहा है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here