Home New Delhi 300 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौ’त

300 फुट गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौ’त

0

चंबा : जिला के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई।  मृतकों की पहचान साहबुद्दीन (32) पुत्र गुलबा निवासी चुराह और मदन कुमार (23) पुत्र चतर सिंह निवासी गांव हगोई के तौर पर हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव निकाल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा चंबा की नकरोड-हिमगिरी सड़क पर बैर स्यूल के पास हुआ है।दोनों मृतक अप्लाइड नंबर की ऑल्टो कार में हिमगिरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 फीट नीचे लुढ़क कर बैरा खड्ड में समा गई।

 स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों के शव खड्ड से बाहर निकाले गए। दोनों शवों का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सोंप दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here