Home New Delhi बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट

बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट

0
बर्फीले तूूफान के चलते उड़ानें रद्द, Air India ने दी चेतावनी, यात्रियों को किया अलर्ट
नई दिल्ली : अमेरिका के पूर्वी तट पर शक्तिशाली बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच में एयर इंडिया ने 23 फरवरी के लिए न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस तूफान को विंटर स्टॉर्म हर्नांडो नाम दिया गया है। एयरलाइन ने बताया कि 22 और 23 फरवरी को न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आस-पास के इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। इससे उड़ान संचालन बुरी तरह से प्रभावित होने वाला है। ट्रैवल एडवाइजरी में एयर इंडिया ने कहा कि यह फैसला यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। एयरलाइन के अनुसार, प्रभावित यात्रियों की रीबुकिंग और अन्य मदद के लिए खास टीमें तैनात की गई हैं।

डेल्टा एयरलाइन ने रद्द की उड़ानें

अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन ने भी हर्नांडो स्टॉर्म को ध्यान में रखकर एहतियातन उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि व्यवधान को कम करने के लिए एक्टिव कदम उठाए जा रहे हैं और यात्रियों को बिना कोई शुल्क दिए अपने यात्रा की तारीख बदलने की सुविधा दी जा रही है। डेल्टा एयरलाइन ने बोस्टन न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी और लागार्डिया सहित कई प्रमुख हवाईअड्डों की उड़ानें भी रद्द करने की पुष्टि भी की है।

यूएस के पूर्वी तट पर बर्फीले तूफान की दी गई चेतावनी

अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी और न्यू जर्सी, कनेक्टिकट के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मिड अटलांटिक से नॉर्थइस्ट तक रविवार और सोमवार के बीच भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की आशंका है। अधिकारियों ने न्यूयॉर्क सिटी और आस-पास के लॉन्ग आईलैंड के लॉन्ग आईलैंड समेत अन्य इलाकों में करीब 1.5 फीट तक बर्फबारी का अनुमान जताया है जो 2017 के बाद ब्लिजार्ड की पहली चेतावनी है। न्यूयॉर्क और नेवार्क जैसे शहरों में रविवार रात 25-35 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंको के 55 मील प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। खासतौर पर न्यू जर्सी से दक्षिण-पूर्वी न्यू इंग्लैंड के तटीय इलाकों में। अधिकारियों ने चेताया है कि तूफान के कारण बाढ़ आ सकती है और व्यापक बिजली कटौती हो सकती है। इस बीच वाशिंगटन डीसी और बाल्टीमोर में भी विंटर स्टोर्म का अलर्ट जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here