Home New Delhi International Airport पर हुआ बड़ा हादसा, 4 यात्री हुए घायल, देखें वीडियो

International Airport पर हुआ बड़ा हादसा, 4 यात्री हुए घायल, देखें वीडियो

0
International Airport पर हुआ बड़ा हादसा, 4 यात्री हुए घायल, देखें वीडियो
नई दिल्ली: राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया है। ज्यूरिख जा रहे स्विस एयर के विमान के लेफ्ट लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देख पायलट ने टेक ऑफ को बीच में ही रोक दिया है। इसके बाद हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान के बाएं लैंडिंग गियर से गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। चालक दल ने तुरंत सूझबुझ दिखाते हुए टेक-ऑफ-रद्द कर दिया है। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा।

मौके पर पहुंचे टीएफटी फायर टेंडर्स

मौके पर तुरंत टीएफटी फायर टेंडर्स को रवाना किया गया ताकि किसी भी तरह की आग पर काबू पाया जा सके। विमान में सवार कुल 232 लोगों में से 227 की सुरक्षित निकालकर डायल के खास रिसेप्शन सेंटर में शिफ्ट किया गया है। निकासी की इस प्रक्रिया के दौरान 4 यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रुप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजा गया है। एक का उपचार एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में ही किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल ने क्राइसिस मैंनेजमेंट सेंटर और मल्टी एजेंसी रिस्पांस टीम को एक्टिव कर दिया गया था।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here