Blog
-

वीरेन्द्र कंवर ने पलाहटा में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
पर्यावरण का संरक्षण धरती मां के प्रति हमारा कर्तव्य : कंवरऊना/सुशील पंडित : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में भाजपा द्वारा “एक पौधा मां के नाम” पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की पलाहटा पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पीपल, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे पंचायत वासियों द्वारा रोपित किये गए।इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धरती माँ हमारे जीवन को सरल बनाने हेतु हमें बहुत कुछ देती है और यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें मुफ्त में जीवनदायिनी हवा प्रदान करते हैं और बदले में इंसान केवल प्रकृति का दोहन करता है।पौधरोपण के इस कार्यक्रम में कंवर ने वहां उपस्थित लोगों को शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की।इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राम सिंह, राजिंदर ठाकुर, सचिव मनु बांका , प्रधान ग्राम पंचायत पलाहटा दीपांकर सिंह कंवर सहित पंचायत निवासी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। -

Jalandhar: घर में घुसकर हमलावारों ने की मारपीट और तोड़फोड़, देखें Live
जालंधर, ENS: काला सिंघा रोड़ पर मस्त कालोनी में व्यक्ति से मारपीट होने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर अज्ञात हमलावारों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी बच्ची घर के बाहर खड़ी थी, जिसे वह गलत निगाहों से देखते थे। विरोध करने पर हमलावारों ने घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। वहीं गली में खड़े वाहनों को भी हमलावारों ने नुकसान पहुंचाया।
पीड़ित परिवार ने कहाकि पहले भी इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद मामला खत्म हो गया था। वहीं आज फिर से हमलावार उनकी लड़की को छेड़ने लगे। जिसके बाद वह लड़की का भाई शिकायत देने के लिए थाने में गया। इस दौरान 2 युवक आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।जिसके बाद 25 से 30 युवक ओर आ गए और उन्होंने घर में काफी तोड़फोड़ की। वहीं लड़की के भाई का हाथ तोड़ दिया। इस घटना को लेकर परिवार में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता देंकि जालंधर में गुंडागर्दी का नंगा नाच सरेआम देखने रोजाना मिल रहा है।
-

Punjab : कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, देखें वीडियो
रोपड़। पंजाब के डीजीपी के निर्देशानुसार आज ऑपरेशन सील-7 के तहत जिला रूपनगर पुलिस ने रूपनगर जिले में कई स्थानों पर अंतरराज्यीय चेक प्वाइंट स्थापित किए गये हैं। इस संबंध में एस.एस.पी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जिला रूपनगर में अमन-शांति कायम रखने, आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन सील-7 के तहत अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सुबह 7 बजे नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
इन नाकों पर 1 पुलिस कप्तान, 6 उप पुलिस कप्तान, 8 इंस्पेक्टर और करीब 105 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। इससे पहले भी जिले में 21 बार अलग-अलग तिथियों पर 1 बार ऑपरेशन “सील” और 2 बार ऑपरेशन “ईगल” और चेकिंग अभियान चलाया जा चुका है।भविष्य में भी जिला रूपनगर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग की जाती रहेगी। जिले में बुरे तत्वों व नशा तस्करों को जड़ से ख़त्म करने के लिए ये कदम उठाये जा रहे है। यदि कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar: थाने से चंद दूरी पर दुकान से नगदी व सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना डिवीजन नंबर 3 से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिंह मोबाइल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का शटर उखाड़कर कर दुकान से नगदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर सिफ्ट कार में सवार होकर आए थे। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना अल सुबह 4ः12 बजे हुई है और 4ः50 बजे उन्हें सूचना मिली।
इस दौरान चोर दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में घुसे और तिजौरी में पड़ी 9 हजार की नगदी, असेसरी व कैमरे डिवाआर चुरा ले फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि समय रहते पास ही स्थित बैंक के गार्ड ने देख लिया और वह मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते चोर फरार हो गए और बड़ी वारदात होने से बच गई। घटना बैंक के कैमरे में कार्ड रिकॉड हो गई। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं शहर मे लगातार हो रही चोरी और लूटपाट की वारदातों से पुलिस की कार्रगुजारी सवालों के घेरे में आ रही है।
दरअसल, पुलिस चालान काटने में लगी हुई है और बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देने में व्यस्त है। हैरानी की बात यह है कि रोजाना हो रही वारदातों से बचने के लिए अब लोग खुद ही अलर्ट होने लगे है। जिसके चलते देर रात काम से घर साईकिल पर लौटने के दौरान कुछ कर्मी हाथों में लाठी लेकर निकलते है ताकि वह रास्ते में होने वाली लूट की वारदात के दौरान लुटेरों से खुद मुकाबला कर सकें।
-

Punjab : कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने तहसील का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी चेतावनी, देखें वीडियो
अमृतसर। शहर कई लोगों ने बीडीपीओ ब्लॉक हर्षा छीना और तहसील राजासांसी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की थी। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल बीडीपीओ ब्लॉक हर्षा छीना और तहसील राजासांसी की जांच करने अधिकारियों समेत निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अधिकारियों के कक्ष में जाकर वहां के काम के बारे में पूछा और कुछ अधिकारियों को चेतावनी भी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सख्त निर्देश के तहत आम जनता के काम काज में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। -

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 149 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 149 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 25500/- रूपये वसूल किए गए । वहीं सार्वजानिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 07 व्यक्तिओं के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत काटे गए व जुर्माने के रूप में 700 रुपए वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 03 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 15,000/- रूपये वसूल किए गए ।
-

Punjab: यूथ विंग के ब्लॉक प्रधान व AAP नेता पर हुआ हमला
फाजिल्काः जिले के अरनीवाला में आप पार्टी के यूथ विंग के ब्लॉक प्रधान पर हमला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना में घायल होने पर आप नेता को जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल में भर्ती आप पार्टी के यूथ विंग के ब्लॉक प्रधान गुरदीप सिंह मान ने बताया कि वह जिले के गांव बन्नावाला के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के साथ उनका पैसे का लेनदेन था। जिसको लेकर विवाद हो गया और उक्त व्यक्ति ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
जिसके चलते वह जख्मी हो गएl जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उन्होंने बताया कि महज 3000 रुपए को लेकर विवाद हुआ है। अरनीवाला थाना के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। मामले शिकायत आने के बाद दोनों पक्षों से पूछताछ करने के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में छात्रों की प्रतिभा उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
ऊना/सुशील पंडित :वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से चौथी के लिए ‘इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता ‘ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं के लिए ‘इंग्लिश एक्सटेंपर प्रतियोगिता ‘का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया । इंग्लिश पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम)से आराध्या शर्मा प्रथम , अवनी शर्मा द्वितीय, दिव्यांश, विधि, अनायशा राणा, दृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से आयुष वशिष्ट , प्रीशा शर्मा, दिव्यांशी प्रथम, अयान बाली, कृषिका खन्ना ,रूही रहल द्वितीय तथा सक्षम शर्मा, आकर्षिका ,अक्षिता तृतीय स्थान पर रहे।। एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी) से विराज कंवर प्रथम, रिद्विका कंवर, हारविका चौधरी द्वितीय, प्रियल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से एलिसिया , सृष्टि भाटिया प्रथम , अर्शदीप कौशल द्वितीय , अवनी ठाकुर, देवांशी तृतीय स्थान पर रहे। इंग्लिश एक्सटेंपर प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से सीरत कौर प्रथम , अनमोल कुमार द्वितीय , इडिगा दीक्षित लक्ष्मी नरसिन्हा , ईशा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से गुरलीन कौर, तमन्ना साहू प्रथम , नंदिनी पुरी द्वितीय , अर्शिया, सुहाना पांडा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन से गुंजन, रमनदीप प्रथम , जाग्रत शर्मा द्वितीय , अन्वेषा, दक्ष भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएंँ बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। जिससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के उच्चारण, शब्दावली और व्याकरण में सुधार होता है तथा छात्र अंग्रेजी भाषा की विभिन्न शैलियों और रचनात्मक संरचनाओं को समझते हैं,जिससे उनकी अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत होती है। -

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति
डीसी ने खुद दी देर रात दबिश, खननकारियों पर दो एफआईआरऊना/ सुशील पंडित :ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज करते हुए खुद शुक्रवार की देर रात खानपुर, फतेहपुर और घालूवाल में दबिश दी। रात 12 से 2 बजे तक चली इस सख्त कार्रवाई में उन्होंने खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन भंडारण के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी ने वाहनों की चेकिंग भी की। उनके साथ एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पुलिस उप निरीक्षक मैहतपुर सौरभ ठाकुर और खनन निरीक्षक पंकज कुमार भी मौजूद थे। ज्ञात रहे, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बीते कल ऊना में आयोजित बैठक में अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों की अनुपालना में ऊना जिला प्रशासन अवैध खनन पर कड़े तेवरों के साथ निगरानी और रोकथाम में जुटा है। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के साथ-साथ अवैध भंडारण करने वाले मालिकों पर भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन भंडारण के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इससे पहले फतेहपुर और उदयपुर में भी माइनिंग विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन भंडारण के मामलों में 4 एफआईआर दर्ज कराई हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खनन और पर्यावरण अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध खनन के लिए प्रयोग की जा रही वाहन व मशीनरी को भी जब्त किया जाएगा। सभी एसडीएम और संबंधित विभागों को अवैध खनन पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। -

ऊना में अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षणमिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजनऊना/ शील पंडित :इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें परेड, झांकियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने आज संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत प्रातः 11 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिलावासियों को संदेश देंगे। परेड में पुलिस और होमगार्ड की टुकडि़यों के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी और एनएसएस के बच्चे भी भाग लेंगे। इसके अलावा, शिक्षण संस्थानों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। बारिश की स्थिति में टाऊन हॉल में समारोह के आयोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियांजतिन लाल ने कहा कि समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि, बागवानी, रेडक्रॉस और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहेंगी। संबंधित विभागों को इस दिशा में पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।मिठाई में मिलेंगे ज्वार-रागी के व्यंजनउपायुक्त ने कहा कि समारोह के दौरान बच्चों को मिठाई में ज्वार-रागी इत्यादि मिलेट्स के व्यंजन दिए जाएंगे। इससे बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा, उनके उत्पादों को प्रमोशन और महिलाओं को संबल प्राप्त होगा।तिरंगी रोशनी से जगमगाएगा ऊनाजतिन लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न में ऊना शहर तिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आएगा। जिला प्रशासन ने शहर के महत्वपूर्ण स्थलों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाने की विशेष व्यवस्था की है। इन जगहों पर विशेष तरीके की ‘फसाड लाइटिंग’ की जाएगी। इनमें मिनी सचिवालय, रामपुर पुल, शहीद स्मारक और एमसी पार्क में स्थित तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया जाएगा। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।