Blog

  • Car और Auto की टक्कर में भीड़ ने थाना प्रभारी को जमकर पीटा, देखें वीडियो

    Car और Auto की टक्कर में भीड़ ने थाना प्रभारी को जमकर पीटा, देखें वीडियो

    वाराणसी: बड़ागांव थाने के हरहुआ इलाके में राजा तालाब थाने के प्रभारी की आम जनता ने जमकर पिटाई की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी एयरपोर्ट से अपने परिवार को लेकर वापस घर जा रहे थे, तभी उनकी कार एक ऑटो से टकरा गई। जिसके बाद प्रभारी ने अपना पुलिसिया रवैया दिखाते हुए ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने बिना परिचय जाने प्रभारी की जमकर कुटाई कर दी। प्रभारी बताते रह गए कि वो राजातालाब थाने के प्रभारी हैं, लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। बड़ी मुश्किल से मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने प्रभारी को लोगों से बचाया। दरअसल, थाना प्रभारी वीडियो में सिविल ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद अब कमिश्नरेट के अधिकारी भी जांच कर कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं। राजा तालाब के थाना प्रभारी अपने परिवार को लेकर एयरपोर्ट से वापस आ रहे थे। इसी बीच उनकी कार हरहुआ तिराहे पर एक ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक को चोट भी लग गई। इसी बीच वहां मौजूद सादे ड्रेस में कार चला रहे थाना प्रभारी से लोग सवाल जवाब करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि स्थानीय लोगों ने कार से थाना प्रभारी को नीचे उतार लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी लगातार कहते रहे कि वो राजा तालाब थाने के एसएचओ हैं, लेकिन पब्लिक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसी बीच स्थानीय बड़ागांव थाने के एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा, लेकिन लोग इतने आक्रोशित थे कि वर्दी में मौजूद पुलिस के सामने भी थाना प्रभारी को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। बड़ी मुश्किल से राजा तालाब थाना प्रभारी को वर्दी वाला पुलिस कर्मी भीड़ से बचा कर ले गया। टक्कर में ऑटो चालक को चोट लगी। जिसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। फिर स्थिति गम्भीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। राजा तालाब थाना प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर ऑटो चालक की तरफ से भी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।  
  • जब The Great Khali ने साधु को चोटी से पकड़कर उठाया, देखकर सब हो गए हैरान, देखें वीडियो

    जब The Great Khali ने साधु को चोटी से पकड़कर उठाया, देखकर सब हो गए हैरान, देखें वीडियो

    झांसी: पद यात्रा में इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं। जिसमें खली भी शामिल हुए। खली ने यात्रा में शामिल साधु की चोटी पकड़कर एक हाथ से उठा लिया। जिसे देख सब हैरान हो गए। हिंदु सनातन यात्रा में खली भी शामिल हुए। एक साधु ने खली से उनकी चोटी पकड़कर उठाने को कहा। खली ने पूछा कि सही में उठा लूं। साधु ने कहा उठाइए। तभी खली ने साधु की चोटी पकड़कर उठा लिया। इसी दौरान खली ने कहा कि पहले हमारा सनातन है। इसके बाद जात-पात। (पंडित धीरेंद्र शास्त्री) महाराज के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। महाराज जात-पात और भेदभाव मिटाने का अभियान चल रहे हैं। हमें उसको आगे बढ़ाना है। आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
  • Punjab News: 3 बार विधायक रहे इस दिग्गज नेता का हुआ निधन

    Punjab News: 3 बार विधायक रहे इस दिग्गज नेता का हुआ निधन

    मोगाः दिग्गज नेता व पूर्व विधायक जोगिंदर पाल जैन का देर रात निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह बीमारी से ग्रस्त थे और पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उनको हॉस्पिटल ले जाया गया था। जोगिंदर पाल जैन 3 बार विधायक रहे थे।

    जिसमें से 2 बार कांग्रेस के विधायक बने। कांग्रेस को अलविदा कह वे अकाली दल में शामिल हुए थे और उपचुनाव जीतकर वह फिर से विधायक बने थे। 2007 से पहले जोगिंदर पाल जैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रहे। वे मोगा नगर काउंसिल का प्रधान भी रह चुके थे।

  • Punjab News: अस्पताल में किसान नेता डल्लेवाल ने चेकअप कराने से किया इनकार, बढ़ा शुगर लेवल, देखें वीडियो

    Punjab News: अस्पताल में किसान नेता डल्लेवाल ने चेकअप कराने से किया इनकार, बढ़ा शुगर लेवल, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरियाणा-पंजाब के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा मरणव्रत के ऐलान के बाद बीते दिन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के पहुंचने से पहले पुलिस द्वारा उन्हें डिटेन किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी मनदीप सिद्धू का बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पुलिस की टीम उनका मेडिकल चैकअप करवाने के लिए डीएमसी अस्पताल उन्हें लेकर आई है।

    वहीं डल्लेवाल के बॉर्डर पर ना पहुंचने के बाद भारी मात्रा में किसान बॉर्डर की ओर कूच करने लग गए थे। हालांकि बीते दिन को किसान नेता सुखजीत सिंह हरदो झंडे ने मरणव्रत शुरू कर दिया। अस्पताल में डल्लेवाल कुछ नहीं खा रहे हैं। उन्होंने सिर्फ पानी और कैंसर की दवा ली है। बुधवार सुबह उनका ब्लड शुगर का लेवल बढ़ गया। डॉक्टरों की टीम जांच करने के लिए आई तो उन्होंने मना कर दिया।

    उधर, मंगलवार रात को फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। वहीं शंभू बॉर्डर पर 4 फुट रास्ता खोलने की तैयारी है, क्योंकि किसानों ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसानों ने मंगलवार को एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कुछ लोग सीमेंट की बैरिकेडिंग पर हथौड़ा मार रहे हैं। हालांकि, अभी काम रुका हुआ है।

  • 15 लाख के इनामी बदमाश का मर्डर, नक्सलियों ने आपसी विवाद को लेकर की हत्या

    15 लाख के इनामी बदमाश का मर्डर, नक्सलियों ने आपसी विवाद को लेकर की हत्या

    लातेहारः भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य छोटू खरवार की हत्या कर दी गई है। बुधवार की सुबह छिपादोहर थाना क्षेत्र के चुंगरु पंचायत के नावाडीह गांव के भीमपांव जंगल से उसका शव बरामद किया गया। छोटू खरवार की हत्या गोली मारकर की गई है।

    बताया जा रहा है कि नक्सलियों के आपसी विवाद और लेवी के बंटवारे को लेकर यह हत्या की गई है। पुलिस के सूत्रों मुताबिक, भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी मनीष यादव द्वारा हत्या करने की बात सामने आ रही है। छोटू का शव जिस जगह पर बरामद हुआ, वहां लेवी के बंटवारा को लेकर माओवादी जुटे थे। इसी दौरान झगड़ा हो गई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    छोटू खरवार उर्फ ​​छोटू जी उर्फ ​​सुजीत जी सिकिद, हेरहंज (लातेहार) का रहने वाला था। छोटू खरवार 2016 से एक्टिव था। उसके खिलाफ लातेहार, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, गुमला समेत कई अन्य जिलों के थानों में नक्सली संगठन की तरफ से की गई हत्या, आगजनी, गोलीबारी, विस्फोट समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    लातेहार जिले में छोटू खरवार एक मात्र ऐसा बड़ा नक्सली था, जो पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था। छोटू को गिरफ्तार के लिए राज्य से लेकर जिले के पुलिस अधिकारी कई बार सर्च ऑपरेशन चला चुके थे। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकइया मोड में नक्सली हमले में 4 जवान शहीद हुए थे। इस घटना में भी छोटू खरवार शामिल था।

  • बजरंग पुनिया 4 साल के लिए हुए बैन, NADA ने लिया एक्शन

    बजरंग पुनिया 4 साल के लिए हुए बैन, NADA ने लिया एक्शन

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको चार साल के लिए निलंबित कर दिया। दरअसल पहलवान बजरंग पुनिया ने राष्ट्रीय टीम के लिए चयन ट्रायल के दौरान 10 मार्च, 2024 को डोप परीक्षण के लिए अपना नमूना देने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने टोक्यो खेलों के कांस्य पदक विजेता को इस अपराध के लिए सबसे पहले 23 अप्रैल को निलंबित किया था, जिसके बाद UWW ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था। इसका मतलब अब पहलवान बजरंग पुनिया कुश्ती में वापसी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा वह विदेश में कोचिंग की नौकरी के लिए आवेदन भी नहीं कर पाएंगे।

    क्यों लिया गया एक्शन

    NADA ने कहा कि एथलीट ने एसी हरकतें जानबूझकर की गई थीं, उन्होंने कहा, “डोप टेस्ट के लिए मूत्र का नमूना देने से एथलीट ने जानबूझकर इंकार किया गया था। जो 2021 के नियमों के अनुच्छेद 20.1 और 20.2 में उल्लिखित एंटी-डोपिंग जिम्मेदारियों के प्रति उपेक्षा को प्रदर्शित किया। यह विवाद एथलीटों और एंटी-डोपिंग अधिकारियों के बीच तनाव को रेखांकित करता है। बजरंग पुनिया ने अपने लिखित बयान में कहा कि पिछले दो मामलों में NADA के आचरण ने एथलीट के मन में अविश्वास पैदा कर दिया था, खासकर जब NADA ने दोनों ही मामलों में डोपिंग नियंत्रण प्रक्रिया के प्रति उनके उदासीन रवैये को स्वीकार करने या जवाब देने में भी विफल रहा। बजरंग का कहना है कि पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण डोपिंग नियंत्रण के संबंध में उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी सैंपल देने से साफ इनकार नहीं किया, बल्कि दिसंबर 2023 में उनके नमूनों के लिए भेजे गए एक्सपायर्ड टेस्टिंग किट के बारे में अपनी चिंता के संबंध में नाडा से स्पष्टीकरण मांगा था।
  • Mahindra की New Electric Brand XEV 9e और BE 6e Launch, जानें खास Features

    Mahindra की New Electric Brand XEV 9e और BE 6e Launch, जानें खास Features

    टेकः भारतीय बाजार में अलग पहचान रखती महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने नए इलेक्ट्रिक ब्रैंड एक्सईवी और बीई के दो फ्लैगशिप प्रोडक्ट लॉन्च किए है। महिंद्रा ने चेन्नै में अनलिमिट इंडिया इवेंट में एक्सईवी 9ई और बीई 6ई को भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करते हुए कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। फ्यूचर मोबिलिटी के रूप में दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच महिंद्रा की ये दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। कीमतों की बात करें तो बीई 6ई की एक्स शोरूम प्राइस 18.90 लाख और एक्सईवी 9ई की एक्स शोरूम प्राइस 21.90 लाख से शुरू होती है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी।

    Look-Design: दोनों एसयूवी को INGLO इलेक्ट्रिक ओरिजिन आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। XEV 9e की लंबाई 4,789 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 207 एमएम है। महिंद्रा की इस फ्लैगशिप एसयूवी में 195 लीटर का फ्रंक स्पेस और 663 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। वहीं, BE 6e की लंबाई 4,371 एमएम और 455 लीटर बूट स्पेस के साथ ही 45 लीटर का स्पेस फ्रंट ट्रंक में है।

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई में स्लीक एयरोडायनैमिक कूपे एसयूवी डिजाइन देखने को मिलता है। इसमें बोल्ड ट्राएंगुलर हेडलैंप सेटअप, फ्लेयर्स व्हील आर्चेज, चौड़ी एलईडी लाइट बार और 19 इंच के व्हील दिखते हैं। वहीं, बीई 6ई में इंटिग्रेटेड इनवर्टेड एल-शेप डीआरएल, 20 इंच के अलॉय व्हील समेत अन्य खूबियां हैं।

    Features: न्यू एसयूवी एक्सईवी 9ई और बीई 6ई का लुक और डिजाइन तो धांसू है ही, साथ ही इनमें खूबियों की भी भरमार है। इनमें फ्यूचरिस्टिक केबिन डिजाइन और कंफर्टेबल सीट्स के साथ ही एक्सईवी 9ई में 43 इंच का ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें पैसेंजर, ड्राइवर और सेंट्रल इन्फोटेनमेंट दिया गया है और सबसे खास बात यह है कि इन्हें एक साथ सिंक कर थिएटर मोड में बदला जा सकता है। ब्रिंग योर ऑन डिवाइस ऑप्शन में रियर पैसेंजर के लिए भी एंटरटेनमेंट की सुविधा दी गई है। बीई 6ई में 12.3 इंच का डुअल स्क्रीन सेटअप ही दिया गया है।

  • संभल हिंसा मामले में सरकार हुई सख्त, 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान

    संभल हिंसा मामले में सरकार हुई सख्त, 100 से अधिक उपद्रवियों की पहचान

    संभल: उत्तर प्रदेश का संभल में 24 नवंबर को भड़की हिंसा मामले में योगी सरकार सख्त हो गई है। हिंसा को लेकर अब तक 8 एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी सांसद ने जुम्मे के दिन लोगों को भड़काया था। समाजवादी पार्टी विधायक का बेटा भी लोगों को भड़काने में शामिल था।

    संभल हिंसा के सबूतों को जुटाने की कोशिश की जा रही है। मामले में अब तक दर्ज 8 एफआईआर में 800 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की गई है। इनके पोस्टर लगाए जाने की तैयारी है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए जाएंगे।

    मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार संह ने कहा कि संभल बवाल में नामजदों के फोटोयुक्त पोस्टर जारी किए जाएंगे। इसके लिए संभल के एसपी ने तैयारी कर ली है। उपद्रव करने वाले शेष लोगों की पहचान की जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज डी ने कहा कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी। इस बवाल में जो भी शामिल रहे हैं, उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा। पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।

  • Punjab News : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : नशे ने ली युवक की जान, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फाजिल्का : जलालाबाद के गांव घटियावाली बोदला में नशे की वजह से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह(26) उर्फ दीपा के तौर पर हुई है। मृतक गुरदीप की माता विद्या बाई और भाई बूटा सिंह ने बताया कि गुरदीप की मौत नशे की वजह से हुई है। परिवार का आरोप है कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से गुरदीप सिंह नशे का सेवन कर रहा था।

    जिसका वह आदी हो चुका था। कुछ समय पहले ही उनके घर की छत गिर गई थी और मां आसमान के नीचे अपनी जिंदगी बिता रही थी। गुरदीप ने नशे की लत में घर का सभी सामान बेच चुका था और दो दिन पहले ही उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे जलालाबाद के प्राइवेट अस्पताल में गांव के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से दाखिल करवाया गया।

    जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। गांव के सरपंच और नंबरदार ने बताया कि उनके गांव में बड़ी संख्या में लोग चिट्टा, नशीलियां गोलियां व अन्य नशा बेच रहे हैं। जिस पर उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

  • महिला वकील की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर शव नहर के पास फैंका

    महिला वकील की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर शव नहर के पास फैंका

    रेवाड़ीः एक वकील युवती की गला काटकर हत्या करने का खौफनाक मामला सामने आया है। हरियाणा के रेवाड़ी में रामगढ़-कुंभावास रोड स्थित नहर के समीप युवती का शव पड़ा हुआ मिला था।

    जानकारी मुताबिक, रेवाड़ी के रामगढ़ गांव में कुंभावास की तरफ जाने वाले रोड पर नहर के समीप कच्चे रास्ते पर मंगलवार दोपहर बाद 24 साल की एक युवती की लाश बरामद हुई थी। उसने पेंट, शर्ट और स्वेटर डाला हुआ था और बॉय कटिंग कराई हुई थी। उसका गला तेजधार हथियार से रेता हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर आसपास के जिलों में पहचान के लिए भेज दिया था। देर शाम मृतक की पहचान गुरुग्राम के पटौदी की रहने वाली सरिता के रूप में हुई।

    परिवार के मुताबिक सरिता मंगलवार को अचानक घर से लापता हो गई थी। वह पेशे से वकील थी। SHO राजेंद्र ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि लड़की की हत्या इसी जगह की गई या फिर शव यहां लाकर फेंका गया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।