पीडिता ने बताया कि अब उसके ससुराल वाले पिछले कई माह से दहेज में बुलेट लेकर आने के लिए उसे परेशान कर रहे थे। इसी के चलते करीब 3-4 बार थाने में फैसला भी हो चुका हैं। उसने बताया कि अभी उसके मामा ससुर की बेटी की शादी थी तो उसके पति ने शादी में जाने के लिए सामान लाने के लिए उसे रुपए दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी सास ने उससे झगड़ा कर लिया। जिसके चलते उसकी सास, ससुर व पति ने उसे पीटा और उसे कमरे में बंद कर रात को खुद सभी शादी में चले गए। अगले दिन वे घर आए और कमरे से रिहा किया। जिसके बाद उसने किसी तरह अपना फोन लेकर अपनी मां को सारी बात बताई जिस पर उसकी मां वीरपाल कौर पंचायत लेकर वहां पहुंची और उसे अबोहर लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों के अनुसार उसके शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस पहुंची ने कहा कि इस मामले को लेकर जलालाबाद पुलिस को सूचित कर दिया है। वहां की पुलिस द्वारा इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।Punjab News: दहेज में बुलेट ना लाने पर बंंधक बनाकर महिला को पीटा, साल पहले हुई थी Love Marriage#PunjabNews #LoveMarriage #Terroristattack #ViduthalaiPart2 #ChampionsTrophy pic.twitter.com/bDVUaVW9P7
— Encounter India (@Encounter_India) November 27, 2024
Blog
-

Punjab News: दहेज में बुलेट ना लाने पर बंंधक बनाकर महिला को पीटा, साल पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो
अबोहरः जलालाबाद के लड़के के साथ पीड़िता की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। वहीं अब लड़की ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाते है। इसी के साथ लड़की ने ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट ना लेकर आने की बात कही है। गांव पटी बीला निवासी 21 वर्षीय संजना कौर पुत्री हरबंस ने बताया कि उसकी लव मैरिज करीब 1 साल पहले पिछले दिसंबर माह में जलालाबाद निवासी मनजिंदर सिंह से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी दोनों परिवार की रजामंदी होने पर हुई थी। इस दौरान उसके ससुरालियों ने उस समय किसी प्रकार दहेज ना लेने की बात कही थी। -

Jalandhar News: चोरों ने अलग-अलग जगहों पर वारदात को दिया अंजाम, गहने व बाइक लेकर फरार
जालंधरः महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में अलग-अलग जगहों पर चोरी के तीन मामले सामने आए हैं। पहला मामला जालंधर के माडल हाउस से सामने आया है जहां पर चोर दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी का ताला तोड़कर उसमें पड़े गहने व नकदी चुराकर फरार हो गया। वहीं होशियारपुर रोड से एक दुकान के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला भी सामने आया है, इसके साथ ही नेहरू गार्डन रोड से एक निर्माणाधीन इमारत के बाहर से बजरी-सीमेंट चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के थाना भार्गव कैंप के अधीन आते माडल हाउस में हुई चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि सिल्वर अपार्टमेंट वडाला चौक के राघव के बताया कि सुनार की दुकान से सामान लेकर उसने एक्टिवा की डिग्गी में रखा था ओर एक्टिवा को गली में खड़ी कर दी और सामान निकालना भूल गया। जब वह कुछ समय बाद वापिस आया तो एक्टिवा की डिग्गी खुली हुई थी। उसमें से एक सोने की चेन, एक लाकेट, एक ब्रेसलेट, कैमरे सहित 3200 रुपये चोरी हो चुके थे।
वहीं होशियारपुर रोड स्थित करियाना स्टोर के बाहर से चोरों ने बिजली बोर्ड में तैनात लाइनमैन की बाइक चुरा ली। जानकारी देते हुए पतारा के रहने वाले मनबीर सिंह ने बताया कि वह बिलगां में बिजली विभाग में लाइनमैन तैनात है। रविवार को वह करियाना स्टोर से सामान लेने गया था तो अपनी बाइक को दुकान के बाहर लगाकर अंदर चला गया। जब वह वापिस अया तो बाइक नहीं थी। पुलिस को इस मामले में शिकायत दे दी गई है।
नेहरू गार्डन रोड के पास चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग से रेत, बजरी और सीमेंट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसके बारे में जानकारी देते हुए गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले दिनेश के बताया कि उसका नेहरू गार्डन रोड पर बिल्डिंग का काम चल रहा है। उसने वहीं एक प्लाट में रेत,बजरी व सीमेंट रखा हुआ था। वीरवार सुबह उसने देखा कि प्लाट में सामान नहीं था। जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी में दे दी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
-

Punjab News: विवादों में आई केंद्रिय जेल, ये सामान हुआ बरामद
अमृतसरः जिले की केंद्रीय जेल विवादों में आ गई। दरअसल, आज जेल में कैदियों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 9 कैदियों से 11 फोन बरामद हुए और 4 सिम बरामद हुए है। जिसके बाद इस्लामाबाद पुलिस थाने में 9 कैदीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जेल में से मिले फोन को फोरेसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है।
हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि जेलों में जैमर लगे हुए है और सख्त सिक्योरिटी है। ऐसे में इन सबके बीच जेल के अंदर फोन पहुंचना प्रशासन की कार्रगुजारी पर कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि पंजाब की जेल में फोन बरामद होना यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पंजाब की जेलों में कई बार फोन बरामद होने के मामले सामने आ चुके है।
-

Jalandhar News : दिनदहाड़े चोरों ने 2 मोटरसाइकिल किए चोरी, CCTV कैमरे में कैद
जालंधर : चोर और लुटेरे अब दिनदहाड़े सरेआम चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला संत नगर लाडोवाली रोड से सामने आया है।जहां चोरों ने दिनदहाड़े 2 मोटरसाइकिल चोरी किए। चोरी की यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा बिलकुल साफ दिखाई दे रहा है।
यह घटना शाम 4.25 बजे की है। वरुण निवासी संत नगर का मोटरसाइकिल स्पलैंडर प्लस और हीरा लाल का मोटरसाइकिल स्पलैंडर चोरी हुआ है। इस संबंधी में वरूण मलिक तथा हीरा लाल द्वारा संबंधित पुलिस स्टेशन नई बारादरी में लिखित शिकायत दे दी गई है। लेकिन पुलिस द्वारा इस संबंध में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है और न ही थाने से कोई मुलाजिम मौका देखने के लिए ही आया है।
-

Punjab News: Medical Stores की आड़ में प्रतिबंधित दावइयां बेचने वालों पर एक्शन, Licenses किए रद्द, देखें वीडियो
बटालाः प्रतिबंधित दवाइयों को गैरकानूनी तौर पर स्टोर करने और बेचने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। बटाला डीएसपी की ओर से गांधी नगर कैंप के पास एक मेडिकल स्टोर की चेकिंग की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त दुकानदार दवाइयों की आड़ में अफीम बेचता है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते उक्त दुकानदार का लाइसैंस रद्द कर दिया है।
इससे अलावा पुलिस ने ड्रग्स इंस्पैक्टर के साथ मिलकर कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की। इस दौरान सामने आया की बहुत से मेडिकल स्टोर बिना लाइसैंस चलाए जा रहे थे। यहां तक की उक्त मेडिकल स्टोर मालिक के पास कोई भी डिग्री नहीं थी, जो नाजायज तौर पर चलाए जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते उनके लाइसैंस रद्द कर दिए और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

2 DSP और 15 Inspectors के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शहर के 2 डीएसपी और और 15 इंस्पेक्टरों का देर रात ट्रांसफर किया गया। यह आदेश पुलिस अधीक्षक (पीईबी) केतन बंसल द्वारा जारी किए गए हैं। इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह को हाईकोर्ट से ऑपरेशन सेल का इंचार्ज और इंस्पेक्टर (ओआरपी) सतविंदर सिंह को पीसीआर से क्राइम ब्रांच में नियुक्ति किया गया।

इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को आइसी कंप्यूटर सेक्शन और कैंटीन के चार्ज से एसएचओ एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स डिटेक्शन फोर्स), रोहित कुमार को एएनटीएफ से सेक्टर 17 थाने का एसएचओ, इंस्पेक्टर (ओआरपी) सतिंदर को सिक्योरिटी से सेक्टर 34 थाने का एसएचओ और इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को हाइकोर्ट मॉनिटरिंग सेल से मलोया का एसएचओ लगाया गया ।

इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को पीओ एंड समन स्टाफ से ट्रैफिक में भेजा गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर लखबीर सिंह का एसएचओ सेक्टर 34 थाने से ट्रैफिक और शेर सिंह को ऑपरेशन सेल इंचार्ज से पीओ एंड समन स्टाफ में नियुक्ति किया गया। इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को पुलिस लाइन से सिक्युरिटी विंग, आरती गोयल को पीसीआर से हाईकोर्ट सिक्योरिटी, दया राम को सीडीआई से सीडीआई और एडिशनल चार्ज आरआई लाइन, जबकि सरिता रॉय को पुलिस लाइन से ट्रांसफर कर कंप्यूटर सेल एंड कैंटीन का चार्ज सौंपा गया है।
-

Punjab News: School Bus और Bike की टक्कर में 8 वर्षीय Sirat की मौत, दपंति सहित डेढ़ वर्षीय बच्ची घायल
कपूरथला: थाना ढिलवां के अधीन आते गांव होठियां में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां स्कूल बस ने गलत दिशा से आते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार दंपति सहित 2 बच्चियों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 8 वर्षीय सीरत के रूप में हुई है। जबकि डेढ़ वर्ष की बच्ची और दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। स्कूल संचालक को फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सिविल अस्पताल में भर्ती सुमन रानी निवासी मंसूरवाल बेट ने बताया कि वह पति सिमरनजीत सिंह के साथ बाइक पर दोनों बेटियां सीरत व बाणी के साथ शेखूपुर स्थित माता भद्रकाली मंदिर में माथा टेककर घर आ रहे थे। दोपहर को गांव होठियां के पास पहुंचे स्कूल बस गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण मोटरसाइकिल बस के नीचे घुस गया। मोटरसाइकिल पर आगे बैठी बेटी सीरत बैठी थी। एएसआई मूर्ती सिंह ने बताया कि बस की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। जबकि बाइक चालक सिमरजीत सिंह की टांगें फ्रैक्चर हैं। छोटी बच्ची बाणी और सुमन रानी को चोटें आई हैं।
गांव होठियां के पास बस हादसे के बाद एकत्रित हुए गांव के लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे भी बैठे थे। जो सुरक्षित हैं। आसपास गांवों के लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और अपने-अपने बच्चों को ले गए। जबकि कुछ बच्चों को स्कूल की दूसरी बस में बैठाकर ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि प्राइवेट स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही से बच्ची की जान गई है।
-

Jalandhar News: डिफॉल्टरों पर बिजली विभाग का एक्शन, 21 दिसंबर तक का दिया समय
जालंधरः बिजली विभाग पिछले कुछ समय से डिफॉल्टरों को लेकर एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहा है। डिफॉल्टरों पर कार्रवाई करते हुए पावरकॉम ने उन लोगों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम शुरू की है, जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा है। जिन लोगों के बिजली कनेक्शन कट चुके हैं या चालू हालत में हैं, वे इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। खेतीबाड़ी तथा सरकारी कनेक्शन इस स्कीम से बाहर रखे गए हैं।
इस स्कीम का लाभ इंडस्ट्रियल, घरेलू तथा व्यापारिक उपभोक्ता ले सकते हैं। इसकी आखरी तारीख 21 दिसंबर है। पावरकॉम ने इस योजना के तहत नियमों में राहत भी दी है। लंबित रकम पर 18% कंपाउंडिंग ब्याज लगता था। स्कीम में यह ब्याज आधा लगेगा। जिन लोगों का कोर्ट में केस विचाराधीन है, उन्हें 10% ब्याज लगेगा। जिनकी बकाया रकम को 6 महीने से अधिक समय नहीं हुआ है, उन्हें कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ेगा। इसके इलावा उपभोक्ता अपनी बकाया राशी को चार किस्तों में भी जमा करवा सकते हैं।
-

Punjab News: Railway Station पर लावारिस बैग से निकले हथियार, फैली दहशत
लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में उस समय दहशत फैल गई, जब रेलवे पुलिस को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लावारिस हालत मे मिले पिट्ठू बैग से हथियार बरामद हुए। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर सीसीटीवी की मदद से दोषियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि दोषी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।
रेलवे पुलिस द्वारा रोजाना की तरह ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर गश्त की जा रही थी तो पुलिस को प्लेटफार्म नंबर-एक में एक टेबल के नीचे लावारिस हालत में पडा पिट्ठू बैग मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जब बैग खोला तो बैग में 32 बोर की 3 पिस्टल व छह मैग्जीन बरामद हुई।
जानकारी देते जीअारपी रेलवे के अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि पुलिस को लावारिस हालत में मिले पिट्ठू बैग से हथियार बरामद हुए हैं जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर स्टेशन के अंदर-बाहर लगे सीसीटीव खंगालने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

Punjab में 3 दिनों तक घने कोहरे का Alert जारी
चंडीगढ़ : अगले तीन दिन तक लोगों को सुबह-शाम घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 29 नवंबर तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।पराली जलाने के मामले भले ही अब कम हो रहे हैं, लेकिन AQI का स्तर अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
अगर सुबह 5 बजे चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता की बात करें तो मोहाली से सटे सेक्टर-53 में AQI 210 दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार होने लगा है। लेकिन हालात अभी भी पंजाब से खराब हैं।
उधर 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और चंडीगढ़ के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है। पंजाब का तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 29 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।