Blog

  • Punjab News : आढ़तियों ने जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News : आढ़तियों ने जेबकतरे को रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये निकाल रहे एक युवक को लोगों और दुकानदारों ने पकड़ लिया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जेबकतरे की पहचान की गई। सब्जी मंडी के दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति जो सेना का जवान था, कालू नामक टमाटर विक्रेता की दुकान पर टमाटर खरीद रहा था, तभी अचानक वह चिल्लाने लगा कि उसकी जेब से 20 हजार गायब हो गए है।

    जिसके बाद कालू की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो कैमरे में देखा गया कि एक जेबकतरा टमाटर खरीद रहे सिपाही का लगातार पीछा कर रहा था और पहली बार तो उसने सिपाही की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। जिसके बाद वह दूसरी बार बहुत चतुराई से सिपाही के पास से गुजरा और उसकी जेब से पैसे निकाल लेता है।

    सीसीटीवी के आधार पर दुकानदारों और सेना ने उस जेबकतरे की पहचान करने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जेबकतरा करीब 20-25 मिनट बाद सब्जी मंडी में घूमता नजर आया। जिसके बाद आरोपी को काबू कर, जब उससे पूछताछ की गई तो पहले तो उसने कबूल नहीं किया, लेकिन जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पैसे निकालने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • साई रोड़ बददी पर शॉट सर्किट से बुटीक हुआ राख

    साई रोड़ बददी पर शॉट सर्किट से बुटीक हुआ राख

    बीस लाख रुपये ज्यादा का हुआ नुक्सान

    सुबह 4 बजे लगी और 6 बजे महिला उद्यमी को सूचना मिली

    फायर विभाग ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू

    बददीसचिन बैंसल: बददी-साई रोड पर एक बुटीक में आग लग जाने से 20 लाख रुपये की संपति जलकर राख हो गई। सुबह लगभग 4 बजे बददी में भारद्वाज अस्पताल के निकट सिटी सक्वेयर में स्थापित सोनम बुटीक में आग लग गई। 6 बजे मार्केट के चौकीदार ने दुकान मालिक सोनम शर्मा को सूचना दी। शॉप संचालकों ने तुरंत इसकी सूचना फायर विभाग को दी तो एक गाडी ने बाजार में आकर दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया।

    दुकान संचालक सोनम शर्मा व कर्ण शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह पाया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी लेकिन फिर भी हम हर पहलू की ओर ध्यान दे रहे हैं। सोनम ने बताया कि आग लगने से उनकी समस्त मशीनरी, कच्चा माल व तैयार माल जलकर राख हो गया। समस्त फर्नीचर फिक्चर व एसी भी जल गए और कुछ भी नहीं बचा। वहीं फायर आफिसर हेमराज ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और तुरंत काबू पा लिया और कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि उस समय तडके तडके समस्त बाजार बंद था। उन्होने कहा कि प्रारंभिक आकलन में 15 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है।

    वहीं दुकान संचालक सोनम व कर्ण ने बताया हमने पूरे मामले की जानकारी जिलाधीश सोलन व एसडीएम बददी को दे दी है। कर्ण ने कहा है कि हमने दुकान के अंदर की कैमरों की हार्ड डिस्क पुलिस को सौंप दी है कि ताकि यह पता लग सके कि आग का क्या कारण रहा।

  • Punjab News: खुले सीवरेज में गिरा बच्चों सहित बाइक सवार व्यक्ति, देखे दिल दहलाने वाली वीडियो

    Punjab News: खुले सीवरेज में गिरा बच्चों सहित बाइक सवार व्यक्ति, देखे दिल दहलाने वाली वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहा व्यक्ति उनके साथ खुले सीवरेज में गिर गया। दिल दहलाने वाली घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क के निर्माण के दौरान प्रशासन द्वारा सीवरेज का ढक्कन नहीं लगाया गया था। हालांकि वहां पर टूटी सड़क के किनारे से कई लोग गुजर रहे थे।

    वहीं बाइक सवार व्यक्ति जैसे ही खुले सीवरेज के किनारे से निकलने लगा तो मिट्टी में उसका बैलेंस नहीं बन पाया। जिसके चलते वह 2 बच्चों सहित खुले सीवरेज में गिर गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। वहीं इस मामले को लेकर निर्मल सिंह पूर्व चेयरमैन ने बताया कि उन्हें इस्टमैन चौक से ढंडारी रोड के निर्माण को लेकर घटना होने की सूचना फोन के जरिए मिली थी।

    जहां ढंडारी रोड़ से सड़क से व्यक्ति का पैर फिसलने के चलते वह बच्चों सहित खुले सीवरेज में गिर गया। उन्होंने बताया कि वह सीवरेज करीब 18 फीट गहरा है। हालांकि घटना के दौरान इलाका निवासियों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने प्रशासन से घटना संबंधी अपील की है कि वह सीवरेज का ढक्कन लगाकर उसे बंद रखे ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके। उन्होंने कहा कि ठेकेदार या नगर निगम के कर्मियों के खिलाफ इस मामले की लापरवाही के चलते उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं विधायक को इस मामले को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की पूर्व चेयरमैन ने अपील की है।

  • Punjab News: घरों से कूड़ा न उठाये जाने को लेकर महिलाओं ने MC आवास पर जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों से कूड़ा न उठाये जाने को लेकर महिलाओं ने MC आवास पर जताया विरोध, देखें वीडियो

    बठिंडा। जिले के उधम सिंह नगर में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा न उठाने का मामला सामने आया है। जिससे लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मौके उधम सिंह नगर की महिलाएं एकत्रित होकर एमसी के आवास पर पहुंचकर अपना विरोध जताया। कहा कि कई दिनों से उनके घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, उल्टा कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों द्वारा उनसे कूड़े के पैसे वसूले जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से पर्चियां काटी जा रही हैं और हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

    मेयर बोले, अधिकारियों से बात करूंगा वहीं, इस मामले में नगर निगम के मेयर ने कहा कि पहले सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे, इसलिए शहर से कूड़ा नहीं उठ रहा था, लेकिन अब हड़ताल खुल गई है, फिर भी यह पूरा मामला सामने आया है। इस बीच मैं अधिकारियों से बात करूंगा और लोगों की परेशानी दूर कराई जाएगी और कूड़ा हटवाया जायेगा।
  • ISKCON के Chinmoy Prabhu की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार का आया बयान

    ISKCON के Chinmoy Prabhu की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार का आया बयान

    नई दिल्लीः बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में हिंदू समूह सम्मिलिता सनातनी जोत के नेता और इस्कान ट्रस्ट के सचिव रहे चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में हिंदु समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। इस दौरान हिंदू प्रदर्शनकारियों पर हमले भी किए गए। इसमें एक प्रोफेसर के घायल होने की सूचना है। बता दें कि चिन्मय ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ प्रदर्शनों की अगुआई की थी। जानकारी के मुताबिक चिन्मय को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    बांग्लादेश में इस्कॉन के धर्मगुरु चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर भारत सरकार ने विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत नहीं मिलने पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह घटना बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों के बाद घटी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने धर्मगुरु की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इन घटनाओं के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए हक की गुहार लगानेवाले धार्मिक नेता(चिन्मय प्रभु) के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।

    हम चिन्मय दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं। हम अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर भी चिंता व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय ने ने बांग्लादेश के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कट्टरपंथियों की हिंसा का शिकार हो रहे हिंदू समुदाय के लोग आज चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में मेट्रोपोलिटन कोर्ट में जमा हुए थे। यहां हिंदू समुदाय के लोगों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं।

  • महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस  मनाया

    महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस  मनाया गया । समारोह की मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्या डा. मीता शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सीनियर सिविल जज श्रीमती अनीता शर्मा थी।इस अवसर पर श्रीमती अनीता शर्मा ने अपने व्याख्यान में भारतीय क़ानून के विभिन्न पहलुओं तथा ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में स्वयंसेवियों को अवगत करवाया ।

    इस कार्यक्रम में अधिवक्ता सुमैधा शर्मा ने विभिन्न समाजिक कुरीतिओं तथा उनसे संवधित क़ानून की विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी ।इसके बाद प्रो. विकास सैनी ने संवैधानिक महता के बारे में विचार साँझा किये और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ऊना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी तथा  प्रो. मनजीत सिंह मान द्वारा किया गया ।

  • Punjab News : चोरी की 13 मोटर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : चोरी की 13 मोटर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फाजिल्का : चोर और लुटरे आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अरनीवाला पुलिस ने किसानों के खेतों में लगी मोटरें चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।पुलिस ने चोरी की गई करीब 13 मोटर बरामद की है। जानकारी देते हुए थाना अरनीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी टी पॉइंट डबवाला कलां जीटी रोड पर थी।

    इस दौरान सूचना मिली कि किसानों के खेतों से गुरजिंदर सिंह और एक युवक मोटर चोरी करता है और बाजार में बेचता है। अगर उनके घर पर रेड की जाए तो उनसे चोरी का सामान बरामद हो सकता है l जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों गुरजिंदर सिंह के घर पर रेड कर दी l छापेमारी के दौरान आरोपी गुरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 13 चोरी की मोटर बरामद हुई।

    इस मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है l पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों के खेतों को निशाना बनाया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • संविधान दिवस पर कर्मचारियों दिलाई शपथ

    संविधान दिवस पर कर्मचारियों दिलाई शपथ

    ऊनासुशील पंडित: संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर ऊना में कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने लिए ़संविधान को आत्म अर्पित करने की शपथ दिलाई।

    उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ठ लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्त्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य देसवासियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गारंटी देने के साथ सरकार व उसके कार्याें की रूपरेखा स्थापित करता है। यह दिन नागरिकों को लोकतांत्रिक सिद्धातों का सम्मान करने और उन्हें बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

  • राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर शिविर आयोजित

    राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर शिविर आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर मंगलवार को पशुपालन विभाग के तत्वाधान में ऊना में उपमण्डल स्तर पर एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपालन विभाग, ऊना के संयुक्त निदेशक (प्रोजैक्ट) डॉ. दिनेश सिंह परमार ने की। गौरतलव है कि राष्ट्रीय दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज़ कुरियन के जन्मदिन पर उनकी विरासत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
    शिविर में पशुपालकों सहित लगभग 60 लोगों ने भाग लिया। शिविर में पशुपालकों को डेयरी व पशुपालन विशेषज्ञों डॉ. अमित शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. अंकुश शर्मा, डॉ. राधिका शर्मा, डॉ. शगुन महाजन, डॉ. पंकज राणा और डॉ. विवेक लठ्ठ  ने प्रैजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छ दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी में सहकारी क्षेत्र की उपयोगिता के बारे में जागरुक किया। डॉ. दिनेश परमार ने उपस्थित लोगों से डेयरी में सहकारी क्षेत्र से जुड़ने का आहवान किया जबकि अजौली के बीडीसी सदस्य विभाग ने भी अपने विचार रखे।
  • Punjab News: जागों के दौरान चली गोलियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: जागों के दौरान चली गोलियां, वीडियो वायरल

    मोगाः 15 दिन पहले एक शादी समारोह में फिरोजपुर में दुल्हन को गोली मारने का मामला सामने आया था। यह मामला काफी चर्चा का विषय बना रहा। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि थाना कोट इसे खां के अधीन एक गांव में शादी समारोह में जागो के दौरान युवकों द्वारा 12 बोर की बंदूक से फायरिंग करने की घटना चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, वायरल हो रही वीडियो में डीजे पर चल रहे गीतों के दौरान नौजवानों द्वारा बंदूके कंधों पर लटकाई हुई है।

    वहीं दूसरी वायरल वीडियो में ढेर सारे खोल दिखाए गए है। बताया जा रहा है कि वायरल हो रही यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया है, लेकिन मामला कथित तौर पर सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्रवाई को लेकर कुछ बयान नहीं दे रही। यह मामला पुलिस चौकी बलखंडी के अंतर्गत का है। दरअसल, कोट ईसे खां के थाना प्रमुख ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने थानेदार का पद संभाला हैं।

    चौकी प्रभारी बूटा सिंह ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह वीडियो बलखंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में 17 नवंबर को एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलने का है। हाल ही में फिरोजपुर में शादी में गोलियां चलने के मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख प्रगट किया था, लेकिन पंजाब में गोलियां चलने के मामले बढ़ना चिंता का विषय बनने लगे है।