Blog

  • पंजाबः मूसेवाला के पिता के साथ नामाकंन भरने पहुंचे राजा वड़िंग, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला के पिता के साथ नामाकंन भरने पहुंचे राजा वड़िंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी अमृता वड़िंग और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू के साथ नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर पहुंचे। हालांकि नामाकंन भरने से पहले राजा वड़िंग का दंगा पीड़ितों द्वारा विरोध भी किया गया था।

    राजा वड़िंग ने नामाकंन भरने से पहले भाषण देते हुए कहाकि लोकसभा की एक सीट को भरने के लिए उम्मीदवार के रूप में नामजद हुए है। परमात्मा की सौंगध खाते हुए सच्चे दिल से प्रतिज्ञा वह करते है कि वह कानून के अनुसार स्थापित भारत के सविंधान के प्रति पूर्ण विश्वास और वफादारी रखेंगे और भारत की अखंडता को वह कायम रखेंगे। 

  • पंजाबः नामाकंन भरने से पहले अकाली उम्मीदवार ढिल्लों ने बैंस ब्रदर्स पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः नामाकंन भरने से पहले अकाली उम्मीदवार ढिल्लों ने बैंस ब्रदर्स पर जमकर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज शिअद उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों भी नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। नामाकंन भरने से पहले ढिल्लों ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बैंस ब्रदर्स के कांग्रेस मेंं शामिल होने पर सवाल खडे करते हुए कहा कि आज बिल्ली थैली से बाहर आ गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भी इन्होंने अंदर खाते से रवनीत बिट्टू को जीत हासिल करवाई थी। उन्होंने कहा कि बैंस ब्रदर्स कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहते थे कि कांग्रेस ने दरबार साहिब पर हमला कर दिया था। कांग्रेस ने पंजाब का पानी लूट लिया, 1984 में दंगे कांग्रेस ने करवा दिए, ऐसी बाते करते थे।

    ढिल्लों ने कहा कि दिखावा बैंस ब्रदर्स का ओर था, असल में वह अंदर खाते से पहले से ही कांग्रेसी थे। इन्होंने 2 बार चुनावों में आजाद फार्म भरकर बिट्टू को जीत दिलाई थी। ढिल्लों ने कहा कि कहने को ही बैंस ब्रदर्स सिख है, लेकिन अंदर से दोनों कांग्रेस के भगत थे और आज सीधे तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गए। ढिल्लों 2012 में लुधियाना पूर्व से विधायक चुने गए और 2017 तक इस पद पर बने रहे। 2017 के चुनावों में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार संजीव तलवार से हार गए और 2022 पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए लुधियाना पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप थे।

  • CBSE ने जारी किया 12वीं और10वीं का रिजल्ट

    CBSE ने जारी किया 12वीं और10वीं का रिजल्ट

    नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल करीब 39 लाख स्टूडेंट्स ने और 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा दी हैं। इन सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल के छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने और 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी है। 12वीं के सभी छात्रों का परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 87.98% रहा है। बोर्ड के अनुसार, इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले, 6.40 प्रतिशत बेहतर रहा है।

    सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वी का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

    • रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
    • होम पेज पर, CBSE 12th Result Direct Link’ पर क्लिक करें।
    • लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
    • आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
    • छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे।

    सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 12वीं में कुल 1,63,3730 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1621224 स्टूडेंट्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे. साल 2024, 12वीं की परीक्षा में 1426420 पास हुए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 रहा है। पिछले साल (2023) का कुल पास प्रतिशत 87.33 रहा था। यानी इस साल परिणामों में 0.65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

  • JALANDHAR -HEIGHTS में फ्लैट दिलवाने के नाम पर ​​​​​​​दंपति ने साथी के साथ मिलकर ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: जालंधर-हाइट्स में फ्लैट दिलवाने के नाम पर दपंति ने साथी के साथ मिलकर कई लोगों से लाखों रुपए ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दपंति सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जालंधर सिटी के थाना सदर की पुलिस ने आरोपी पाए गए रोहित पुत्र प्यारा राम निवासी राम नगर के खिलाफ तीन और रोहित की पत्नी वनीता विशाल के खिलाफ दो और रुबिना उर्फ रूबिया पुत्री जोगिंदर कुमार निवासी राम नगर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज कर की है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। मामले में 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जालंधर हाइट्स-1 में रहने वाले जय गुप्ता ने बताया कि रोहित और वनीता ने मिलकर आरोपियों ने जालंधर हाइट्स-2 पार्ट टू में फ्लैट नंबर 203-डी दिलवाने का नाम पर 2.50 लाख कैश और करीब 5 लाख रुपए का चेक ले लिया। किए गए करारनामे में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए और फर्जी स्टैंप लगाकर दस्तावेज पीड़ितों को सौंप दिया। वहीं गढ़ा रोड पर स्थित डिफैंस कॉलोनी की रहने वाली जगविंदर कौर ने पुलिस बताया कि उक्त आरोपियों ने उनकी बहन जसवीर कौर को जालंधर हाइट्स-2 में फ्लैट नंबर 1004 और 2303 दिलवाने के नाम पर बुकिंग के एवज में करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिया और फिर एजीआई इनफ्रा की फर्जी मुहर लगाकर जाली दस्तावेज लगाकर उन्हें सौंप दिए।

    जिससे उन्होंने धोखा किया। जब इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई तो जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसी तरह जालंधर हाइट्स-1 की रहने वाली सुनील बेरी ने कहा कि रोहित, वनीता और रुबीना ने जालंधर हाइट्स पार्ट-3 में फ्लैट दिलवाने के नाम पर पीड़ित से करीब 1.50 लाख रुपए ले लिए। उन्हें भी आरोपियों ने जाली दस्तावेज थमा दिया। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

  • दिन दहाड़े पत्रकार की गोली मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

    दिन दहाड़े पत्रकार की गोली मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

    जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घेरा और गोलियों से भून दिया। पत्रकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों बदमाश हत्या के बाद फरार हो गए। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उनके काम के कारण किसी ने रंजिश में हत्या की है। मामला जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार का है। वहां बाजार जा रहे पत्रकार को अचानक तीन बदमाशों ने घेरा और उनपर फायरिंग शुरू कर दी। पत्रकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

    इलाके में दिनदहाड़े हत्या होने से दहशत फैल गई। हत्या सुबह के समय की गई। बताया जा रहा है कि मृतक 43 वर्षीय आशुतोष श्रीवास्तव है। आशुतोष सुदर्शन न्यूज चैनल के जिला संवाददाता थे। आशुतोष शाहगंज के सबरहर गांव से बाइक से बाजार जा रहे थे। उसी समय रास्ते में घटना हुई। घटना की जानकारी के बाद इलाके में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    पुलिस ने पत्रकार के परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गोली मारने का कारण अज्ञात है। अभी आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जाएगी। पुलिस वालों का कहना है कि पत्रकार के परिजनों का कहना है कि वो भूमाफियाओं के खिलाफ काम कर रहे थे। संभावना है कि इसी की रंजिश में पत्रकार की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में आरोपियों को पकड़कर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः नामाकंन भरने से पहले राजा वड़िंग का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    पंजाबः नामाकंन भरने से पहले राजा वड़िंग का हुआ विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नामाकंन भरेंगे। नामाकंन भरने को लेकर आज राजा वड़िंग ने रोड शो रद्द कर दयि है। राजा वड़िंग ने सुरजीत पातर के आज अंतिम संस्कार के चलते रोड शो रद्द किया है। वहीं नामाकंन भरने से पहले एक बार फिर से राजा वड़िंग का विरोध हुआ। दरअसल, एक बार फिर से दंगा पीड़ितों द्वारा यह विरोध किया गया है। इस दौरान आज महिलाओं द्वारा राजा वड़िंग वापिस जाओ के नारे लगाए गए। वहीं गद्दार के पोस्टर हाथ में लेकर दंगा पीड़ितों द्वारा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

    बता दें कि आज पंजाबी कवि व साहित्यकार सुरजीत पातर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जिसमें पंजाब के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सीएम भगवंत मान, संत सींचेवाल और अन्य विभिन्न पार्टियों के राजनेता पहुंचे। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अपना नामांकन दाखिल करने और रोड शो का कार्यक्रम था। जिसे उन्होंने रद्द कर दिया। राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने समर्थकों को जानकारी दी कि वह आज के दिन रोड शो नहीं निकालेंगे। वहीं रोड शो को लेकर समर्थकों की जो तैयारी थी उसे लेकर वड़िंग ने माफी मांगी। उन्होंने बताया कि सुरजीत पातर का अंतिम संस्कार को लेकर ये रोड शो कैंसिल करना पड़ा है।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    लुधियाना : क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लड़ाई और झगड़े का मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां हमलावरों ने सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी की। जानकारी देते हुए अंजू ने बताया कि मेरी बहन गुरमेल नगर में रहती है। जिसकी पड़ोसियों के साथ लड़ाई हुई है।

    उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी लड़ाई हुई थी। जिसमें पंचायती फैसला हो चुका था। अंजू ने बताया कि दोबारा पड़ोसियों ने साजिश के तहत मेरी बहन के घर पर हमला किया। इस हमले में मेरी बहन, देवर और बच्चों को गंभीर चोटें आई है।

    जब पीड़ित सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाने आए, तो हमलावरों ने सिविल अस्पताल के अंदर भी हमला किया। अंजू ने बताया कि विक्की, विकास, कुमार सिंह, ललित, विरेंदर और रंजू बाला की हालत गंभीर है।

  • पंजाबः मिनी ट्रक और कार की भीषण टक्कर में दंपति की मौत, 7 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पंजाबः मिनी ट्रक और कार की भीषण टक्कर में दंपति की मौत, 7 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    फतेहगढ़ साहिबः सरहिंद पटियाला रोड पर गांव नौलखा के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिनी ट्रक और कार के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इस हादसे में डेराबस्सी निवासी दलबीर सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजेंद्र अस्पताल पटियाला में दाखिल करवाया गया है। मृतकों का शव सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मूलेपुर के सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • खाई में कार गिरने से 2 युवकों की मौ+त 

    खाई में कार गिरने से 2 युवकों की मौ+त 

    सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बीती शाम को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से इसमें सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बीती रात पांवटा से अंबाला के मुलाणा अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा पांवटा के पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत, कांटी मशवा में बीती शाम 6.30 बजे के करीब पेश आया। गाड़ी गिरते ही स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुट गए और सभी घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। इस केस में जांच अधिकारी समीर ने बताया कि प्रदीप नाम के युवक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हुई।

    पांचों युवक पांवटा के रहने वाले है। तीन अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पांचों युवक पांवटा के कांटी मशावा में झरने में नहाने गए हुए थे। शाम के वक्त घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। इनकी कार HP-17-B-0373 कांटी मशवा में सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। मृतक युवक की पहचान प्रदीप कुमार (28 साल) निवासी अमरगढ़, पुरुवाला पांवटा साहिब, अजय चौधरी (22 साल) पुत्र सतीश कुमार गांव ज्वालापुर पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। वहीं घायलों की पहचान मनीष कुमार (29 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पुरुवाला पांवटा साहिब, अनीश कुमार (26 साल) पुत्र जगदीश सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब, सौरव चौधरी (22 साल) पुत्र रघुवीर सिंह गांव अमरगढ़ पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

  • जालंधरः मंत्री बलकार सिंह के साथ नामाकंन भरने पहुंचे पवन टीनू, देखें Live

    जालंधरः मंत्री बलकार सिंह के साथ नामाकंन भरने पहुंचे पवन टीनू, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू नामकांन भरने के लिए डीसी दफ्तर की और मंत्री बलकार सिंह और समर्थकों के साथ पहुंच रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बलकार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव का अंतिम पढ़ाव पंजाब में होने जा रहा है। इसी के चलते आज वह आप पार्टी के उम्मीदवार पवन टीनू के साथ नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर की ओर जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप पार्टी में के कार्यों से प्रभावित होकर लोगों द्वारा उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आप पार्टी पर विदेशों से हो रही फंडिंग के लगाए आरोपों पर बलकार सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह सब आरोप लगाए जा रहे है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी गरीबों की पार्टी है।