Blog

  • बड़ी खबरः किसान मोर्चा ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के एमएसपी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। केंद्र सरकार ने नए फॉर्मूले A2+FL+50% के आधार पर एमएसपी देने का प्रस्ताव दिया था। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि C2+50% से नीचे कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने किसानों के सामने मक्का, कपास, अरहर/तूर, मसूर और उड़द समेत पांच फसलों पर A2+FL+50% के आधार पर फसल खरीद को लेकर पांच साल के कॉन्ट्रेक्ट का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि वे सी2+50% के फॉर्मूले के आधार पर ही एमएसपी की गारंटी चाहते हैं। किसान मोर्चा ने एक बयान में कहा कि बीजेपी ने खुद 2014 के चुनाव में अपने घोषणापत्र में इसका वादा किया था। इस दौरान उन्होंने 21 को प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है।

    किसान मोर्चा ने कहा कि स्वानिथान आयोग ने 2006 में अपनी रिपोर्ट में केंद्र सरकार को C2+50% के आधार पर एमएसपी देने का सुझाव दिया था। बयान में कहा गया है कि इसी के आधार पर तमाम फसलों पर वह एमएसपी की गारंटी चाहते हैं। इसके जरिए किसान अपनी फसल एक फिक्स्ड कीमत पर बेच सकेंगे और उन्हें नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। मोर्चा ने कहा कि अगर मोदी सरकार बीजेपी के वादे को लागू नहीं कर पा रही है तो प्रधानमंत्री ईमानदारी से जनता को बताएं। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री यह स्पष्ट करने को तैयार नहीं हैं कि उनके द्वारा प्रस्तावित एमएसपी A2+FL+50% पर आधारित है या C2+50% पर। चर्चा में कोई पारदर्शिता नहीं है जबकि चार बार चर्चा हो चुकी है। यह दिल्ली सीमाओं पर 2020-21 के ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान एसकेएम द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक संस्कृति के खिलाफ है।

    राजस्थान के ग्रामीण किसान मजदूर समिति के मीडिया प्रभारी रणजीत राजू ने बताया कि सरकार के प्रस्ताव पर किसानों की सहमति नहीं बन सकी है। सभी फोरमों में बात करने के बाद अब किसान नेताओं ने फैसला लिया है कि 21 फरवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार लाठियां भांजेगी तो खाएंगे, गोले दागेंगे तो उसका भी सामना करेंगे। सरकार अपने प्रस्ताव के जरिए सिर्फ हरियाणा पंजाब के किसानों को देख रही है जबकि आंदोलन देशभर के किसानों की विभिन्न फसलों के लिए है। वहीं धान पर सरकार एमएसपी देने के लिए राजी हुई है मगर पैदावार अपने हिसाब से कराना चाहती है। यह किसानों को मंजूर नहीं है। भाकियू शहीद भगत सिहं के किसान नेता जय सिंह जलबेड़ा ने भी इसकी पुष्टि की है। किसानों ने सरकार को 20 फरवरी तक का समय दिया है।
  • पंजाबः अकाली-बीजेपी गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर का आया बड़ा बयान 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर अकाली दल और भाजपा के गठबंधन को लेकर काफी समय से विचार चल रहा है। हालांकि कुछ समय पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत के संकेत दिए थे। वहीं अब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली-बीजेपी गठबंधन के पक्ष में उतर आए हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा कि अकाली बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन होना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि, मैंने खुद इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा चर्चा की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अकाली-बीजेपी गठबंधन जल्द हो सकता है और पार्टी हाईकमान इस बारे में जल्द ही फैसला ले सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫੋਜੀ ਜਵਾਨ ਦੀ ਡਿਉਟੀ ਦੌਰਾਨ ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਮੌਤ,ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਹਲਕਾ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਿੰਡ ਕਾਹਲਵਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲ਼ੇ ਫੌਜੀ ਜਾਵਣ ਕਾਫਲ ਮਸੀਹ ਪੁੱਤਰ ਜੇਮਸ ਮਸੀਹ ਦੀ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਹੋਰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਜੇਮਸ ਮਸੀਹ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਓਸ ਦਾ ਛੋਟਾ ਬੇਟਾ ਕਾਫਲ ਮਸੀਹ ਅੱਜ ਤੋ ਤਕਰੀਬਨ 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਸਿੱਕਿਮ ਅਸਾਮ ਵਿੱਚ ਅਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਸੀ। ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਕਾਫਲ ਮਸੀਹ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਪਣੇ ਪਿਛੇ ਪਤਨੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 3 ਬੱਚੇ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਾਫਲ ਦਾ ਪਾਰਥੀਵ ਸ਼ਰੀਰ ਪੋਸਟ ਮਾਰਟਮ ਤੋ ਬਾਅਦ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਲਿਆਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਅਜੇ ਕੋਈ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਪਾਇਆ। ਪਰਥੀਵ ਸਰੀਰ ਜਦੋ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚੇਗਾ ਤਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲ ਪਾਵੇਗਾ।

  • पंजाब : जेल में बंद कैदी ने पुलिस मुलाजिमों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडा : चोरी के मामले में केंद्रीय जेल में बंद आरोपी ने जेल मुलाजिमों पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। उक्त युवक बब्बू ने आरोप लगाया है कि जेल भेजने से पहले उसे थाना थर्मल पुलिस की ओर से थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया था। उसकी बुरी तरह से मारपीट की गई और उसके गुप्तांग पर करंट भी लगाया गया। वहीं उसे 2500 रुपए भी ले गए। बब्बू ने कहा कि इसका कंधा टूट गया है और कान में भी फैक्चर है। बब्बू ने उसके साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर करने वाले पुलिस मुलाजियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ डीएसपी सिटी टू मंजीत सिंह का कहना था कि मामला उनके ध्यान में नहीं है वह इस मामले की जांच करवाएंगे।

    अगर कोई भी मुलाजिम आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। सरकारी अस्पताल में दाखिल बब्बू ने बताया कि पीसीआर के जवान उसके घर आए और पहले उसे 2500 रुपए लिए और उसके बाद उसे थाने ले गए। थाने में 2 मुलाजिमों की ओर से उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में डीएसपी सिटी मनजीत सिंह का कहना था कि मामला उनके ध्यान में नहीं है फिर भी वह मुलाजिमों को भेजकर मामले की जांच करवाएंगे, जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल बनें लोकसभा चुनाव 2024 के ‘स्टेट आइकॉन’

    चंडीगढ़ः पंजाब के चुनाव आयोग की ओर से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को स्टेट आइकन बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में उनका अहम रोल होगा।

    उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि इस बार 70 पार का लक्ष्य हासिल किया जा सके। इससे पहले लोकप्रिय पंजाबी गायक तरसेम जस्सड को भी स्टेट आइकान नियुक्त किया जा चुका है। सिबिन सी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ हुई बैठक में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया था, जहां पिछले चुनाव के दौरान वोट प्रतिशत कम रहा था।

    उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में जागरूकता अभियान के साथ ही शुभमन गिल और तरसेम जस्सड के माध्यम से अपील करवा कर मतदाताओं को अधिक से अधिक वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने आशा व्यक्त की कि पहली बार मतदान करने वाले लड़के-लड़कियां गिल और तरसेम जस्सड से प्रभावित होकर अपने वोट अधिकार का प्रयोग करेंगे, वहीं उन्होंने अन्य आयु वर्ग के लोगों से भी अधिक वोट करने की अपील की है।

  • पंजाब : प्रशासन के खिलाफ आशा वर्करों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : एक और जहा अपनी मांगो को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। वहीं अब दूसरी ओर पंजाब भर में काम कर रही आशा वर्करों ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अपनी मांगो को लेकर पंजाब के तीन जिले मोगा, फिरोजपुर और फतहगढ साहिब में हजारों की गिनती में पंजाब के सरकारी अस्पतालों में काम कर रहीं आशा वर्करों ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतर आई है।

    उनकी मांग हैं की वह लंबे समय से 1500-2000 रुपए के भत्ते पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें आयुष्मान कार्ड का लॉली पोप देकर रखा गया है। आशा वर्करों की मांग है कि केंद्र सरकार बजट में जो उनके लिए फंड है उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें 21000 रुपए सैलरी फिक्स कर पक्का किया जाए।

  • पंजाबः Bharatiya Model School में टीचर ने नर्सरी कक्षा की छात्र को पीटा, परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के रामपुरा फूल में भारतीय मॉडल स्कूल में टीचर द्वारा नर्सरी कक्षा की छात्र से मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस मामले को लेकर स्कूल के गेट के बाहर धरना लगाकर नारेबाजी की। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल के साथ मुलाकात की। वहीं छोटी बच्ची की मां ने बताया कि 3 दिन पहले उनकी बेटी को टीचर रेखा ने पीटा था, जिसके कारण बच्ची बीमार हो गई थी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर उन्होंने स्कूल टीचर से भी मुलाकात की थी और कहा कि कि बच्ची बीमार है, इसे ना मारना।

    परिजनों का आरोप है कि बीते दिन फिर कुछ स्पेलिंग गलत होने के कारण टीचर ने उसकी दोबारा पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के गाल पर थप्पड़ों के निशान दिखाई दे रहे है। इसी बात को लेकर वह प्रिंसीपल के साथ मुलाकात करने के लिए आए है। परिजनों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि टीचर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिसके चलते अब वह थाने में भी इस मामले को लेकर शिकायत देंगे।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब स्कूल के प्रिंसिपल उमा से बात की गई तो उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि टीचर को क्लास हटाने के लिए उन्होंने कह दिया है। इस दौरान प्रिंसीपल ने भविष्य में बच्चों के साथ मारपीट नहीं करने का भी आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर परिजन टीचर से लिखित में गलती मानने और आगे से भविष्य में ऐसी गलती ना करने की मांग को लेकर अड़े हुए है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन तेज करने की बात कही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाब : रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फरीदकोट : टीचर कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह उस समय लोगों में दहशत का माहौल हो गया, जब एक जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस आया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने इस जानवर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह इधर-उधर भागता रहा और करीब 4 घंटे बाद एक घर में घुस गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। सूचना के बाद नगर परिषद और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और एक घर में घुसकर सांभर को अपने कब्जे में ले लिया।

    इस मौके पर इलाका निवासी ने कहा कि 4 घंटे की परेशानी के बाद इस पर काबू पा लिया गया है और अब सरकारी टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं वन विभाग की टीम के सदस्य राम प्रकाश ने बताया कि यह सांभर है, जो छावनी क्षेत्र के वन क्षेत्र से भटक कर रिहायशी इलाके में आ गया है। उन्होंने बताया कि इस वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

  • होशियापुरः लड़की की डोली विदा करने के बाद घर में पसरा मातम, दादा-पोते की मौ+त

    होशियापुरः हरियाणा मेन रोड के पास मल्लन दा आरा स्थित भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार बेटी की डोली को विदा करके पैलेस से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर एक आवारा जानवर आ गया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सफेदे के पेड़ से टकरा गयी। हादसे में पोते साहिल कटोच और दादा रोशन लाल की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के दो सदस्य घायल हो गए।

    मृतक होशियारपुर के सैच गांव का रहने वाले थे। घायलों को राहगीरों की मदद से होशियारपुर में भर्ती कराया गया और जहां डॉक्टरों ने एक युवक को जालंधर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, साहिल कटोच सेना में थे और अपनी बहन की शादी के लिए छुट्टी पर आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • गहरी खाई में कार गिरने से एक की मौ+त, 3 घायल

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का दौर जारी है। रविवार रात को शिमला जिले के ठियोग में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा ठियोग के मत्याना-कंदरू सड़क पर हुआ. जहां HP951756 नंबर की कार में 4 लोग सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने कंदरू जा रहे थे। कार सवार चारों लोग कुमारसैन के पाउची गांव के रहने वाले हैं। मत्याना से करीब 2 किलोमीटर आगे निरोही बाबा मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    करीब 400 मीटर गहरी खाई में कार के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. जहां कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि 3 लोग घायल थे. अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही थी, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद तीनों घायलों को ठियोग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें शिमला रेफर कर दिया।

    कार हादसे में मरने वाले शख्स की पहचान 70 साल के सुंदरलाल शर्मा के रूप में हुई है। जो पाउची गांव का निवासी था। हादसे में 32 साल के सौरव शर्मा, 52 साल के संतोष शर्मा और 55 साल के सुनील शर्मा घायल हुए हैं। जिनका इलाज शिमला के अस्पताल में चल रहा है। ये चारों लोग अपने भांजे के बेटे के उप नयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।