Blog

  • पंजाबः कांग्रेस ने Mayor सहित कई पार्षदों को किया पार्टी से बाहर

    पंजाबः कांग्रेस ने Mayor सहित कई पार्षदों को किया पार्टी से बाहर

    बठिंडाः कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बठिंडा की मेयर रमन गोयल समेत पांच पार्षदों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन के महासचिव कैप्टन संदीप सिंह संधू के हस्ताक्षर वाला एक पत्र जारी करके उक्त जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से कांग्रेस के अंदर से ही मेयर रमन गोयल के खिलाफ आवाज उठ रही थी और उन्हें बदलने की मांग की जा रही थी।

    जिक्रयोग्य है कि रमन गोयल को मेयर बनाने में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अहम भूमिका निभाई थी। मनप्रीत सिंह बादल के भाजपा में शामिल होने के बाद मेयर रमन गोयल के पति संदीप गोयल अपने पूरे गुट समेत मनप्रीत बादल को विशेष तौर पर बधाई देने पहुंचे थे। अब अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मेयर रमन गोयल, वार्ड नंबर 44 के पार्षद इंद्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 40 के पार्षद आत्मा सिंह, वार्ड नंबर 42 के पार्षद सुखराज सिंह औलख और वार्ड नंबर 46 के पार्षद रजत राही को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

    पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने कारण पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाली गईं मेयर रमन गोयल के बाद अब पार्टी महिला पार्षद प्रवीन गर्ग को नया मेयर बना सकती है। पार्टी ने निगम सदन में बहुमत साबित करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके अलावा सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निशाने पर कई और पार्षद भी है।

  • जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दो ट्रकों की भयानक टक्कर, लगा जाम

    जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दो ट्रकों की भयानक टक्कर, लगा जाम

    जालंधर/वरुणः महानगर के जालंधर-पठानकोट नेशनल हाइवे काला बकरा के पास सुबह दो ट्रकों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हाइवे पर दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रक बीच हाईवे पर पलट गए। इस हादसे में फिलहाल किसी के जानी-नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हाइवे पर दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद भारी जाम लग गया है। जिसके कारण लोगों को भारी ट्रैफिक का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और ट्रकों को हटाने का काम जारी है। 

  • बीडीसी लठियाणी के दूसरे वार्षिक कार्यकाल में रहीं औसतन उपलब्धियां

    बीडीसी लठियाणी के दूसरे वार्षिक कार्यकाल में रहीं औसतन उपलब्धियां

    शेष कार्यकाल में भी  क्षेत्र की सेवा के लिए करता रहूँगा प्रयास :आर्य

    बंगाणा/सुशील पंडित : पंचायती चुनाव को हुए दो वर्ष पूरा हो गया है। ये दूसरे वर्ष का कार्यकाल बीडीसी लठियाणी का कम उपलब्ध्यिों भरा रहा। दूसरे वर्ष में   भी  अनेकों जनहित की समस्याएं प्रशासन के समक्ष उठाई गईं, वहीं प्रदेश की अनेकों योजनाओं का लाभ जनता को दिलवाने का प्रयास किया । पहले वर्ष के कार्यकाल में पंचायत समिति सदस्य जोगिन्द्र देव आर्य ने श्रमिकों और किसानों हेतू जागरूकता शिविरों का आयोजन,  पंचायत तनोह के पूर्व वार्ड सदस्यों को सम्मान देने हेतू उनके नामों को अंकित करने हेतू  बोर्ड का निर्माण, गोबिंद सागर झील लठियाणी के तट पर नल का प्रावधान, पंचायत समिति के तहत चार स्वयं सहायता समूह का गठन करवाने में सहयोग,कोरोना काल में मनरेगा के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्य स्वीकृति दिलाने में सहयोग,  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में शौचालय के लिए तीन लाख रुपए स्वीकृत कराने समेत अन्य कार्यों का अंजाम दिया।

    इसके अतिरिक्त राजकीय उच्च विद्यालय तनोह के लिए बैडमिंटन कोट बनाने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तनोह के लिए मंच उपलब्ध कराने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घट्टी में छात्रों की सुरक्षा के लिए चार दीवारी बनाने ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में शौचालय और बैडमिंटन कोट का निर्माण करवाने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला त्यासर के स्कूल भवन को क्षतिग्रस्त होने से बचाने  के लिए डंगे का निर्माण करवाने,  गोबिंद सागर झील के समीप पर्यटकों की सुविधा के लिए पीने के पानी की सुविधा हेतू पानी की टँकी का निर्माण करवाने, २०२१-२२ हेतू पंचायत समिति सदस्य को आबंटित धनराशि  में  पंचायत लठियानी के लिए 40 और पंचायत तनोह के लिए 30  प्रस्तावित डस्टबिन स्वच्छता के दृष्टिगत,अलियाना  में अनुमानित 60 हजार रुपए की लागत से पानी की समस्या के हल हेतू  वॉटर टैंक बनाने, पंचायत तनोह के गांव सासन में लगभग 20 हजार रुपये की लागत से पुस्तकालय बनाने, पंचायत तनोह के गांव तुड़ेटा, कैहलवीं,  तनोह, डडयार, सासन, पंचायत लठियाणी के गांव बिलग्रां, भंजाल, महादेव मंदिर लठियाणी के समीप, अलियाना, मंदिर सोहारी,जढोल मंदिर,बलियारा, बडैहर, कैहलवीं, त्यासर, कोडरा, नलूट, मकरैड गांवों को रोशन करने के लिए एलईडी लाईटें उपलब्ध कराने, सासण गाँव में कूड़ा सयंत्र स्थापित करने, कै हलवीं में बावड़ी का निर्माण करवाने हेतू प्रस्तावनाएं संबंधित विभागों को भेजी गईं।

    दूसरे वर्ष के कार्यकाल गोविन्द सागर  झील  के लाठियानी के तट पर पीने के पानी की  टंकी बनबाई, डस्टबिन गाँवो में  उपलब्ध करवाए जिनका विवाह, शादियों, समारोह में लोग प्रयोग करते वहीं बाजारों में  उपलब्ध करवाए   इनकी उपयोगिता को देखते  हुए  इस वर्ष  इस हेतु अपनी निधि से ओर  धन  की प्रतावना सरकार को भेजी   पंचायत समिति क्षेत्र के तीन  गाँवो के किसानों के लिए  कृषि  विभाग से चने  का बीज, सरसों  का बीज  निशुल्क उपलब्ध करवाया /युवाओं दुआरा  आयोजित कब्बडी और क्रिकेट प्रतियोगिता में आर्थिक सहयोग किया!  पंचायत तनोह के गांव सासन में  पुस्तकालय की स्थापना / प्रशासन के कार्यक्रमों में  सहयोग भी  kiya/वही एक्सपोजर विजिट्स

    परिचायात्मक दौरा -केरल का  29 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2022 तक किया 

    केरल दौरे के दौरान जाना कि पंचायती राज व्यवस्था बहुत ही सुदृढ़ है। वहां पंचायतों की आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ है। एक उद्घाटन पट्टिका के देखने पर पाया गया कि पट्टिका का उद्घाटनकर्ता का नाम, जिला परिषद, ब्लॉक समिति सदस्य, पंचायत प्रधान समेत बार्ड पंच का नाम तक अंकित था। जो कि एक सुदृढ़ पंचायती राज व्यवस्था को दर्शाता है। वहीं जलशक्ति विभाग द्वारा निर्मित ओवरहैड टैंकों में बचे स्पेस को प्रयोग में लाने हेतू कमरों का निर्माण किया था। ये भी हमारे लिए एक नये अनुभव जैसे था। इसके अतिरिक्त जहाँ भी विकास कार्य हो रहे थे, वहां पर प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न कर, बल्कि उसे सुव्यवस्थित आकर्षक बनाया गया था। इससे पेड़-पौधों का भी ज्यादा नुकसान न हो पाया था।  केरल का सौंदर्य अद्भुत था। जिसे संजोने में सरकार के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका रही है। वहाँ की संस्कृति भी बेहद अच्छी है। संस्कृति अच्छी होने के साथ-साथ वहाँ के अधिकारियों व कर्मियों का व्यवहार भी मैत्रीपूर्ण अनुभव हुआ। भाषा मलयालम होने के बावजूद भाषा सुगम और सरल लगी, क्योंकि अधिकतर संस्कृत शब्दों का भाषा में समावेश रहा। जब भी वहां के लोगों से मिलना हुआ तो हर चेहरे पर मुस्कुराहट ही बिखरती दिखी।  बंगाणा से धर्मशाला,जनशताब्दी ट्रैन के समय सुबह बस  चलाने  का मांग पत्र मुख़्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुखू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्थानीय विधायक दविंद्र भुट्टो को भी  भेजा!मुख्यमंत्री कार्यालय से सकारात्मक उत्तर मिला है।

    क्या कहते हैं बीडीसी जोगिन्द्र देव आर्य

    पंचायत समिति लठियाणी व तनोह के प्रतिनिधियों के सहयोग से पंचायत लठियाणी और तनोह में विकास कार्यों को गति प्रदान कर पाया हूँ और कुछ एक कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, उन्हें भी प्रशासन व संबंधित विभागों के सहयोग से पूरा कर जनता का लाभ पहुँचाना मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। बस जनता का सहयोग इसी प्रकार बना रहे, अपने बचे शेष कार्यकाल में विकास को और गति पहुँचाने का अथक प्रयास किया जाएगा।

  • पंजाबः अमृतसर-जालंधर जीटी रोड जाम, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतसर-जालंधर जीटी रोड जाम, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में पिछले दिनों एक गुरसिख युवक की पिटाई के मामले में वारिस पंजाब संगठन के प्रधान अमृतपाल सिंह द्वारा आज आयोजित सभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर टोल प्लाजा ढिलवां पर कड़े इंतजाम किए हैं। इसी दौरान अमृतसर जा रहे निहंग सिंहों को जब यहां रोका गया तो उक्त निहंग सिंहों ने विरोध में टोल प्लाजा ढिलवां पर धरना दिया और अमृतसर-जालंधर जीटी रोड को जाम कर दिया।

    इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद है और उनके द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर यातायात का संचालन किया जा रहा है। बता दें कि अमृतपाल ने बीते दिन मुकदमा रद्द ना किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था।

    अमृतपाल ने कहा था कि अगर हमारे खिलाफ मुकदमा खारिज नहीं होता है तो वे 23 फरवरी को यानी आज अजनाला में बड़ी सभा करेंगे और पुलिस प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

    जिसके बाद पुलिस द्वारा अजनाला में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजनाला में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है और जगह-जगह नाकेबंदी की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 23 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 23 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपसे कोई चूक हो सकती है, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपका कोई पुराना परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य के चक्कर में छोटे की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती हो सकती है। आपको किसी आर्थिक मामले में जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने परिजनों से मुलाकात होगी। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से  लोगों को हैरान करेंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बनने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके पहलुओं को स्वाधीनता से जांच कर लें। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज सावधानी बरतनी होगी।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आपकी पूरी आस्था रहेगी। आप सभी को जोड़ने में कामयाब रहेंगे, लेकिन कुछ कामों में आप पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक कार्य के प्रति आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में नरम गरम रहने वाला है। आप किसी भी शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप यदि किसी की सलाह पर चलेंगे, तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपके अपने माता-पिता की बात को ध्यान से सुनना होगा और उस पर अमल करना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने भी दैनिक खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करने के लिए आप सोच विचार कर सकते हैं। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कोई पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसे शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। गृहस्थ जीवन में लंबे समय से चले रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे ओर लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप दिन का काफी समय माता पिता की सेवा में लगाएंगे।

    तुला राशिफल। आज आपको जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। आप संतान के करियर को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना ले, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा नहीं करना है। अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन आपको वापस मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। आपको अपने करीबियों से मेल मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, वह भी आज दूर होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई में जानकारी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके कामो में वृद्धि होगी और धन का लेन देन कर रहे लोग बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करना नुकसानदायक रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए घरेलू मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको बड़ों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको अपने किसी भी काम को अनदेखा नहीं करना है। घर परिवार में किसी समस्या को धैर्य रखकर सुलझाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान की जरूरतों को पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई वस्तु की प्राप्ति होती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी वह  उनसे कुछ नहीं कह सकेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों से आपकी काफी नजदीकियां बढ़ेंगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप घर व बाहर को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी वह कोशिश नाकामयाब रहेगी। आपको आज किसी जिम्मेदार व्यक्ति से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मसम्मान से भरा होगा। आप अपने वैवाहिक जीवन में सुधार लाएंगे और सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आप नौकरी में भी अपनी बात अधिकारियों के सामने आसानी से रख पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए मजबूती लेकर आएगा। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी वाणी से लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे होंगे। रचनात्मक कार्य को भी बल मिलेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय मिलने तरक्की मिलेगी। यदि आप परिवार में किसी सदस्य से आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करना बेहतर रहेगा।

  • पंजाब:  रिश्वत के मामले में आप विधायक गिरफ्तार

    पंजाब: रिश्वत के मामले में आप विधायक गिरफ्तार

    बठिंडा: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कोटफत्ता बठिंडा देहाती से आप के विधायक हैं। कोटफत्ता को विजिलेंस ने राजपुरा से गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले बठिंडा में उनके प्राइवेट पीए रिशम सिंह को 4 लाख रिश्वत ते समेत पकड़ा गया था। उस वक्त विधायक से भी करीब 4 घंटे तक सर्किट हाउस में पूछताछ की गई थी।

    हालांकि उस वक्त विजिलेंस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। जिसके बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई थी। बठिंडा के सर्किट हाउस में कुछ दिन पहले जब उनके प्राइवेट PA रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम ली तो विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे।

    विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के दौरान PA रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया। दोनों को सर्किट हाउस में बैठाकर कई घंटों तक पूछताछ की गई।

  • रामशहर में छुटटी काटने आए फौजी पर धारदार हथियारों से हमला

    रामशहर में छुटटी काटने आए फौजी पर धारदार हथियारों से हमला

    पहले नालागढ़ ले जाया फिर गंभीर होने पर पीजीआई भेजा

    डीएसपी बददी प्रियंक बोले होगी कडी कार्यवाही

    बददी/ सचिन बैंसल : पुलिस स्टेशन रामशहर के तहत छुटटी काटने आए एक फौजी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपी जब तक मारते रहे जब तक वो अधमरा नहीं हो गया। घायल अवस्था में फौजी को नागरिक चिकित्सालय ले जाया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसको पीजीआई रैफर किया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। रामशहर एरिया के निवासी पवन कुमार ने बताया कि कल मेरा फौजी भाई छुटटी आने के बाद रामशहर आया था और कुछ लोगों ने उसके उपर जानलेवा किया गया और उसको जान से मारने की कोशिश की गई।

    पवन ने आरोप लगाया कि उसके फौजी भाई कि शादी हुई थी और यह सिर्फ नौ दिन चली और उनका तलाक का केस चला हुआ है। यह घटना शिमला रोड चडक्की मोड पर हुआ है। पवन ने आरोप लगाया कि यह हमला मेरे भाई के ससुर व पांच छह युवकों ने साजिशन करवा रहा है और वो इसकी जान लेना चाहता है। इससे पहले भी यह हमारे परिवार पर जानलेवा हमला करवा चुका है और हमारी बहन व माता को अगवा करने का प्रयास किया था लेकिन उस केस में भी पुलिस ने उचित कार्यवाही नहीं की। वहीं दूसरी ओर बददी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः SGPC और सत्कार कमेटी की प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी, बेअदबी के आरोप में करवाई बंद, देखें वीडियो

    पंजाबः SGPC और सत्कार कमेटी की प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी, बेअदबी के आरोप में करवाई बंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में सिख लिटरेचर छापने वाली संस्था भाई चतर सिंह जीवन सिंह के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों ने कार्रवाई कर दी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सत्कार कमेटी के सदस्य बुधवार शाम प्रिंटिंग प्रेस में पहुंचे और वहां हो रही बेअदबियों के बाद प्रिंटिंग को बंद करवा दिया गया है। सत्कार कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि भाई चतर सिंह जीवन सिंह में लंबे समय से गुटका साहिब की छपाई का काम चलता आ रहा है।

    मनजीत सिंह को प्रिंटिंग प्रेस में हो रही बेअदबियों की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए यहां कुछ समय सेवा करने का मन बनाया। जिसके बाद यहां हो रही बेअदबी की बातें सच साबित हुईं। जिसके बाद इस कार्रवाई को करने का फैसला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रवासी मजदूर प्रिंटिंग का काम कर रहे थे।

    जहां इस प्रिंटिंग प्रेस में मर्यादा का उल्लंघन हो रहा था। वहीं इस प्रेस में गुटका व शराब का सेवन भी किया जाता था। इतना ही नहीं, यहां मजदूर बीड़ी भी पीते थे। प्रिंटिंग प्रेस में हो रही बेअदबी सामने आने के बाद सत्कार कमेटी, एसजीपीसी अपने साथ पुलिस को लेकर प्रिंटिंग प्रेस में पहुंची। जिसके बाद प्रिंटिंग प्रेस में काम को बंद करवा दिया गया और प्रेस के बाहर भी लॉक लगवा दिया गया है।

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः आप पार्टी ने चुनावों से पहले कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज वेस्ट हलके में आप पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल ने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की मौजूदगी में विपक्ष पार्टियों को बड़ा झटका देते हुए कई कार्यकताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया है।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, चेयरमैन राजविंदर कौर, ज्वाइंट सैक्रेटरी हरचरण संधू की मौजूदगी में परमिदर सिंह रोनी, नीटा बहल, मनोज वढेरा, ऋषि कपूर, राकेश, शैंकी गुप्ता, सहदेव, एओआई बलाक के प्रधान गगन कलेर, शिव भगत, अमित रूद्रा, सागर भगत सहित कई कार्यकता आप पार्टी में शामिल करवाया।

    इस दौरान शीतल अंगुराल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उन्होंने उन लोगों को आप पार्टी में शामिल करवाया है जो दिन रात उनकी पार्टी के मेहनत कर रहे थे, लेकिन आज वह भाजपा पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस और अकाली दल के कई कार्यकताओं को भी आप पार्टी में शामिल करवाया गया। 

  • जालंधरः बाइक चुराने आया चोर मौके पर काबू, देखें CCTV 

    जालंधरः बाइक चुराने आया चोर मौके पर काबू, देखें CCTV 

    जालंधर/वरुणः महानगर में बाइक चोरी करने आए चोर को लोगों ने मौके पर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि अज्ञात व्यक्ति बाइक को खोलने की कोशिश करता है। इस दौरान उससे बाइक गिर जाती है। बाइक गिरने की आवाज सुनकर बाइक का मालिक घर से बाहर आ जाता हैं और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए बाइक मालिक करण कपूर ने बताया कि एक नशेड़ी घर के बाहर बाइक का हैंडल खोलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उससे बाइक गिर गई। बाइक गिरने की आवाज सुनकर जब हम बाहर आए तो देखा कि हमारी बाइक गिरी हुई है। वहीं उक्त नशेड़ी को मौके पर ही काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है, आरोपी को थाने लेकर मामले की जांच की जाएगी।