Blog

  • 10 बोतल देसी शराब पकड़ी

    10 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने 10 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए शिवबाड़ी में मौजूद थे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति गत्ता की पेटी कंधे पर उठाकर आ रहा है पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर जाने लगा तो पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उस के पास से 10 बोतल देसी शराब बरामद की गई I आरोपित की पहचान हरि ओम पुत्र शीश राम, निवासी गाँव प्रताप पुर, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल रिहायश नज़दीक सुपर मैक्स फैक्ट्री, आद्योगिक क्षेत्र गगरेट के रूप में हुई है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : जोमैटो डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान मोहित कुमार ( 22 ) पुत्र मनमोहन कुमार निवासी मोहल्ला कायमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि उसने कोई गलत दवा खा ली थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।

     सूत्रों ने बताया है कि मोहित की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। वह किसी वजह से परेशान था। उसने कुछ समय पहले जोमैटो डिलीवरी बॉय के ग्रुप में एक वॉइस मैसेज भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने परेशान होने की बात कही है। सिटी थाने के जांच अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने मामले की छानबीन शुरू की है। मृतक की पत्नी तान्या के बयान पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। SHO अमनदीप नाहर ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। 

  • जालंधरः लोहे से भरे ट्रक लूट कांड का मास्टरमाइंड हथियार सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने वीरवार को पिछले साल सितंबर में लोहे की छड़ों से भरे ट्रक की लूट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले साल जीटी रोड स्थित लम्मा पिंड चौक पर सरिये से लदे ट्रक को लूटने की घटना हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 8 में एफआईआर नंबल 211 दिनांक 24-09-2023 के धारा 379बी, 34,392 आईपीसी और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस लूट में कई लोग शामिल थे जो पकड़े गए थे लेकिन मुख्यारोपी फरार था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच ने आज सरगना सोनू उर्फ ​​रॉकी पुत्र गुलजार गिल निवासी न्यू संतोखपुरा जालंधर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि को ट्रांसपोर्ट नगर चौक से सोनू के पास से 15 ग्राम हेरोइन और 32 बोर की एक देशी पिस्तौल बरामद की गई थी। स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिनांक 18-01-2024 को पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट और 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनू उर्फ ​​रॉकी एक खतरनाक अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही चार एफआईआर दर्ज हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि सोनू को पहले ही तीन मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे जा रहे हैं।

  • पंजाबः 7 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः स्पेशल टास्क फोर्स ने तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो हेरोइन और बाइक बरामद की है। एसटीएफ के एआईजी विशालजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी राजबीर सिंह की टीम के एएसआई बलकार सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक पर नशा सप्लाई कर रहे आरोपी से 7 किलो हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी चक्क बजीदा उर्फ टाहली, जलालाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखवंत सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाता था।

    सुखवंत सिंह के पास भी यह हेरोइन ड्रोन से आई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में बताया कि आरोपी ने यह हेरोइन उसे आगे सप्लाई करनी थी, लेकिन एस.टी.एफ टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की जांच के दौरान उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लीकज ट्रेस करके इसके अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा। सुखवंत सिंह के बारे में एस.टी.एफ गुप्त सूचना मिली थी कि वह ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाने का आदी है। इस दौरान एस.टी.एफ की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ कर अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।

  • पंजाब: ASI हरदेव सिंह पंच तत्व में हुए विलीन, मुकेरियां हादसे में हुई थी मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा: बीते दिन होशियारपुर के मुकेरियां में पुलिस बस हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। उनमें मोगा के गांव दौलतपुरा निवासी ASI हरदेव सिंह भी शामिल थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। जालंधर PAP के अधिकारियों ने ASI को अंतिम सलामी दी। हरदेव सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि उनके पति ने समर्पित होकर सेवा की है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उनके रिटायर होने में केवल डेढ़ साल बाकी था। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनके बेटे को जल्द से जल्द नौकरी और दुर्घटना मुआवजा दिया जाए।अधिकारियों ने बताया की पंजाब सरकार की ओर से हरदेव सिंह के परिवार को बनती सुविधाए दी जाएगी। हरदेव सिंह के बेटे को पुलिस में नौकरी दी जाएगी और विभाग हमेशा परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

  • ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, देखें वीडियो

    राजस्थानः अलवर में 200 फीट रोड पर आज सवेरे एक मंजिला इमारत बगल में खोदे गए बेसमेंट के गड्ढ़े में जा गिरी। हालांकि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, मगर पूरी बिल्डिंग गिरने से नीचे बनी दुकान के मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस गिरती हुई इमारत का लोगों ने अपने फोन में वीडियो बना लिया, क्योंकि बिल्डिंग का गिरना पहले से तय माना जा रहा था। इस दौरान भारी तादाद में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

    खबर के मुताबिक, गिरने वाली बिल्डिंग में नीचे दुकान और ऊपर मकान है। दुकान कातला-पट्टी की थी। दुकानदार का माल भी दुकान और इमारत के नीचे था। बगल में बेसमेंट में जेसीबी से कार्य चल रहा था, अचानक बिल्डिंग में दरार आई। सूचना मिलते ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को कल ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था, इसलिए इमारत में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

    एक मिनट में इमारत जमींदोज हो गई। आसपास के लोगों को इमारत गिरने से पहले आभास हो गया। पहले दीवारों का चूना गिरा, फिर कांच टूटे। इसके बाद कुछ ही सैकंड में बिल्डिंग बगल के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। बेसमेंट खोदने की इजाजत भी ली गई थी या नहीं। मनोहर नाम के शख्स का घर था उसे बुलाया गया है।

  • जालंधरः पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक शीतल अंगुराल और दुकानदार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट में पुलिस के खिलाफ धरने पर आप विधायक शीतल अंगुराल और दुकानदार बैठ गए है। दरअसल, चालान को लेकर दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे ही कोई ग्राहक हमारी दुकान के बाहर आता है और वह कोई अपनी कार एक्टिवा बाइक पार्क करता है। कुछ समय के अंतगर्त उसकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उसका चालान कर दिया जाता है। दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस उनकी गाड़ियां भी नहीं खड़ी होने दे रही। 

    वहीं धरना प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों के बीच आम आदमी पार्टी के वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल भी पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस मुलाजिमों से कहा कि आप लोग सख्ती करें, लेकिन जो लोग अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी लगा रहे हैं अगर वह यहां पर नहीं लगाएंगे तो कहां पर लगाएंगे। दुकानदारों ने कहा कि वह कई बार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बात कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं पुलिस कर्मी का कहना है कि वह परमानेंट गाड़ी होने पर कार्रवाई कर रहे है।

    वह कुछ समय गाड़ी खड़ी करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। इस दौरान उन्होंने आप विधायक को कहा कि वह पार्किंग खड़ी करने को लेकर कोई लाइन मार्क करके दें दे। वहीं पुलिस कर्मी का कहना है कि इस मामले में नगर निगम अधिकारियों से बात नहीं करनी पड़ेगी। बता दें पुलिस कमिश्नर जालंधर की ओर से शहर में ट्रैफिक पर काबू पाने के लिए एक मुहिम चलाई गई है जिसके चलते पूरे शहर में सख्ती की हुई है।

  • राज्य सरकार गैस्ट टीचर रखकर युवाओं के साथ कर रही धोखा : बलराम बबलू

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार द्वारा स्कूलों-कॉलेजों में 2600 गेस्ट टीचर की भर्ती की घोषणा को जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने युवाओं के साथ धोखा करार दिया है। वीरवार को जारी ब्यान में बबलू ने कहा कि ये भर्ती युवाओं की प्रतिभा का अपमान व शोषण है। जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने आरोप लगाया कि एक साल में एक लाख नौकरी देने की गारंटी के साथ सत्ता में आयी सुक्खू सरकार आज अपने चहेतों को लाभ देने के लिए इस प्रकार की योजनाओं लाकर युवाओं को ठगने का काम कर रही है।


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चयन बोर्ड को बंद करके मेरिट को दरकिनार कर आज सरकार गेस्ट टीचर भर्ती क़े माध्यम से युवाओं को 200-300 रुपये प्रति पीरियड मानदेय देकर युवाओं की डिग्री व उपाधि का अपमान कर रही है। सरकार युवाओं की बेरोजगारी और उनकी मज़बूरी का लाभ उठा कर इसी योजनाओं के माध्यम से उनका शोषण करने का प्रयास करना चाहती है। उन्होंने कहा सरकार से गेस्ट टीचर भर्ती की नीति को तुरंत वापिस लेने की मांग की है। उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार से आग्रह किया कि वह अपने चुनावी वायदे क़े अनुसार एक लाख सरकारी नौकरी दे और चयन आयोग बोर्ड क़े माध्यम से पढ़े लिखें बेरोजगार युवाओं को स्वाभिमान और सम्मान से नौकरी प्रदान करें।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान जन आंदोलन बन कर पहुंच रहा अब हर स्कूल में : अश्वनी शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौल में बच्चों के साथ स्कूल इंटरवेन्शन के अंतर्गत नवचेतना मॉड्यूल पर एक्टीविटी में भाग लिया जिसकी वजह से बच्चे अच्छे बुरे प्रभाव जो होते हैं उनके बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं और जिसका बच्चों पर सार्थक प्रभाब पड़ रहा है यह जानकारी स्कूल के प्रिंसीपल अश्वनी शर्मा ने दी l


    ज़िला ऊना के सभी स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा स्कूल इंटरवेन्शन प्रोग्राम के तहत बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए अलग अलग तरह से एक्टिविटी करवाई जा रही है जिसका असर अभी से होना शुरु हो गया है जब भी बच्चों से सेफ टच, अनसेफ टच, पीअरज प्रैशर, हेल्दी इटिंग, हेल्दी लीविंग, नाइस के वारे में पूछा जा रहा है बच्चे बड़े ही अच्छे तरीके से उसके बारे में बता रहे हैं अपनी उम्र के बच्चों के दबाव में आकर जो गलत काम करते थे अब उसके बारे में समझने लगे हैं अपने साथियों के साथ साथ अब अपने घर में भी इन बातों का ख्याल रख रहे है l


    अगर कोई बात उनको गलत लग रही है जो उनके नशे रूपी जाल में फसा सकती है उसको उसी समय मना करके अपने आप को नशे के जाल में फसने से बचाने लगे हैं l स्कूल में हर महीने अभिभावकों के साथ वार्तालाप की जा रही है l उनको बच्चों के ऊपर पूरा ध्यान रखने के लिए निवेदन किया जा रहा है बच्चे कहा जाते है किसके साथ खेलते हैं दोस्त किस तरह के है सभी बातों को बड़े अच्छे से समझाकर बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है l


    इस मौके पर स्कूल के मेंटर टीचर अजय कुमार, नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, सभी स्कूल के अध्यापक, स्कूल के कर्मचारी और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग शामिल रहे के वारे में पूछा जा रहा है बच्चे बड़े ही अच्छे तरीके से उसके बारे में बता रहे हैं अपनी उम्र के बच्चों के दबाव में आकर जो गलत काम करते थे अब उसके बारे में समझने लगे हैं अपने साथियों के साथ साथ अब अपने घर में भी इन बातों का ख्याल रख रहे है।

  • पंजाब : सफ़ाई सेवक यूनियन ने नगर कौंसिल दफ्तर के समक्ष की बेमियादी हड़ताल, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : सफ़ाई सेवक यूनियन की हड़ताल तीसरे दिन में दाखिल नगर कौंसिल दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। 200 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने व पीएफ का बकाया जमा करवाने को लेकर बेमियादी हड़ताल शुरू की हुई है। कोटकपूरा नगर काउंसिल में सफाई कर्मियों की नई भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने पीएफ का बकाया जमा करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षशील सफाई सेवक यूनियन ने बेमियादी हड़ताल का आज तीसरा दिन है। हड़ताल के कारण शहर में सफाई का काम काज ठप हो गया है और कर्मियों ने नगर काउंसिल दफ्तर के समक्ष धरना देकर नारेबाजी करते हुए ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वह काम पर नहीं लौटेंगें।

    इस मौके पर सफाई सेवक यूनियन कोटकपूरा के प्रधान प्रेम कुमार व अविनाश चौहान ने कहा कि नगर काउंसिल में सफाई सेवकों का आभाव है। एक-एक कर्मचारी से तीन तीन बीट का काम लिया जा रहा है। नगर प्रशासन ने करीब दो साल पहले 200 सफाई कर्मचारी भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा। इसके अलावा कर्मियों का करीब 4 करोड़ पीएफ बकाया है। जिसे जमा नहीं करवाया जा रहा। ऐसे में अब उन्होंने सभी मांगें पूरी होने पर ही काम पर वापिस लौटने का फैसला किया है।