Blog

  • पंजाबः बेटे के स्वास्थ्य के लिए जगी श्रीराम में आस्था, साइकिल से करेगा 1115 किमी सफर तय, देखें वी़डियो

    गुरदासपुरः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शताब्दियों का इंतजार अब खत्म होने को है। वहीं लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है। इसी के चलते बटाला का नितिन भाटिया अपने बेटे कृष्णा के स्वास्थ्य के लिए साइकिल पर अयोध्या के लिए निकला है। सिख परिवार में पले-बढ़े नितिन का 3 साल का बेटा बचपन से ही न बोल सकता है और न ही चल सकता है। बेटे के स्वस्थ होने को लेकर नितिन के दिल में श्रीराम के प्रति आस्था जगी और उसने अयोध्या जाने का निर्णय लिया।

    नितिन ने बटाला से रवाना होने से पहले बताया कि उसका टारगेट 22 जनवरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले पहुंचने का है। काफी लंबे समय के बाद अब सभी भारत-वासियों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है, क्योंकि करीब 500 साल बाद भगवान श्रीराम अपने महल में वापस आ रहे हैं। जिन राम भक्तों को भगवान ने आमंत्रित किया है, वे सभी राम भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके चलते वह भी साइकिल से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। नितिन भाटिया ने बताया कि 6 दिन पहले ही उन्होंने साइकिल खरीदी और उसमें जरूरी बदलाव करवाए हैं। गूगल के अनुसार, ये सफर 1115 किलोमीटर का है। रोजाना वह तकरीबन 250-300 किमी का सफर करेंगे। खाने व जरूरी सामान को उन्होंने अपनी साइकिल पर रख लिया है।

    मंदिर व गुरुद्वारों में वे रुकेंगे और वहीं लंगर भी ग्रहण करेंगे। नितिन की पत्नी शिल्पा भाटिया ने बताया कि सर्दी भी ज्यादा है और गहरी धुंध पड़ रही है। उन्होंने पति को एक महीने बाद जाने के लिए कहा था, लेकिन पति ने प्राण-प्रतिष्ठा पर पहुंचने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद सभी राजी हो गए। फिलहाल, पति हर पड़ाव पर रुककर घर फोन करते हैं। जब तक वे अयोध्या नहीं पहुंचते, परिवार को उनकी चिंता रहेगी। नितिन ने फोन पर जानकारी दी कि रात वे राजपुरा में रुके थे और अब उन्होंने आगे का सफर शुरू कर लिया है। हरियाणा में आज वे दाखिल हो गए हैं। कोशिश है अधिक से अधिक सफर आज पूरा कर लें, ताकि 21 जनवरी तक वे अयोध्या पहुंच सकें और 22 जनवरी की सुबह राम लला के दर्शन कर लें।

  • हरोलीः 22 लाख लूटकर दुबई भागा नौसरबाज

    हरोलीः 22 लाख लूटकर दुबई भागा नौसरबाज

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली के पोलियां बीत इलाके का एक नौसरबाज दुलैहड़ के एक व्यक्ति को 22 लाख की चपत लगाकर दुबई भाग गया। नौसरबाज ने पीड़ित परिवार को जमीन बेचने का वादा करके 22 लाख रूपए बयाने के तौर पर ले लिए थे। लेकिन जमीन की रजिस्ट्री हो पाती उससे पहले ही वह दुबई फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलैहड़ निवासी संजीव कुमार पुत्र ज्ञान चंद कौशल ने पोलियां बीत के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र कृष्ण सिंह के खिलाफ शिकायत में कहा है कि संजीव ने 3 जुलाई 2023 को उसके साथ एक जमीन का सौदा किया था। बयाने के रूप में आरोपी ने शिकायतकर्ता से 22 लाख रूपए भी ले लिए। साथ ही पोलियां बीत गांव के ही सोहन सिंह पुत्र बंता सिंह ने जमीन की दलाली में शिकायतकर्ता से 50000 रूपए लिए थे। हरोली पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406,120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • पंजाब : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    अबोहर : उपमंडल के गांव बजीतपुर कट्टियांवाली और मम्मूखेड़ा के बीच डिजायर कार बेकाबू होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में बैठी 11वीं कक्षा छात्रा घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर दिल्ली नंबर की एक डिजायर कार गांव बजीतपुरा से मम्मूखेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव मम्मूखेड़ा निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने कार चालक से लिफ्ट मांगी और वह भी कार में सवार हो गई।

    गांव से निकलते ही उक्त डिजायर कार रास्ते में अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा कर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार छात्रा घायल हो गई। घटना का पता चलते ही लोगों ने छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी पहचान गांव मम्मूखेड़ा निवासी शालू के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान सौरभ निवासी घल्लू के रूप में बताई जा रही है। छात्रा की हालत भी काफी गंभीर है, क्योंकि उसके सिर में काफी चोटें आई है।

  • पंजाबः बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर SGPC की शुरू हुई बैठक, देखें वीडियो 

    अमृतसरः अकाल तख्त साहिब द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जिंदा शहीद भाई राजोआना और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर यह बैठक रखी गई है। ऐसे में अकाल तख्त साहिब द्वारा शाम 7 बजे के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस होने की संभावना है। 

    बता देंकि कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में उनकी तरफ से गृह मंत्री को पत्र लिखा था। इस दौरान धामी ने कहा था कि बंदी सिंहों की रिहाई के मामले में पहली बार तो शिरोमणि कमेटी द्वारा कमेटी बनाई गई थी। जबकि दूसरी बार अकाल तख्त ने कमेटी बनाई। उनके साथ वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था। मगर प्रधानमंत्री ने गृहमंत्री से संपर्क करने को कहा, जिस पर उन्होंने गृह मंत्री को भी पत्र भेजा था।

  • पंजाब : 20-25 चोरों ने ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियाना : ताजपुर रोड पर गुरुवार रात करीब 3 बजे 20-25 चोरों ने दस्तक दी। चोरों ने इलाके के चौकीदार को बंधक बनाया। जिसके बाद 2 चोर एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे। दुकानदार ने शटर पर अलार्म फिट कराया था। जैसे ही चोरों ने शटर उखाड़ा, दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बज गया। दुकानदार दुकान के ऊपर ही परिवार सहित रहता है। चोरों को देख दुकानदार छत से जैसे ही चिल्लाया, दुकान में घुसे दो चोर काउंटर का शीशा तोड़कर उसमें से डेढ़ किलो चांदी का एक बॉक्स उठाकर फरार हो गए। चोरों की ये पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य कलेक्ट करने के लिए बुलाया गया। दुकानदार दलजीत सिंह ने कहा कि वह दुकान के ऊपर ही रहता है।

    करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर अलार्म की बिप बजने लगी। उसने छत से देखा तो वह दंग रह गया। करीब 20 से 25 लोग उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर नीचे खड़े थे। दो चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब 1 मिनट वह दुकान के अंदर रहे। दुकान के काउंटर पर लगा शीशा तोड़कर डिब्बों से चांदी चुराई। दलजीत ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि रात 3 बजे चोरों का टोला दुकान में चोरी करने आया था। लेकिन दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बजने के कारण चोर अधिक सामान चुरा नहीं सके। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

  • आरोप:चताड़ा में संपत्ति हड़पने के बाद मां को बहू बेटे ने घर से निकाला

    आरोप:चताड़ा में संपत्ति हड़पने के बाद मां को बहू बेटे ने घर से निकाला

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर चताड़ा गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग माता ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट, संपत्ति और गहने हड़पने और घर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चताड़ा की दिल्ली एन्क्लेव सोसायटी में रहने वाली सरला शर्मा पत्नी इंद्रजीत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह स्वयं अधरंग होने के कारण विकलांग है। बेटा और बहू उसके नाम की जमीनों को बेच रहे हैं। पति की पेंशन भी बेटा बहू हड़प जाते हैं। उसके गहने भी आरोपियों ने कब्जा लिए हैं। पति ने जितनी भी संपदा जमा की थी वह भी बेटा बहू लुटा रहे हैं। यहां तक बुजुर्ग मां की चैकबुक भी छीन ली गई है। सरला ने आगे शिकायत में बताया है कि बेटे और बहू ने जबरदस्ती उसकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बनवा ली है जिसके आधार पर उसकी सारी संपत्ति छीनी जा रही है। उस समय हद हो गई जब उसे अपने ही घर से बेदखल होना पड़ा। साथ ही उसके साथ मारपीट की। अस्पताल में हुए मेडिकल में भी बुजुर्ग महिला के शरीर पर नीले निशान पाए गए हैं। जिससे उसके साथ हुई क्रूरता की पुष्टि होती है। फिलहाल सरला अपने किसी रिश्तेदार के घर में रह रही है। उसने ऊना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। सरला की मांग है कि उसकी चैकबुक और गहने उसे वापस दिलवाए जाएं और पावर ऑफ अटॉर्नी भी रद्द की जाए व उसे असका घर वापस दिलाया जाए। ऊना सदर थाने में आरोपी सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी रवीजा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 325, 34 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। 
  • भैरा में स्कूल इंटरवेंशन के तहत बेसिक ड्रग एजुकेशन पर बच्चों को किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित :नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत शुक्रवार को अंब ब्लॉक के राजकीय उच्च विद्यालय भैरा में स्कूल इंटरवेंशन के तहत स्वस्थ खाएं स्वस्थ रहें तथा हाउ टू से नो और बेसिक ड्रग एजुकेशन पर सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान सेशन में 8वीं कक्षा के लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया जिसमें छात्रों के साथ पीर प्रेशर, गो फूड ग्रो फूड तथा ग्लो फूड और हेल्थी हैबिट्स बनाम अनहेल्दी हैबिट्स बारे बताया गया। नशा मुक्त ऊना अभियान की ओर से साहिल ने छात्रों को बताया कि यदि कोई रिस्क भरी परिस्थित हो तो कैसे खुद को बचा सकते हैं। नो बोलने के अलग-अलग तरीके बच्चों को सिखाए गए। इसके साथ ही नशे के खिलाफ व उनसे होने वाले दुस्प्रभाओं के बारे भी जागरूक किया गया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के मेंटर टीचर और मुख्य अध्यापिका अनीता सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
  • जालंधरः कार सवार युवकों ने पहले पंप डलवाया तेल, फिर Gun Point पर नगदी छीनकर हुए फरार, देखें CCTV

    आरोपियों ने 4 दिन पहले छीनी थी कार

    जालंधर, ENS: काला संघिया में एक पेट्रोल पंप पर आए दो कार सवार युवकों ने पहले कार में पेट्रोल डलवाया, फिर पिस्तौल के बल पर कारिंदे से 10 हजार रुपये नकदी लूट कर फरार हो गए। इस घटना की CCTV भी सामने आई है। जिसमें लुटेरे लूट के बाद फरार होते दिख रहे है। संबंधित थाना की पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया  जा रहा है कि आरोपियों ने जिस कार में वारदात को अंजाम दिया, वह कार जंडियाला गुरु से 4 दिन पहले छीनी गई थी। जिस मामले की FIR नं. 12 जंडियाला गुरु में दर्ज है। इसकी पुष्टि काला संघिया चौंकी इंचार्ज एएसआई पाल सिंह ने करते हुए बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

    पेट्रोल पंप के मालिक वरिंदर कुमार निवासी 9-सी नर्सरी रोड माडल टाउन जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नकोदर रोड पर काला संघिया क्षेत्र में उसका विजय सर्विस पेट्रोल पंप है। जहां पर छह कारिंदे काम करते हैं। वह हर रोज सुबह 11 बजे पंप पर जाता है तथा शाम को वापस जालंधर आ जाता है। उसके जाने के बाद ही कारिंदे ही पंप का काम संभालते हैं। बुधवार को लगभग सवा ग्यारह बजे वह अभी घर पर ही था कि पंप मैनेजर राजिंदर सिंह ने फोन पर बताया कि एक आई-20 सफेद रंग की कार आई थी। जिसमें से एक नौजवान गाड़ी से उतरा तथा तीन हजार रुपये का तेल डलवाया। जिसके बाद एक अन्य नौजवान गाड़ी से उतरा और पिस्तौल निकालकर कारिंदे पर तान दी। ​

    पिस्तौल के बल पर कारिंदे को डरा कर सेल के 10 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस लूट की घटना पंप सीसीवीवी में में कैद हो गई। जिसमें पंप पर एक सफेद रंग की कार नंबर (PB-02-CS-4081) आई। जिसमे से एक युवक उतरा जिसके मुंह पर मास्क पहना था, ने पंप पर काम करने वाले व्यक्ति को तेल डालने के लिए कहा। इस दौरान कार के बाहर खड़ा युवक मोबाइल फोन देखने का ड्रामा करता रहा।

    तभी कुछ देर बाद पिछली सीट पर बैठा हुआ नकाबपोश युवक गाड़ी से निकलता है और दोनों युवक आसपास के माहौल को देखते हुए इधर उधर झांकते है। जैसे ही पंप पर काम करने वाला कारिंदा पीओएस मशीन उठाता है तो पहले युवक ने पिस्तौल निकाल कर धमकाते हुए जबरन कारिंदे की जेब में पड़े हुए रुपये निकाल लिए। चौकी काला संघिया इंचार्ज एएसाअई पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में उक्त लुटेरे जिस कार में आए थे, वह चार दिन पहले जंडियाला गुरु से छीनी गई थी। जिसकी एफआईआर भी जंडियाला गुरु में दर्ज है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਵੱਛ ਸਰਵੇਖਣ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੇ DC ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਵੱਛ ਸਰਵੇਖਣ 2023 ਦੇ ਨਤੀਜਿਆਂ ਦੇ ਐਲਾਨ ਵਿੱਚ ਫਰੀਦਕੋਟ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ ਲੱਗਾ ਹੈ। ਸਫਾਈ ਦਰਜਾਬੰਦੀ ਵਿੱਚ ਫਰੀਦਕੋਟ ਨੂੰ 78ਵਾਂ ਸਥਾਨ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਦਰਜਾਬੰਦੀ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ 58 ਸਥਾਨ ਹੇਠਾਂ ਆਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਇਹ ਰਾਜ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਦਸਵੇਂ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜ਼ੋਨ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਜਿੱਥੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਇਹ 18ਵੇਂ ਰੈਂਕ ‘ਤੇ ਸੀ। ਉਥੇ ਇਸ ਵਾਰ 41ਵੇਂ ਰੈਂਕ ‘ਤੇ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਜੋ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਰਾਜ ਪੱਧਰ ’ਤੇ 14ਵੇਂ ਸਥਾਨ ’ਤੇ ਸੀ। ਇਸ ਸਾਲ ਖਿਸਕ ਕੇ 106ਵੇਂ ਸਥਾਨ ’ਤੇ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜ਼ੋਨ ਪੱਧਰ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਇਹ 8ਵੇਂ ਰੈਂਕ ‘ਤੇ ਸੀ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ 60ਵੇਂ ਰੈਂਕ ‘ਤੇ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਜੈਤੋ ਦੀ ਰੈਂਕਿੰਗ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ 14ਵੀਂ ਅਤੇ ਜ਼ੋਨ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ 8ਵੀਂ ਸੀ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਇਹ ਪਛੜ ਕੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ 101ਵੇਂ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਰਹੀ ਹੈ| ਜ਼ੋਨ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਇਹ 118 ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ 600 ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਹਨ।

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ 128 ਪੱਕੇ ਅਤੇ 20 ਆਰਜ਼ੀ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਹਨ ਅਤੇ ਜੈਤੋ ਸ਼ਹਿਰ ਚ 26 ਪੱਕੇ ਅਤੇ 30 ਕੱਚੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਹਨ। ਪਰ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਸਮੇਤ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਦੀ ਹਾਲਤ ਮਾੜੀ ਹੈ। ਪੂਰੇ ਜਿਲ੍ਹੇ ਚ ਥਾਂ-ਥਾਂ ਤੇ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਲੱਗੇ ਢੇਰ ਸਵੱਛਤਾ ਸਰਵੇਖਣ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਨੂੰ ਸਹੀ ਦਰਸਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਤਿੰਨੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਘਰੇਲੂ ਕੂੜਾ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਛੜ ਰਹੇ ਹਨ। ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕੂੜਾ-ਕਰਕਟ ਅਤੇ ਸੁੱਕਾ ਕੂੜਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਰੱਖਣਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਪਰ ਉਹ ਇੱਕ ਥਾਂ ‘ਤੇ ਹੀ ਇਕੱਠਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਚ ਫੈਲ ਰਹੀ ਗੰਦਗੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਨਾਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਸਫਾਈ ਵੱਧ ਹੈ। ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਪਬਲਿਕ ਪਲੇਸ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਲੱਗੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਢੇਰ ਸਿੱਧੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਦੀ ਨਕਾਮੀ ਦਰਸਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਜਿੱਥੇ ਇਹ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਸਵੱਛਤਾ ਸਰਵੇਖਣ ਚ ਆਈ ਰੈੰਕਿੰਗ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਨੇ ਸ਼ਰਮਸ਼ਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਠਹਿਰਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕੇ ਇਸ ਮੁਦੇ ਤੇ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਧਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਸਹਿਰਾ ਚ ਸਫਾਈ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਲੋਕ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਵੱਛਤਾ ਸਰਵੇਖਣ ਦੀ ਆਈ ਰਿਪੋਰਟ ਅਨੁਸਾਰ ਜੋ ਰੈਕਿੰਗ ਪਿੱਛੇ ਆਈ ਹੈ। ਉਹ ਸਾਡੇ ਲਈ ਸਬਕ ਹੈ, ਸਿੱਖਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਉਕਤ ਰਿਪੋਰਟ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਾਂਗੇ ਕੇ ਆਖਿਰ ਕਿਥੇ ਸਾਡੀਆਂ ਕਮੀਆਂ ਰਹੀਆਂ। ਜੋ ਵੀ ਕਮੀਆਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਤਿੰਨਾਂ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਚ ਜੋ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦੀ ਕਮੀ ਹੈ, ਉਸਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਹਰ ਹਫਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੁੰਦੀ। ਹੁਣ ਇਸਤੇ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः पुलिस ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या कर की गई थी। आरोपी की पहचान बालेश्वर राय पुत्र बिमल राय निवासी गांव गोपालपुर, बिहार के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक चंचल कुमार पुत्र बागेश्वर राय मूल निवासी गांव गोपालपुर, बिहार का रहने वाला था।

    चंचल की कुछ दिन पहले सिर में चोट लगने से मौत हो गयी थी। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि चंचल कुमार और बालेश्वर राय जालंधर के कोट कलां में किराए पर रह रहे थे।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 जनवरी 2024 की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

    इस दौरान बालेश्वर राय द्वारा चंचल कुमार को गाली देने के बाद विवाद बढ़ गया और उनके बीच मारपीट हो गई। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान बालेश्वर राय ने चंचल राय के सिर पर लकड़ी से वार कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि चंचल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर 06 दिनांक 18-01-2024 पुलिस स्टेशन कैंट जालंधर में दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।