पंजाब : 20-25 चोरों ने ज्वेलरी शॉप में दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

लुधियाना : ताजपुर रोड पर गुरुवार रात करीब 3 बजे 20-25 चोरों ने दस्तक दी। चोरों ने इलाके के चौकीदार को बंधक बनाया। जिसके बाद 2 चोर एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे। दुकानदार ने शटर पर अलार्म फिट कराया था। जैसे ही चोरों ने शटर उखाड़ा, दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बज गया। दुकानदार दुकान के ऊपर ही परिवार सहित रहता है। चोरों को देख दुकानदार छत से जैसे ही चिल्लाया, दुकान में घुसे दो चोर काउंटर का शीशा तोड़कर उसमें से डेढ़ किलो चांदी का एक बॉक्स उठाकर फरार हो गए। चोरों की ये पूरी वारदात दुकान के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य कलेक्ट करने के लिए बुलाया गया। दुकानदार दलजीत सिंह ने कहा कि वह दुकान के ऊपर ही रहता है।

करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर अलार्म की बिप बजने लगी। उसने छत से देखा तो वह दंग रह गया। करीब 20 से 25 लोग उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर नीचे खड़े थे। दो चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए। करीब 1 मिनट वह दुकान के अंदर रहे। दुकान के काउंटर पर लगा शीशा तोड़कर डिब्बों से चांदी चुराई। दलजीत ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस पहुंची। थाना डिवीजन नंबर 7 के SHO सुखदेव सिंह ने कहा कि रात 3 बजे चोरों का टोला दुकान में चोरी करने आया था। लेकिन दुकानदार के मोबाइल पर अलार्म बजने के कारण चोर अधिक सामान चुरा नहीं सके। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *