पंजाब : पेड़ से टकराई कार, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

अबोहर : उपमंडल के गांव बजीतपुर कट्टियांवाली और मम्मूखेड़ा के बीच डिजायर कार बेकाबू होकर सडक़ किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में बैठी 11वीं कक्षा छात्रा घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार बाद दोपहर दिल्ली नंबर की एक डिजायर कार गांव बजीतपुरा से मम्मूखेड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव मम्मूखेड़ा निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा ने कार चालक से लिफ्ट मांगी और वह भी कार में सवार हो गई।

गांव से निकलते ही उक्त डिजायर कार रास्ते में अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा कर खेतों में जा गिरी। जिससे कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में सवार छात्रा घायल हो गई। घटना का पता चलते ही लोगों ने छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसकी पहचान गांव मम्मूखेड़ा निवासी शालू के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान सौरभ निवासी घल्लू के रूप में बताई जा रही है। छात्रा की हालत भी काफी गंभीर है, क्योंकि उसके सिर में काफी चोटें आई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *