Blog

  • पंजाबः इस यूनिवर्सिटी में आमने-सामने हुए टीचर्स और स्टूडेंट्स, जाने मामला 

    पंजाबः इस यूनिवर्सिटी में आमने-सामने हुए टीचर्स और स्टूडेंट्स, जाने मामला 

    लुधियाना : पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी आज फिर एक बार सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, पिछले दिनों सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों में सस्पेंड किए गए यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को लेकर टीचर और स्टूडेंट आमने-सामने आ गए हैं। जहां आज वह अपनी मांगों को लेकर टीचर्स की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स भी पहुंच गए। मौके पर नुक्कड़ नाटक करवाया गया साथ ही यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन की ओर से लिखी गई एक मेल को लेकर विद्यार्थियों ने एतराज जताया और कहा कि यूनिवर्सिटी में ऐसी घटनाएं हो रही है और अध्यापक उसको दबाने की बात कर रहे हैं जोकि सहने लायक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हम टीचर्स के साथ होते हैं जब वह अपनी हक की बातों के लिए लड़ते हैं लेकिन जब वह किसी टीचर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो वह उसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि हम यूनिवर्सिटी का माहौल खराब नहीं कर रहे बल्कि यूनिवर्सिटी में जो हो रहा है वह सही नहीं है। उसे यूनिवर्सिटी की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। दूसरी और टीचर्स ने कहा कि हम विद्यार्थियों को अपने बच्चों जैसा समझते हैं लेकिन उनको किसी तरह का दबाव नहीं डालना चाहिए उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए जांच कमेटी बनाई गई है वह अपना कार्य कर रही है।

  • गो फर्स्ट कंपनी ने रक्षाबंधन से पहले दिया ये बड़ा तोहफा

    गो फर्स्ट कंपनी ने रक्षाबंधन से पहले दिया ये बड़ा तोहफा

    नई दिल्ली : लंबे वक्त से आर्थिक परेशानियों से जूझ रही एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट ने अपने कर्मचारियों को त्योहार से पहले बड़ी राहत दे दी है। CNBC TV18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने रंक्षा बंधन और गणपति उत्सव से पहले एंप्लाइंज को जून की सैलरी का भुगतान कर दिया है। ध्यान देने वाली बात ये है कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी का पेमेंट अलग-अलग ऋणदाताओं द्वारा फंडिंग प्राप्त होने के बाद किया है। हाल ही में गो फर्स्ट को अलग-अलग कर्जदाताओं से 100 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इससे पहले गो फर्स्ट ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वह इस राशि का इस्तेमाल कर्मचारियों की सैलरी, पार्किंग, एयरपोर्ट कॉस्ट, इंश्योरेंस प्रीमियम और उड़ानों की देखभाल के लिए ही खर्च करेगी।

    इससे पहले कर्ज में डूबी हुई गो फर्स्ट ने 31 अगस्त, 2023 तक अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि ऑपरेशनल कारणों से एयरलाइन में अपनी सभी उड़ानों को 31 अगस्त, 2023 तक के लिए रद्द कर दिया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि गो फर्स्ट ने 3 मई को अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया था। जुलाई 2023 में कंपनी को  DGCA से संचालन की अनुमति मिल गई थी। डीजीसीए ने कंपनी को 15 एयरक्राफ्ट और हर दिन 114 उड़ानों के संचालन की अनुमति दी थी, लेकिन अभी तक कंपनी अपनी उड़ानों का संचालन नहीं कर पाई है। कंपनी को यह परमिशन अंतरिम फंड की उपलब्धता और फ्लाइट शेड्यूल के अप्रूवल के बाद मिली थी।

  • जालंधरः सावधान! यह रास्ता 5 बजे तक रहेगा बंद

    जालंधरः सावधान! यह रास्ता 5 बजे तक रहेगा बंद

    जालंधर,ENS: अगर आप भी जालंधर बस स्टैंड से गढ़ा रोड़, डिफैंस कॉलोनी, छोटी बारादरी, पिम्स अस्पताल वाला रूट अपना रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं क्योंकि आज आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दरअसल, बस स्टैंड से गढ़ा रोड़ के बीच रेलवे फाटक में रेल ट्रेक बदलने का काम चल रहा है, जिसकी चलते वाहनों की आवाजही बंद है। हालांकि बस स्टैंड से आपने गढ़ा रोड की तरफ जाना है तो आप मोता सिंह नगर वाला रूट अपना सकते है, जिससे आप आसानी से अपने गंतव्य की तरफ जा सकते है। गौर करने की बात यह भी है कि नजदीकी स्कूलों में दोपहर के समय छुट्टी होने पर अमूमन जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है जिसके चलते आज भी ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा होने के हालात बन सकते है।

  • Rahal Travels & Immigration Consultants पर साढ़े 5 लाख की ठगी के आरोप, दंपत्ति काबू

    Rahal Travels & Immigration Consultants पर साढ़े 5 लाख की ठगी के आरोप, दंपत्ति काबू

    चंडीगढ़ः कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी के आरोप में राहल ट्रैवल्स इमीग्रेशन कंसल्टेंट के कर्मचारी दंपत्ति को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जीरकपुर निवासी मोनिका राहल (45) और परमजीत सिंह (50) के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस उक्त पति-पत्नी से पैसों की धोखाधड़ी के बारे में पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जीरकपुर के रहने वाले सुरिंदर कुमार ने वर्क वीजा के लिए आवेदन करने के लिए 2016 के दौरान राहल ट्रैवल्स इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स, सेक्टर-17डी में मोनिका और परमजीत से मुलाकात की थी। जोड़े ने ट्रेड सर्टीफिकेशन कार्यक्रम के तहत कनाडा का पीआर लेने का भरोसा दिया था।

    पीड़ित के अनुसार कर्मियों द्वारा 5 लाख रुपये के अलावा कुछ अन्य रकम भी ली गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पास पीआर के लिए कृषि योग्य भूमि भी बेच दी थी, लेकिन 2 साल बीते जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ और शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी कई बार आरोपी से मिले। पीआर लगवाने की मांग करने पर आरोपियों ने यह कहना शुरू कर दिया कि उनका केस कनाडा एंट्री एक्सप्रेस पूल में है, जबकि शिकायतकर्ता ने इस रकम का भुगतान नहीं किया।

    पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने सिर्फ 2 लाख रुपये लौटाए। जबकि बाकी रकम न लौटाने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने की पुलिस ने उक्त कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • सड़क हादसे में दंपति सहित 4 की मौत

    सड़क हादसे में दंपति सहित 4 की मौत

    नई दिल्ली : राजस्थान के भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात को लगभग साढ़े 11 बजे कैथवाड़ा-खोह रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर उसकी पत्नी और डॉक्टर की साली की मौत हो गई। वो अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे में कन्टेनर चालक की भी मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार हरियाणा के नूंह थाना क्षेत्र के तलंबा के रहने वाले डॉक्टर तारिफ और उनकी पत्नी नाजरीन जो की एक नर्स है, दोनों मिलकर कैथवाड़ा और खोज में जच्चा-बच्चा केंद्र चलाते है।

    देर रात को अपने क्लिनिक से डॉक्टर तारिक अपनी पत्नी नाजरीन और नाजरीन की 11 साल की बहन आफरीन के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर खोह से कैथवाड़ा की तरफ जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। कंटेनर ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारता हुआ एक पेड़ से जा टकराया। इससे कंटेनर चालक 27 साल के अनीस निवासी झेंझपुरी की भी मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक और भाजपा नेता को विजिलेंस ने किया तलब

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक और भाजपा नेता को विजिलेंस ने किया तलब

    मोगाः विजिलेंस अधिकारियों ने पूर्व कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता को एक मामले में तलब किया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा भाजपा नेता हरजोत कमल सहित पूर्व कांग्रेस विधायक को विजिलेंस ने 30 अगस्त को तलब किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान आई-ग्रांट के फंड का दुरुपयोग करने के मामले में मोगा के भाजपा नेता हरजोत कमल को 30.8.2023 को विजिलेंस ब्यूरो मोगा के कार्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया है।

  • जानिए आज के सोने-चांदी के दाम

    नई दिल्ली :  सोना और चांदी के दामों में आज फिर तेजी है और इन कीमती मेटल्स के खरीदारों को तेजी का सिलसिला ही देखना पड़ रहा है। सोने से ज्यादा आज चांदी के रेट में उछाल है और चमकीली मेटल सिल्वर आज करीब 200 रुपये महंगी होकर मिल रही है। चांदी के रेट में ये तेजी इंडस्ट्रियल और ग्लोबल डिमांड के चलते देखी जा रही है। देश के कुछ शहरों में तो इसके दाम 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चले गए है। एमसीएक्स पर सोना आज एक समय तो 59,000 रुपये के भी पार चला गया था और इसके दाम अधिक उछाल की ओर आगे बढ़ रहे थे।

    हालांकि इस समय सोने की तेजी में कुछ कमी आई है और ये 85 रुपये या 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 58972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। ऊपरी स्तर पर सोने के दाम 59009 रुपये पर चले गए थे और इसके अलावा नीच में सोने के दाम 58949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के रेट देखें तो ये 75417 रुयपे प्रति किलो पर हैं और इसके दाम में आज 199 रुपये या 0.26 फीसदी का उछाल हर किलो पर देखा गया है। चांदी के नीचे के दाम देखें तो 75302 रुपये प्रति किलो पर गए थे और ऊपर में चांदी के रेट 75460 रुपये प्रति किलो तक गए थे।

  • सवारियों से भरा छोटा हाथी पलटा, कई घायल, देखेें वीडियो

    सवारियों से भरा छोटा हाथी पलटा, कई घायल, देखेें वीडियो

    पिंजौर/रवि: मल्लाह रोड के पास छोटा हाथी वाहन पलटने से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर पिंजौर की एक फैक्ट्री से घर लौट रहे थे कि रास्ते में उन्होंने एक छोटे हाथी से लिफ्ट मांगी। सभी मजदूर सूरजपुर के रामपुर सिउरी गांव अपने घर जा रहे थे, तभी मल्लाह मोड़ के पास छोटा हाथी पलट गया और उसमें सवार सभी 25 मजदूर घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में महिला सोनू के सिर में चोट लगी और हाथ टूट गया। उनकी बेटी रेखा का हाथ टूट गया। शांति देवी का हाथ टूट गया है, सूरज नामक मजदूर के पैर में चोट लगी है। पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने निरीक्षण कर घायलों का हाल जाना। पंचकूला डीसी सुशील सारवान ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मरीजों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।

  • ‘बॉडी बिल्डर’ जेलर से 51 लाख रुपए की ठगी

    ‘बॉडी बिल्डर’ जेलर से 51 लाख रुपए की ठगी

    नई दिल्ली: बॉडी बिल्डिंग फेम तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट दीपक शर्मा ठगी का शिकार हुए हैं। दावा है कि एक चैनल के रियलिटी शो में भागीदार रही महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उन्हें 51 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रैंड एंबैसडर बनने के नाम पर ये रकम ली गई थी। अब दोनों फरार हैं। ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने में शिकायत दी गई, जिस पर रविवार को ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

    दीपक शर्मा वेस्ट विनोद नगर में रहते हैं। वह तिहाड़ जेल में काम करते हैं और बॉडी बिल्डिंग और रियलिटी शो में हिस्सा लेने से सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक टीवी शो में हिस्सा लिया था। रौनक गुलिया भी इसमें पार्टिस्पेंट थी, जिसने अपने पति का हेल्थ प्रॉडक्ट का बड़ा कारोबारी होने की जानकारी दी थी। शो खत्म होने के बाद दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। दीपक का दावा है कि मई 2022 में रौनक के पति अंकित गुलिया से मिले। 

    मौका था उनके सप्लिमेंट ब्रैंड की लॉन्च पार्टी। रौनक इस कंपनी में डायरेक्टर थी। जनवरी 2023 में रौनक ने बताया कि पति का बिजनेस अच्छा चल रहा है और उन्हें काफी प्रॉफिट हो रहा है, लेकिन मल्टिपल ब्रैंड और आउटलेट खोलने के लिए ज्यादा फंड की जरूरत है। दावा है कि रौनक ने 50 लाख रुपये पति के बिजनेस में इनवेस्ट करने का प्रस्ताव रखा। दस से 15 फीसदी मुनाफे और ब्रैंड एंबैसडर की पेशकश की। दीपक का दावा है कि 15 फीसदी प्रॉफिट पर सहमति जताते हुए फरवरी के बाद 51 लाख रुपये इनवेस्ट किए। आठ लाख कैश लेने पति-पत्नी 2 मार्च को यमुना विहार आए थे। 

    अप्रैल 2023 में अपनी रकम के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ दोनों ने ठगी की है। पूछताछ करने पर पता चला कि इस तरह से वे कई लोगों का चूना लगा चुके हैं और दोनों फरार हो गए हैं। संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें कोई भी कार्रवाई करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस कंप्लेंट की, जिस पर केस दर्ज हो गया है।

  • बड़ी खबरः 41 साल बाद स्पोर्ट्स पॉलिसी हुई लागू, गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़

    बड़ी खबरः 41 साल बाद स्पोर्ट्स पॉलिसी हुई लागू, गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़

    चंडीगढ़ः स्पोर्ट्स डे के अवसर पर 41 साल बाद स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू हो गई है। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इसे नोटिफाई किया हैं। 1982 में चंडीगढ़ का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट बनने के बाद से अब तक कोई पॉलिसी नहीं थी।इस स्पोर्ट्स पॉलिसी में खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपए तक का नगद पुरस्कार रखा गया है। जो की हरियाणा के बराबर और पंजाब से दोगुना है।

    अब तक चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को स्कौलरशिप के लिए 2 करोड रुपए का बजट मिलता था। जिसे बढ़ाकर अब 20 करोड़ किया जाएगा। यह बजट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट फाइनेंस डिपार्टमेंट को भेजेगा। इसके बाद इसका प्रावधान यूटी के एनुअल बजट में किया जाएगा। स्पोर्ट्स पॉलिसी में खेल का अधिकार सभी के लिए दिया जाएगा। डिपार्टमेंट के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खिलाड़ियों के साथ आम लोगों का भी अधिकार होगा। इसके लिए एक फीस तय की जाएगी।

    वह फीस देकर मेंबरशिप मिलेगी। उसके बाद कोई भी व्यक्ति विभाग के इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकता है। अच्छे एथलीट्स तैयार करने वाले कोचेज को भी सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल एथलीट के अलावा नेशनल में मेडल दिलाने वाले कोचेज को भी कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। एथलीट को ट्रेनिंग के साथ उनकी फिटनेस पर भी काम किया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग गवर्नमेंट अस्पतालों के साथ MOU साइन करेगा।