Blog

  • रक्षा पर्व पर बनी असमंज स्थिति, जानें कब बांधे राखी

    रक्षा पर्व पर बनी असमंज स्थिति, जानें कब बांधे राखी

    नई दिल्ली : रक्षाबंधन आस्था और विश्वास का पर्व है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इस दिन भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते है। रक्षाबंधन का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन के दिन और शुभ मुहूर्त को लेकर दुविधा बनी हुई है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

    रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

     इस बार सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया है। अगर पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्राकाल के समापन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए। 30 अगस्त के दिन भद्राकाल रात में 9 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। 30 अगस्त 2023 को मध्यान्ह 12:20 से 1:54 तक राहुकाल रहेगा और प्रात: 10:19 मिनट से पंचक शुरू होंगे। इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बहुत ही कम समय का है। 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार, शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का अंत हुआ। रावण के पूरे कुल का विनाश हो गया। इस वजह से ही भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। वहीं, एक मान्यता यह भी है कि भद्रा के वक्त भगवान शिव तांडव करते हैं और वो काफी क्रोध में होते है। उस समय कुछ भी शुभ कार्य करने पर शिव जी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भद्राकाल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

    रक्षाबंधन 2023 का राहुकाल

     30 अगस्त 2023 को मध्यान्ह 12:20 से 1:54 तक राहुकाल रहेगा और प्रात: 10:19 मिनट से पंचक शुरू होंगे।

    राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

    इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बहुत ही कम समय का है। 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं पूर्णिमा 31 अगस्त को सुबह 7.05 मिनट पर खत्म होगी। इसलिए रात में भद्रा खत्म होने के बाद और 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांधी जा सकती है।

  • पंजाबः स्कूलों और दफ्तरों के समय में हुआ बदलाव

    पंजाबः स्कूलों और दफ्तरों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः रक्षा बंधन के पर्व को लेकर सरकार ने स्कूलों और दफ्तरों के कर्मियों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने राखी के त्योहार के मद्देनजर राज्यभर के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। दरअसल,  पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचना अनुसार राखी का त्योहार 30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर, स्कूल आदि 2 घंटे देरी से खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों का समय 9 बजे का है, इसलिए राखी के त्योहार पर 30 अगस्त को दफ्तरों के खुलने का समय 11 बजे होगा।

    वहीं पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार समूह स्कूलों का समय सुबह 8 बजे का है, जो 30 अगस्त को 10 बजे खुलेंगे। हालांकि दूसरी ओर रक्षा बंधन के पर्व को लेकर लोगों में असंमज की स्थिति बनी हुई है। रक्षा पर्व 30 को मनाया जाएगा या 31 अगस्त को, इसको लेकर सभी के मन में कंफ्यूजन है। दरअसल भद्रा के समय के कारण ऐसा हो रहा है।

  • पंजाबः 20 लाख की रिश्वत के मामले में तत्कालीन IG की बढ़ सकती मुश्किलें

    पंजाबः 20 लाख की रिश्वत के मामले में तत्कालीन IG की बढ़ सकती मुश्किलें

    फिरोजपुर: फरीदकोट के 20 लाख रिश्वत मामले में तत्कालीन आईजी प्रदीप कुमार यादव की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि इस संबंध में नामजद गौशाला के प्रधान महंत मलकीत दास ने कोर्ट में इकबालिया बयान दर्ज करवाया है। जिसमें मलकीत दास ने दावा किया है कि रिश्वत सिर्फ नाम पर नहीं बल्कि आईजी की सहमति से वसूली गई थी।

    सूत्रों के अनुसार मलकीत दास कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को 20 लाख की जगह 40 लाख लौटाकर मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया गया था। रिश्वत की रकम का लेन-देन मलकीत दास के गौशाला में हुआ था। बताया जा रहा है कि मलकीत दास का दावा है कि आईजी ने 35 लाख के सौदे में 20 लाख वसूलने के बाद बाकी 15 लाख लेने का दबाव बनाया गया था।

    सूत्रों के अनुसार मलकीत दास का कहना है कि साढ़े तीन साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में शिकायतकर्ता को डरा-धमका कर रिश्वत वसूली गयी थी। इस मामले में फरीदकोट के तत्कालीन एसपी, डीएसपी, एसआई समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਖੜੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖ ਕੇ ਕਾਰ ਮਾਲਕ ਦੇ ਉੱਡੇ ਹੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਖੜੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖ ਕੇ ਕਾਰ ਮਾਲਕ ਦੇ ਉੱਡੇ ਹੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਚੋਰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਕਨੂੰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਹ ਕੀਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰੀਂ ਦਾ ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਸੰਗਤਪੁਰਾ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿਸਦੇ ਵਿੱਚ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜ੍ਹੀ ਸਵੀਫਟ ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਰੇ ਟਾਇਰ ਉਤਾਰ ਕੇ ਚੋਰ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਜਦਕਿ ਚੌਵੀ ਘੰਟੇ ਉੱਥੇ ਆਵਾਜਾਈ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਜਿੱਥੋਂ ਇਹ ਸਾਬਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਾਫ ਜਾਹਿਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਜਾਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰਵਾਹ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦਾ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆਂ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨੇ ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਹੋਇਆ ਕਾਰ ਮਾਲਕ ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਨੰਗਲ ਕੋਟਲੀ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੇ ਸੰਕਲਪ ਰੋਡ ਦੇ ਉਪਰ ਮੰਦਰ ਦੇ ਲਾਗੇ ਆਪਣੀ ਸਿਫਤ ਕਰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੜਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੀ ਪਾਰਕ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਸ਼ਿਫਟ ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਰੇ ਟਾਇਰ ਉਤਾਰ ਕੇ ਚੋਰ ਲੈ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਟਾਂ ਉੱਪਰ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਦ ਮੈਂ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਮੇਰਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

  • पंजाबः रिश्वत लेते PSPCL के JE गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते PSPCL के JE गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज श्री मुक्तसर साहिब में तैनात पीएसपीसीएल के जूनियर इंजीनियर (जेई) सतनाम सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दरवेश बस सर्विस कंपनी के मालिक गुरभज सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी की बस आदेश अस्पताल के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

    शिकायतकर्ता द्वारा पीएसपीसीएल के एक निजी ठेकेदार की मदद से नए बिजली के खंभे लगाने के बावजूद, उक्त जेई ने मामले को उठाने और शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के बदले में 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और सौदा 5 हजार रुपये में तय हुआ।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और जेई सतनाम सिंह को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में एफआईआर दर्ज की गई है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाबः HC से 18 DSP को मिली बड़ी राहत, सरकार को जारी किए आदेश

    पंजाबः HC से 18 DSP को मिली बड़ी राहत, सरकार को जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब के 18 डीएसपी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, साल 2015 में नियुक्त 18 डीएसपी को राहत देते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रोबेशन अवधि के दौरान का पूरा वेतन उन्हें जारी करने का पंजाब सरकार को आदेश दिया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट में लंबित पंजाब सरकार की अपील पर आने वाले फैसले पर निर्भर होगा। पंजाब सरकार ने नव नियुक्त कर्मचारियों को 3 वर्ष तक प्रोबेशन पर रखने का निर्णय लिया था। इस दौरान उन्हें केवल मूल वेतन देने का प्रावधान किया गया था। इस वेतन में डीए, स्पेशल पे, इंक्रीमेंट व अन्य लाभ से कर्मियों को वंचित रखा जाता था। तीन साल के बाद स्थाई नियुक्ति की तिथि से सेवा की गणना की जाती थी और इन तीन वर्ष की अवधि को वेतन की गणना में नहीं जोड़ा जाता था।

    पंजाब सरकार ने अपनी नीति के तहत उन्हें केवल मूल वेतन का भुगतान किया था और बाकी सभी भत्तों की कटौती कर ली थी। याचिका दाखिल करते हुए दमनबीर सिंह व अन्य ने एडवोकेट जगतार सिंह संधू के माध्यम से हाई कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति डीएसपी के तौर पर पंजाब पुलिस में हुई थी। इस दौरान पंजाब सरकार ने निर्णय लिया था कि जो भी कर्मचारी पंजाब में नियुक्त होता है तो उसे प्रोबेशन की अवधि के दौरान केवल मूल वेतन का भुगतान किया जाएगा और उनकी सेवा भी नियमित होने की तिथि से जोड़ी जाएगी। इस निर्णय को कुछ लोगों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार के फैसले को गलत करार देते हुए इसे खारिज कर दिया था।

    कोर्ट ने कहा था कि कर्मचारी नियुक्ति की तिथि से बाकी कर्मचारियों की तरह पूरे वेतन और सेवा लाभ के हकदार हैं। हाई कोर्ट के इस फैसले को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी थी। अब याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उन्हें प्रोबेशन के दौरान तीन वर्ष तक केवल मूल वेतन का भुगतान किया गया था। जिस फैसले के आधार पर उनके वेतन से कटौती की गई थी उसे हाईकोर्ट खारिज कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ सरकार की अपील विचाराधीन है लेकिन हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने अब इन सभी डीएसपी को काटे गए वेतन का भुगतान करने और इनको नियुक्ति की तिथि से सेवा लाभ जारी करने का आदेश दिया है।

  • दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ने 17 को रौंदा, 3 की मौत

    दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ने 17 को रौंदा, 3 की मौत

    रांची: झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्‍य घायल हैं। घटना सोमवार रात की है। पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनके पोते रोहित कुमार व कोटा गांव निवासी मधु मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार जब्त कर ली गई है।

  • पंजाबः एक्टिवा और कार की भयानक टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः एक्टिवा और कार की भयानक टक्कर में एक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    हादसे में महिला की टांगे शरीर से हुई अलग

    गुरदासपुरः बटाला के पास मेहता-घुमन रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्विफ्ट गाड़ी और एक्टिवा की आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। दूसरी ओर स्विफ्ट कार हादसे में पलट गई और चालक को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय कंवलजीत कौर के रूप में हुई है। मृतक की ननंद राजिंदर कौर ने बताया कि उसकी भाभी कंवलजीत अपने मायके रहती है और उसका भाई विदेश में रहता है। उन्होंने बताया कि वह ससुराल गांव नंगल में पासपोर्ट की इंक्वायरी के लिए आई थी। जहां वह परिवार से मिलकर वापिस चली गई। इस दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि यह हादसा हो जाएगा।  

    महिला ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कंवलजीत कौर के टांगे उसके शरीर से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसे टक्कर मारने वाली गाड़ी भी खेतों में पलट गया। इस हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है और इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी देते हुए घायल बलविंदर सिंह की बेटी ने बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है।

    उधर, इस मामले में हादसे की सूचना मिलते ही थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला कंवलजीत कौर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों का ऐलान, इस दिन से करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

    जालंधरः पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों का ऐलान, इस दिन से करेंगे पेन डाउन स्ट्राइक

    जालंधर,ENS: पंजाब भर में DC ऑफिस-तहसीलों के कर्मियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में एक बार फिर से कर्मी कामकाज ठप करने वाले है।मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने कर्मचारियों के साथ की बैठक के बाद फैसला लिया है कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की है, सरकार बार-बार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है, जिसके चलते कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी।

    कर्मचारियों के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और सचिव करविंदर सिंह का कहना है कि सरकार बार-बार पैनल से मीटिंग कर मुकर जाती है और उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यूनियन का कहना है कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के प्रमोशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। यूनियन बार-बार सरकार को प्रोमोशन की लाइन में लगे कर्मचारियों की लिस्टें कई बार बैठकों में दे चुकी है। हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्द फैसला हो रहा है, लेकिन होता कुछ नहीं है।

    इसी तरह से कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान सर्विस के 4-9-14 साल की सर्विस का लाभ अभी तक फंसा हुआ है। इस पर भी सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पहले यह लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना पर सरकार का अभी तक कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आ पाया है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डीए उन्हें दिया जाए।

  • जालंधरः 1 सिंतबर से टोल के रेटों में होगी बढ़ौतरी

    जालंधरः 1 सिंतबर से टोल के रेटों में होगी बढ़ौतरी

    जालंधर,ENS: फिल्लौर से लुधियाना तक अपनी कार में यात्रा करना आपकी जेब पर बोझ डालेगा। क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरें बढ़ाने का फैसला किया है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल दरों में बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी होगी। मिली जानकारी के मुताबिक लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दीपेंद्र कुमार ने बताया कि अब हर कार मालिक को फिल्लौर से लुधियाना तक सिर्फ 12 किमी. एक तरफ़ा यात्रा के लिए 165 रुपये (वर्तमान में 150 रुपये) और दो-तरफ़ा यात्रा के लिए 245 रुपये (वर्तमान में 225 रुपये) अदा करने पढ़ेंगे।

    इसी तरह, हल्के वाहन मालिकों को एक तरफ की यात्रा के लिए 285 रुपये (वर्तमान में 265 रुपये) और दो तरफा यात्रा के लिए 430 रुपये (वर्तमान में 395 रुपये) का भुगतान करना होगा। इसी तरह, मासिक पास के लिए, 10 किमी के दायरे में रहने वाले यात्रियों को 150 रुपये प्रति माह की वर्तमान दर का भुगतान करना होगा, जबकि 20 किमी के दायरे में रहने वाले यात्रियों को 300 रुपये प्रति माह की समान दर का भुगतान करना होगा।