Home Panchkula Haryana News : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Haryana News : पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूला : स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 निवासी मोहित सिंह के तौर पर हुई है। वह अपने पिता के साथ किसान मंडी में सब्जी बेचने का काम करता था।

इस मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि मृतक मोहित सिंह सोमवार दोपहर दोस्तों के साथ घूमने निकला था। रात करीब 11:30 बजे इंदिरा कॉलोनी, न्यू लेबर चौक के पास नाबालिग ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मोहित पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। जो मृतक की छाती के दाहिनी ओर लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद मोहित के दोस्त सोनू ने उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि नाबालिग आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में चंडीगढ़ में भी हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103 के तहत थाना सेक्टर-14 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here