Home Panchkula Model Town पहुंचे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma, फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

Model Town पहुंचे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma, फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

0
Model Town पहुंचे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma, फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो
पिंजौरः भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पिंजौर पहुंचे। दरअसल, वह मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित अपने बुआ-फूफा के निवास पर परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ परिजन और मित्र भी मौजूद रहे। अभिषेक शर्मा के फूफा दर्शन लाल शर्मा एचएमटी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं।
जैसे ही स्टार क्रिकेटर उनके घर पहुंचे, आसपास के लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाए और बच्चों ने ऑटोग्राफ लिए। स्थानीय लोगों में अभिषेक शर्मा को करीब से देखने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वे लगातार लोगों से मिलते रहे और सरल अंदाज में सभी का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस मुलाकात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here