जानकारी के अनुसार, पंचकूला के रैली गांव में रात करीब 11:30 बजे 107 नंबर के सामने स्थित एक घर पर कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए। हमलावरों ने इलाके में गुंडागर्दी करते हुए गाली गलोज भी दी। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद है जिसमें कुछ नौजवान घर पर पत्थर मारते और धमकियां देते साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पथराव की आवाज सुनकर गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो सभी शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मियों ने केवल यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि संबंधित लोग थाने जाकर शिकायत दर्ज कराएं, जिसके बाद वे वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल खराब हो रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।बद* माशों ने घरों पर की पत्थर*बाजी, दी जान से मा* रने की धम* की, इलाके में दह* शत#StonePelting #ThreatCall #CrimeNews #AreaInFear #PublicPanic #LawAndOrder #LocalNews #PoliceAlert #BreakingNews #ResidentsTerrified pic.twitter.com/5P3v5MvjKV
— Encounter India (@Encounter_India) January 31, 2026