Blog

  • भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर बवाल, पंडाल में बजे आइटम Song को लेकर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

    भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर बवाल, पंडाल में बजे आइटम Song को लेकर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

    मची भगदड़, भारी पुलिस बल रहा तैनात

    रायपुरः जिले के लाखे नगर में स्थापित भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर पंडाल के बाहर जमकर बवाल हुआ। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास राम भक्त सेना और हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा कि जब तक प्रतिमा को विसर्जित नहीं करेंगे, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। लाखे नगर में सड़क को जाम कर दिया गया। दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। बवाल के बीच 12 थानों के थानेदार मौके पर मौजूद रहे। साथ ही बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के समझाने पर मूर्ति को पर्दे से कवर किया गया। इस दौरान भीड़ को खदेड़ने हल्का बल प्रयोग किया गया। 4 घंटे तक हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने भी बजाए गए। शिकायत के बाद आजाद चौक पुलिस ने लाखे नगर गणेश समिति के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समिति को पहले भी प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने भी मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Russia-Ukraine War में अभी भी आर्मी में फंसे भारतीय, पीड़ितों ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Russia-Ukraine War में अभी भी आर्मी में फंसे भारतीय, पीड़ितों ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रुस-यूक्रेन में युद्ध मार्च 2022 में शुरू हुआ और यह अभी तक जारी है। यूक्रेन की क्रांति के बाद, रूस ने यूक्रेन से क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसने तब रूसी अर्धसैनिक बलों का समर्थन किया जिन्होंने यूक्रेन की सेना के खिलाफ पूर्वी डोनबास क्षेत्र में युद्ध शुरू किया। वहीं दोनों देशों के युद्ध में अभी भी कई भारतीय फंसे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें धोखे से आर्मी में 3 महीने की ट्रेनिंग करवाई जा रही है और युद्ध में फ्रंट लाइन में भेजा जा रहा है।

    इस मामले को लेकर रशिया-यूक्रेन में फंसे भारतीयों सहित पंजाबियों ने भारतीय एबेंसी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यहां उन्हें धोखे से आर्मी में भेजा जा रहा है और युद्ध के लिए फ्रंट लाइन में रखा जा रहा है। ऐसे में वीडियो जारी करते हुए कहा कि शायद यह उनकी आखिरी वीडियो होगी। बताया जा रहा हैकि एजेंटो द्वारा भारतीयों को नौकरी के बहाने वहां बुलाकर आर्मी में भर्ती करवाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ई-पास के जरिए भारतीयों सहित पंजाबियों को यूक्रेन-रशिया ले जाया जाता है। जैसे ही भारतीय यूक्रेन-रशिया पहुंचते है तो उनके पासपोर्ट को विजिट टू वर्क परमिट वीजा में कनवर्ट कर दिया जाता है।

    उसके बाद एजेंट वहां से गायब हो जाते है और उक्त भारतीयों को आर्मी में 3 महीने की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है। पीड़ितो ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उन्हें वहां पर सही से ट्रेनिंग भी नहीं दी जाती और उसके बाद उन्हें फ्रंट लाइन में युद्ध में खड़ा कर दिया जाता है। वीडियो में लोग गुहार लगाते हुए कह रहे हैकि वह खतरे में बैठे हुए हैं और अगर कोई जानकार है तो वह उन्हें यहां से निकला दें, उनके साथ धोखा हुआ है। वहीं अन्य वीडियों में व्यक्तियों ने कहा कि वह यूक्रेन में फंसे हुए है। ऐसे में कुछ रशिया में और कुछ यूक्रेन में फंसे हुए है। कोई भारतीय एबेंसी से बात करके उन्हें यहां से निकलवा लें। यहां पर कई और भारतीय भी फंसे हुए है। अन्य व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने यहां आर्मी से बात की तो उन्होंने कहा कि यहां उनकी कोई नहीं सुनेंगा।

    वह अभी अपने घर में बात कर लें, क्योंकि इससे आगे युद्ध स्तर पर जाने के समय नेट की सुविधा नहीं होगी। ऐसे में व्यक्ति ने कहा कि शायद यह उनकी आखिरी वीडियो हो सकती है। बता दें कि अगस्त माह में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से रूस और यूक्रेन के युद्ध से 8 महीने बाद लौटे उत्तर प्रदेश के युवा राकेश यादव ने कई खुलासे किए थे। राकेश ने बताया था कि वहां यूक्रेन के ड्रोन हमले में उनका एक साथी मारा गया था। उसकी जान इसलिए बच गई, क्योंकि ड्रोन देखते ही वह वहां बने बंकर में कूद गया। इसी तरह एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 17 जून 2024 को वहां उनके एक सहकर्मी की ग्रेनेड विस्फोट से मौत हो गई।

    उन्होंने कहा कि आश्चर्य इस बात का था कि रूसी सेना में शहीद हुए उनके साथी की मौत की खबर उनके परिवार को 6 महीने बाद रूसी अधिकारियों ने दी। रूस से लौटे राकेश यादव ने बताया कि उन्हें और उनके साथ करीब 5 अन्य साथियों को एजेंट ने 8 महीने पहले होम गार्ड की नौकरी के लिए वहां बुलाया था। लेकिन जैसे ही वे वहां पहुंचे, उन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती करा दिया गया और उनसे रूसी भाषा में एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करवाए गए। बार-बार मना करने पर वहां उसकी पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि 15 दिनों की हथियार ट्रेनिंग के बाद उन्हें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान वहां हालात काफी बदतर थे। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में कई बार गोलीबारी और बम विस्फोट हुए, वहां बम विस्फोट में उनका हाथ भी जख्मी हो गया था।

    युद्ध के मैदान में बमबारी के दौरान जब राकेश यादव ने कई बार मौत की आंखों में देखा तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि एक बार तो उन्हें लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है और वह कभी वापिस नहीं जा पाएंगे। वहां के हालात देखकर उन्होंने एक बार तो वहां खुद को मारने की भी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि वहां हमेशा मौत का खतरा बना रहता है। नम आंखों से उन्होंने भारत सरकार और संत सीचेवाल का सच्चे दिल से शुक्रिया अदा किया। जिनके सहयोग से वह फिर से अपने परिवार के पास सुरक्षित पहुंच पाए। राकेश यादव ने कहा कि उनके जबरन बैंक में एजेंटों द्वारा खाते खोले गए थे। जिनके पिन कोड भी उनके एजेंटों के पास थे। उन्होंने बताया कि एजेंटों ने उनके खाते से करीब 45 लाख रुपए निकाल लिए, जो उन्हें सेना में जीवनयापन वेतन और चोट के दौरान सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे के रूप में मिले थे। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ उनके साथ ही नहीं बल्कि सेना में काम करने वाले सभी भारतीयों के साथ एजेंटों ने किया है।

     

  • Human Bombs की धमकी से High Alert पर Mumbai

    Human Bombs की धमकी से High Alert पर Mumbai

    मुंबईः शहर में 34 मानव बम की सूचना से पूरी मुंबई हाई अलर्ट पर है। खबर है कि लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन के नाम से धमकी दी गई है। इससे पहले 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार कॉल करने वाले ने दावा किया है कि 34 वाहनों में धमाके के लिए 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनके पास 400 किले RDX मौजूद है।

    मुंबई पुलिस का कहना है कि यह धमकी अनंत चतुर्दशी से पहले आई है, जिसके चलते सुरक्षा को और मुस्तैद कर दिया गया है। धमकी में दावा किया गया है कि 34 कारों में सवार मानव बमों का इस्तेमाल 400 किलो आरडीएक्स में विस्फोट के लिए किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।

    सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे ने रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है।

  • Punjab News: De-Addiction Center पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, युवाओं से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: De-Addiction Center पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, युवाओं से की ये अपील, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही जंग को और मजबूती देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मोहाली स्थित नशा मुक्ति केंद्र (डी-एडिक्शन सेंटर) का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने वहां भर्ती युवाओं से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें नशा छोड़ने की राह पर डटे रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. बलबीर सिंह ने युवाओं से कहा कि आप बाहर जाकर अपने साथियों के लिए रोल मॉडल बनें और उन्हें भी इस बुरी लत से बाहर निकालें, ताकि मिलकर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बना सकें।

    मीडिया से बातचीत करते डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराना या जेल भेजना नहीं है, बल्कि उन्हें तकनीकी शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग देना भी है, जिससे वे समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जी सकें। हम चाहते हैं कि ये युवा बाहर जाकर अपना कोई काम शुरू करें और परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

    पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के साथ-साथ काउंसलिंग, व्यावसायिक प्रशिक्षण और पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सरकार का मानना है कि नशा एक सामाजिक और मानसिक समस्या है, जिसे केवल कानून से नहीं, समाजिक सहयोग और शिक्षा के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। डॉ. बलबीर सिंह के इस दौरे को एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो युवाओं में विश्वास और आत्मबल जगाने का कार्य करेगा।

  • Punjab News: DC Himanshu का आया बयान, नहीं टूटा सतलुज का बांध, 14 गांवों में हाई अलर्ट, देखें Live

    Punjab News: DC Himanshu का आया बयान, नहीं टूटा सतलुज का बांध, 14 गांवों में हाई अलर्ट, देखें Live

    लुधियानाः जिले के ससराली गांव के पास सतलुज नदी का बांध तेज बहाव के दबाव के कारण बेहद कमजोर हो गया है। जिससे 14 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उधर, माछीवाड़ा एरिया में भी सतलुज का पानी बांध तक पहुंच गया है। प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।

    सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर 24 घंटे बांध को मजबूत करने में जुटे हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर बांध की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वह सतर्क रहें और हालात पर नजर बनाए रखें। यदि लोग 2 मंजिला मकान में हैं तो ऊपरी मंजिल पर ही रहें।

    निचले इलाकों या एक मंजिला घरों में रहने वाले लोग अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जरूरी दस्तावेज़ और सामान पानी-रोधी बैग में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत साथ ले जाया जा सके। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सबसे पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं। अगर सतलुज का पानी और बढ़ा तो लुधियाना के 14 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

    राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड और समराला चौक तक पानी पहुंच सकता है। वहीं साहनेवाल के धनांसू इलाके में भी पानी भरने की आशंका है, जिससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। भाखड़ा डैम का जलस्तर भी खतरे के निशान 1680 फीट के करीब पहुंच गया है। फिलहाल जलस्तर 1678.74 फीट है। डैम के चारों गेट 10-10 फुट तक खोले गए हैं। इस समय बांध में पानी की आमद 76,318 क्यूसेक और निकासी 80,792 क्यूसेक की जा रही है।

  • Retire Bank Manager की पत्नी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Retire Bank Manager की पत्नी ने छत से कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    कानपुरः एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी द्वारा 2 मंजिला मकान की छत से कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। वह 4 दिन पहले बीमार मां को देखने मायके आई थी। वीरवार की दोपहर को महिला छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी, जिस वक्त महिला छत से कूदी, उस वक्त घर पर मां के अलावा कोई नहीं था। छोटी बहन और भाभी मार्केट गई थीं। भाई दुकान में थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल के आसपास के CCTV को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, लखनऊ के आशियाना बी ब्लाक निवासी सुरेश कुमार सेठी, बैंक आफ बड़ौदा से मैनेजर पद से रिटायर्ड है। परिवार में 59 वर्षीय पत्नी स्मिता व बेटी चारू और बेटा शिवांशु हैं। बेटी चारू विदेश में रहती हैं, जबकि शिवांशु नोएडा में जॉब करते हैं। 30 अगस्त को सुरेश सेठी की पत्नी स्मिता अपनी बीमार मां कैलाश रानी अरोड़ा को देखने के लिए कानपुर गई थीं। कानपुर के गोविंद नगर ब्लॉक-7 में रहने वाले शीशा कारोबारी मनोज अरोड़ा, स्मिता के छोटे भाई हैं। वह उन्हीं के घर ठहरी हुई थीं। कानपुर पहुंचने पर स्मिता ने अपनी छोटी बहन को भी मायके बुला लिया। बुधवार को प्रयागराज के दरभंगा कालोनी में रहने वाली छोटी बहन डिंपल ढल भी मां को देखने पहुंची। भाई मनोज ने बताया कि गुरुवार सुबह वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान चले गए थे। घर पर बीमार मां के अलावा दोनों बहनें और पत्नी अलका थीं।

    दोपहर में 2 बजे छोटी बहन डिंपल और पत्नी बाजार गई थीं। दोनों वापस लौटीं तो बहन स्मिता का शव सड़क पर पड़ा था। स्मिता के नीचे कूदने से हुई आवाज सुनकर काफी लोग घटनास्थल पर जुट गए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी चेक किया, जिसमें महिला छत से कूदते हुए दिख रही है। मौत के कारणों की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal ने Punjab की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, इस इलाके में बांटी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    Himachal ने Punjab की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, इस इलाके में बांटी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    हिमाचलः पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पैदा हुए हालातों को देखते हिमाचल प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर मानवता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के लुहारली गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर तरनतारन के लिए निकले है। इस राहत सामग्री में राशन, दवाइयां, पीने का पानी, कंबल, गद्दे और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। गांव वासियों का कहना है कि जब भी हिमाचल पर कोई आपदा आई, पंजाब हमेशा साथ खड़ा रहा। अब समय है कि हिमाचल के लोग भी पंजाब के लोगों के साथ खड़े हों।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ, ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਕੀਤੀ ਰਵਾਨਾ

    लोगों ने कहा कि हमने अपने स्तर पर जो संभव हो सका, उसे इकट्ठा किया। अगर कोई और गांव या इलाका है, जिसे राहत सामग्री की जरूरत है, तो वे हमसे संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब के तरनतारन, फिरोजपुर और मोगा जिलों सहित कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। गांवों में पानी भरने से लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं और उन्हें राशन, चिकित्सा सहायता और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की सख्त जरूरत है। हिमाचल से आ रही यह सहायता न सिर्फ राहत लेकर आएगी, बल्कि दो राज्यों के बीच आपसी सहयोग और भाईचारे को भी और मजबूत करेगी।

  • National Highway NH-44 लगातार 10वें दिन बंद, Maa Vaishno Devi Yatra यात्रा स्थगित, यातायात ठप

    National Highway NH-44 लगातार 10वें दिन बंद, Maa Vaishno Devi Yatra यात्रा स्थगित, यातायात ठप

    नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग और क्षेत्र की कई सड़कें बंद कर दी गईं। जम्मू-श्रीनगर NH44 लगातार 10वें दिन बंद है। दरअसल, भारी बारिश के कारण हुए नुकसान और भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को बंद कर दिया गया है। मलबा हटाने और मार्ग को फिर से खोलने का काम जारी है। क्योंकि यह कश्मीर घाटी के लिए एक महत्वपूर्ण जमीनी संपर्क मार्ग है।

    जबकि मुगल रोड और सिंथन रोड जैसी अन्य अंतर-क्षेत्रीय सड़कें भूस्खलन और भूस्खलन के बाद बंद कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य चलने के कारण वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद, राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई।राजौरी यातायात पुलिस अधिकारी बोध राज ने समाचार एजेंसी को बताया, “सड़क बंद होने के कारण हमने सभी वाहनों को रोक दिया है। जब हमें ऊपर से आदेश मिलेगा, तो हम यहां से वाहनों को छोड़ देंगे… लगातार भूस्खलन के कारण हमने इन वाहनों को रोक दिया है।”

    वहीं मां वैष्णो देवी यात्रा भी लगातार 10 दिनों से स्थगित रही। समाचार एजेंसी के अनुसार, बारिश के कारण यात्रा मार्ग की ढलान अस्थिर हो गई है, जो तीर्थयात्रियों के लिए हानिकारक हो सकती है। श्राइन बोर्ड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम कर रही हैं। 27 अगस्त को मंदिर के पास हुए भूस्खलन में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई थी।

  • इन Foods से बनाएं दूरी, नहीं तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुढ़ापे का शिकार

    इन Foods से बनाएं दूरी, नहीं तो उम्र से पहले हो जाएंगे बुढ़ापे का शिकार

    हेल्थः जवान दिखने के लिए हर कोई तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन असली वजह अक्सर हमारी खाने-पीने की आदतों में छिपी होती है। कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम जाने-अनजाने खाते-पीते हैं लेकिन वे हमारी स्किन को डल बना देती हैं और एजिंग की प्रोसेस को तेज कर देती हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से ज्यादातर चीजें हमारी फेवरेट ट्रीट्स या कंफर्ट फूड्स ही होती हैं।

    आइसक्रीमः लोगों को आइसक्रीम खाना बेहद पसंद है। आइसक्रीम में शुगर और फैट दोनों ही ज्यादा होते हैं। जब ये दोनों मिलते हैं तो शरीर में ग्लाइकेशन प्रॉसेस तेज हो जाती है। इससे कोलेजन जैसे प्रोटीन कमजोर पड़ जाते हैं जो हमारी स्किन को टाइट रखते हैं। नतीजा यह होता है कि स्कीन ढीली हो जाती है और चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं। कभी-कभी आइसक्रीम खाना ठीक है लेकिन इसे रोजाना खाने से न सिर्फ सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि स्किन भी उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।

    सोडाः सोडा को रिफ्रेशिंग ड्रिंक माना जाता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इसमें काफी मात्रा में शुगर और फॉस्फोरिक एसिड होता है। ये दोनों मिलकर आपके हड्डियां और दांतों को कमजोर कर देती हैं और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देती है, जिससे स्किन डल हो जाती है।

    फ्रूट जूसः फ्रूट जूस को लोग अक्सर हेल्दी मान लेते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर पैक्ड जूस में खूब सारी शुगर मिलाई जाती है और इनमें पूरे फल जैसा फाइबर नहीं होता। फाइबर न होने की वजह से शरीर शुगर को बहुत तेजी से अब्जॉर्ब करता है। इससे इंसुलिन पर दबाव बढ़ता है, शरीर में सूजन होती है और स्किन ढीली होने लगती है। ऐसे में पैक्ड जूस की बजाय ताजे फल खाएं।

    अल्कोहलः यह शरीर को डिहाइड्रेट कर देता है और विटामिन A को कम करता है जो स्किन रिपेयर के लिए जरूरी है। इससे स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। अगर शराब बार-बार पी जाए तो ये लीवर को भी नुकसान पहुंचती है, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स ठीक से बाहर नहीं निकल पाते और शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में हेल्दी शरीर और ग्लोइंग स्किन के लिए जितना जल्दी हो शराब से तौबा कर लें।

     

  • Reel बनाने का फितूरः साड़ी पहन युवक ने लगाए ठुमके, सभी हुए हैरान, देखें वीडियो

    Reel बनाने का फितूरः साड़ी पहन युवक ने लगाए ठुमके, सभी हुए हैरान, देखें वीडियो

    भरतपुरः रील बनाने का फितूर युवाओं में प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मशहूर होने के चक्कर में कई लोग अपनी जान तक की परवाह भी नहीं करते। ऐसे ही रील से मशहूर होने के चक्कर में युवक द्वारा लड़की बनने का मामला भरतपुर से सामने आया है जहां, नगर निगम के आगे युवक ने वीडियो बनाई। इस वीडियो में 1 युवक साड़ी और ब्लाउज पहनकर बाइक से आता है और डांस करने लगता है। उसे देखने के लिए राहगीर रुक जाते हैं। कुछ देर बाद वहां एक पुलिसकर्मी आता है और वह युवक को समझाता है, जिसके बाद युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर चला जाता है। मामला बीती शाम करीब 6 बजे का है। मथुरा गेट बाजार भरतपुर शहर का मुख्य बाजार है। जहां जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। यहां नगर निगम के सामने शाम को अपने 2 साथियों के साथ बाइक पर एक युवक आया। युवक ने साड़ी, ब्लाउज और चश्मा लगाया हुआ था। युवक निगम के सामने आते ही बाइक से उतरा और फूहड़ डांस करने लगा। उसके साथी युवक का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उसका वीडियो बनाने लगे। युवक को महिलाओं के कपड़े में डांस करते देख राहगीर हैरान होकर रुक गए और डांस करते युवक को देखने लगे। कई लोग युवक को देखकर हैरान हो रहे थे और तरह-तरह की बातें कर रहे थे। एक मिनट के बाद ही नगर निगम के सामने तैनात पुलिसकर्मी डांस करने वाले युवक के पास पहुंचा। पुलिसकर्मी ने युवक को समझाया, जिसके बाद युवक वहां से चला गया।