मची भगदड़, भारी पुलिस बल रहा तैनात
रायपुरः जिले के लाखे नगर में स्थापित भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर पंडाल के बाहर जमकर बवाल हुआ। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास राम भक्त सेना और हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। संगठन ने कहा कि जब तक प्रतिमा को विसर्जित नहीं करेंगे, हम प्रदर्शन करते रहेंगे। लाखे नगर में सड़क को जाम कर दिया गया। दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। बवाल के बीच 12 थानों के थानेदार मौके पर मौजूद रहे।साथ ही बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के समझाने पर मूर्ति को पर्दे से कवर किया गया। इस दौरान भीड़ को खदेड़ने हल्का बल प्रयोग किया गया। 4 घंटे तक हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन खत्म किया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने भी बजाए गए। शिकायत के बाद आजाद चौक पुलिस ने लाखे नगर गणेश समिति के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समिति को पहले भी प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने भी मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर बवाल, पंडाल में बजे आइटम Song को लेकर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो pic.twitter.com/VI9uoCG3yq
— Encounter India (@Encounter_India) September 5, 2025

Leave a Reply