Blog

  • Jalandhar News: Flyover पर पलटी गाड़ी, उड़े परखच्चे, देखें LIVE

    Jalandhar News: Flyover पर पलटी गाड़ी, उड़े परखच्चे, देखें LIVE

    जालंधर (ens): थाना बारादरी के अधीन पड़ते बस स्टैंड फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर है। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी पुल पर खालसा कॉलेज की ओर जाती पलट गई। हादसे के समय गाड़ी में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी हासिल नहीं हुई है।

    इस हादसे के बाद गाड़ी में सवार लोगों को कुछ लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल ले गए। फ्लाईओवर पर टाटा पंच गाड़ी नंबर PB08 EY 4477 की क्षतिग्रस्त हालत को देखकर लगता है कि गाड़ी में सवार लोगों की हालत भी गंभीर होगी।

    फिलहाल पुलिस और SSF फोर्स की टीम ने मौके पर पहुँच कर पुल से गाड़ी को हटवा दिया है। तांकि कोई अन्य हादसा न घट जाये।

  • Punjab News: सतलुज तट पर गणपति विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: सतलुज तट पर गणपति विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    लुधियाना: सतलुज तट पर गणपति विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं का आरोप है कि प्रशासन ने विसर्जन करने से लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल होने से बाल-बाल बचे।

    श्रद्धालुओं ने प्रशासन पर धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। लाठीचार्ज के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और कई श्रद्धालु बिना गणपति विसर्जन किए ही लौटने को मजबूर हो गए।

  • Himachal News: ऐसे कुल्लू भूस्खलन में घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    Himachal News: ऐसे कुल्लू भूस्खलन में घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    आपदा से निबटने को गंभीर नहीं सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

    शिमला से कुल्लू जाते हुए रास्ते में गाड़ी से भी लगातार घायलों और रेस्क्यू अभियान की फीडबैक लेते रहे

    सुंदरनगर  जंगमबाग भूस्खलन घटनास्थल पर पहुँचकर लिया जायजा और पीड़ित परिवारों से मिले

    ऊना/मंडी/ सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारी बारिश के बीच शिमला से सुंदरनगर पहुँचे और यहां दो दिन पूर्व बीबीएमबी कालोनी के जंगमबाग स्थित उस जगह पहुँचे जहां 7 लोगों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उन्होंने यहां स्थानीय सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, विधायक त्रिलोक जंबाल और बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत हृदयविदारक है। प्रदेशभर में ऐसी घटनाएं बहुत हो रही है लिहाजा लोग सतर्क रहें और एक दूसरे की इस आपदा की घड़ी में मदद को आगे आएं।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के चलते हम शिमला में थे और बीच में हम लोगों का दुखदर्द सुनने भी आये। सरकार एक तो पहले से आपदा प्रबंधन को लेकर गम्भीर नहीं थी और दूसरे इनकी लचर तैयारियों की बजह से नुकसान बहुत ज्यादा हो रहा है। आप हालत देख ही रहे हैं कि इतनी बड़ी धार्मिक यात्रा चम्बा जिले के अंतर्गत भरमौर मणि महेश को भारी बरसात में शुरू हुई। सरकार चाहती तो मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कुछेक श्रद्धालुओं को यात्रा पर आगे भेजती लेकिन हैरानी तब हुई जब इनके पास ऊपर कितने लोग पहुंचे इसकी भी पूरी जानकारी नहीं थी। खराब मौसम और बादल फटने की घटनाओं के बीच जब लोग उफ़नते नदी नालों में फंसे तो सरकार की लचर व्यवस्था जबाब दे गई।

    नेटवर्क बंद हुआ तो इनका अपनी प्रशासनिक टीम से ही संपर्क नहीं स्थापित हो सका। 10 दिन हो गए अभी तक भी कई श्रद्धालु वहां फंसे हुए हैं। ऐसी ही लापरवाही और जगह देखने को मिल रही है जहां संवेदनशील इलाके हैं वहां से लोगों को सुरक्षित निकालने में प्रशासन नाकाम हुआ है। परिणाम स्वरूप लोग घरों समेत मलबे में दफन हो रहे हैं। समय रहते एहतियातन कदम उठाए गए होते तो भूस्खलन की चपेट में इस तरह कुल्लू और सुंदरनगर में लोग नहीं आते। सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों में समन्वय की कमी है। इसे ठीक किया जाना चाहिये। हम सहयोग के लिए तैयार बैठे हैं। कमियां बहुत हैं लेकिन हम सहयोग कर लोगों की जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।

    हालांकि कुछ जगह प्रशासन अच्छा काम कर रहा है लेकिन सरकार के स्तर पर सहयोग न मिलने से उनकी भी परेशानियां बढ़ रही हैं। मैं एनडीआरएफ और वायु सेना का आभारी हूँ जो सूचना मिलते ही तुरंत लोगों की ज़िंदगी बचाने में लगे हुए हैं। आज सुबह जब सूचना मिली तो कुल्लू में दस मिनेट के अंदर एनडीआरएफ मौके पर पहुंची जिससे 3 लोग बचाए जा सके और अभी भी हजारों टन मलबे के नीचे दबे 6 लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के लोग हमारे आह्वान पर हर जगह मोर्चे पर तैनात हैं। जहां भी पीड़ितों को मदद चाहिये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवाएं दे रहे हैं यही सच्ची मानवता की सेवा है।

    …शिमला से मंडी निकले तो ऐसे घायलों के मददगार बने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    कुल्लू में वीरवार सुबह इनर अखाड़ा बाज़ार भूस्खलन में घायल हुए 32 वर्षीय अभिनव सांख्यान को कुल्लू और मंडी प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्ज बिलासपुर पहुंचाया। हालांकि सुबह से भारी बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते कुल्लू से मंडी के बीच एक दर्जन जगह भूस्खलन   हुआ था लेकिन एनएचएआई प्रबंधन ने सूचना मिलते ही अपनी एम्बुलैंस जगह जगह तैनात कर दी ताकि कुल्लू से आने वाले मरीज को आगे निकाला जा सके। कुल्लू निवासी डिंपल शर्मा ने इस बारे जब पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत जिला कुल्लू प्रशासन और एनएचएआई को निर्देश दिये कि तत्काल उन्हें मदद पहुंचाई जाए।

    जिसके बाद एडीएम कुल्लू ने पुलिस एस्कॉर्ट एम्बुलैंस के साथ लगा दी ताकि जाम की स्थिति से निबटा जा सके और एम्बुलेंस को भूस्खलन प्रभावित इलाकों से आगे निकाला जा सके। इस कार्य में मंडी प्रशासन भी सक्रिय हुआ और एनएचएआई से समन्वय बनाकर इस एम्बुलैंस को आगे निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एम्ज बिलासपुर भी फ़ोन कर वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम को सहयोग करने को कहा। जहां पहुँचते ही गंभीर रूप से घायल अभिनव को तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इलाज करना शुरू कर दिया है।

    पीड़ित की मासी डिम्पल शर्मा ने कहा कि इस हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल अभिनव के 72 वर्षीय दादी और उनकी माता भी कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उनके किरायेदार 6 लोगों की घटनास्थल पर तलाश चल रही है। जैसे ही कुल्लू अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ तो डॉक्टरों ने मरीज को तत्काल बिलासपुर शिफ्ट करने को कहा लेकिन खराब मौसम और बंद रास्तों की बजह से बहुत परेशानी हो रही थी। मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए भी जिला प्रशासन से आग्रह किया लेकिन खराब मौसम आड़े आया।

    इसलिये उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन किया तो उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कुल्लू व मंडी प्रशासन और एनएचएआई का आभार प्रकट किया है। बता दें कि खराब रास्तों और विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद मरीज आख़िरकार एम्ज बिलासपुर पहुंच गया है। मरीज को हेड इंजरी और क्लोटिंग हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

  • Himachal News: इनर व्हील क्लब ऊना ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया

    Himachal News: इनर व्हील क्लब ऊना ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया

    ऊना/ सुशील पंडित: इनर व्हील क्लब ऊना ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाल ऊना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सुरेन्द्र कौंडल ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने ब’चों को सरकारी स्कूलों में पढऩे के लिए प्रोत्साहित करें, क्योंकि यहां के छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।

    क्लब सदस्यों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त हुई क्लब सदस्य रंजना बख्शी को भी विशेष सम्मान प्रदान किया। क्लब प्रधान शोभा सोनी ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के दीपस्तंभ हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर हमें अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम का महत्व सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करने का अवसर है।

    इस अवसर पर गल्र्ज स्कूल के प्राचार्य सुरेश,डा.किशोरी लाल,संजय वशिष्ठ,विकास रत्न,इन्नर व्हील क्लब की सचिव अमरजीत बबली,कोषाध्यक्ष निरूपमा महाजन,आईएसओ मीरा मेहता,पूर्व प्रधान जतिंदर कौर, तजिंदर कौर, सुमन पुरी,रजिता कसाना,रमा कंवर, रंजना जसवाल, रंजना बख्शी,रमा कालिया,रेखा शर्मा और सुनीता शर्मा के अलावा स्कूल के अन्य अध्यापकगण उपस्थित थे।  यह शिक्षक हुए सम्मानित कार्यक्रम में शिक्षक सुरेंद्र कौंडल,राजेश कुमार शास्त्री,दशमीत कौर,राकेश शर्मा,हरदेव घाघा,पल्लवी कौशल,सुरेंद्र मोहन,महेश शारदा,रमण कुमार,पूजा कुमारी,बबिता चंदेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • Himachal News: एलआईसी की ऊना शाखा ने मनाया अभिकर्ता सम्मान दिवस समारोह

    Himachal News: एलआईसी की ऊना शाखा ने मनाया अभिकर्ता सम्मान दिवस समारोह

    ऊना/ सुशील पंडित:भारतीय जीवन बीमा निगम की ऊना शाखा द्वारा वीरवार को अभिकर्ता सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रणी रहे अभिकर्ताओं को विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया की अभिकर्ता भारतीय जीवन बीमा निगम की रीड की हड्डी हैं।अभिकर्ताओं की मेहनत व लगन से एलआईसी अपने व्यवसाय के लक्ष्य को तय करती है। यही नहीं अभिकर्ताओं की वजह से ही उपभोक्ताउ को पर्याप्त मात्रा में एलआईसी की पॉलिसी से संबंधित सभी तरह की औपचारिकताओं व उनको सेवाएं देने में अभिकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाते हैं।  एलआईसी के पॉलिसी धारकों को घर बैठे अभिकर्ता अपनी सेवाएं देकर उन्हें सुविधाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने अभिकर्ताओं के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें अपना व्यवसाय टॉप ऑर्डर तक ले जाने की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर एलआईसी की योजना शाखा के प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक अंकुश कुमार, एओ शैली शर्मा, रवि प्रकाश जोशी,दर्शन सिंह, जगदीप सिंह, रमन कुमार, चरण दास,समेत अभिकर्ता सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र भारद्वाज, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, सुभाष चंद, सतपाल समेत अन्य के अभिकर्तागण व कर्मचारी मौजूद रहे।
  • डा. रमेश शर्मा तीन दशक की सेवा के बाद बिरला टैक्सटाईल मिल्स से हुए सेवानिवृत

    डा. रमेश शर्मा तीन दशक की सेवा के बाद बिरला टैक्सटाईल मिल्स से हुए सेवानिवृत

    रोजगार दिलाने के साथ साथ औद्योगिक विकास में रहा योगदान

    जब हिमाचल में कोई निवेशक नहीं आता था उस समय किया कारखाना स्थापित

    बद्दीसचिन बैंसल: बददी की प्रसिद्ध धागा कंपनी बिरला टेक्सटाइल मिल्स में तीन दशक की सेवा करने के बाद डा रमेश कुमार शर्मा सेवानिवृत हो गए। उन्होने बतौर वाईस प्रैजीडैंट अपने कार्यकाल पूर्ण होने से तीन साल पहले एच्छिक सेवानिवृति ली है ताकि बचे हुए जीवन में कुल अलग किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा समय परिवार व रिश्तों को दिया जा सके और बच्चों के साथ कुछ अनमोल पल बिताए जा सके। बिरला टैक्सटाईल मिल्स बददी को 1993 में शुुरु करवाने में इन्होने अहम भूमिका निभाई थी जिससे हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रोजगार मिला था।

    इस दौरान एक खासियत यह भी रही कि उन्होने अपनी नियुक्ति के बाद अपना घर यानि कंपनियां बार बार नहीं बदला चाहे उनको कई प्रलोभन मिले और जहां से शुरु हुआ था उनका कैरियर का सफर वहीं खत्म हुआ है। मूलत: शोघी जिला शिमला के रहने वाले डा. आर के शर्मा ने बिरला कंपनी के साथ मिलकर उसको ईमानदारी से उसको आगे बढ़ाया और हिमाचली होने के नाते डा. शर्मा सबको साथ लेकर भी चले और सबके साथ भी चले। 1990 के बाद के  प्रदेश के हर उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री उनको निजी तौर पर जानते रहे हैं। गौरतलब है कि जब नब्बे के दशक में बिरला समूह ने हिमाचल में कदम रखा तो यहां पर ज्यादा औद्योगिकीकरण नहीं हुआ था।

    उस समय बिरला समूह ने दिल्ली से कोर्ट के एक आर्डर के बाद हिमाचल के बददी का रुख किया था। उस समय जमीन खरीदने से लेकर कारखाना स्थापित करने का समस्त कार्य डा रमेश की अगुवाई में हुआ था जिससे पांच हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। उन्होने सिर्फ बीबीएन ही नहीं बल्कि संपूर्ण हिमाचल के दूरदराज क्षेत्र के युवाओं को बिरला मिल्स में रोजगार दिलवाया।

    बिरला कंपनी जानी जाती थी आर के नाम से- बददी ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल की अफसरशाही बिरला टैक्सटाईल मिल्स को डा आर के शर्मा के नाम से जानती थी। हिमाचल प्रदेश तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों के दिलों में शर्मा ने अपनी प्रतिभा और कडी मेहनत के दम पर पहचान बनाई जिसके लिए उनको सम्मान मिलता रहा। उनकी समय से पहले एच्छिक सेवानिवृति से कंपनी का हर कर्मचारी व अधिकारी कमी महसूस कर रहे हैं। इसके  अलावा डा शर्मा ने बददी बरोटीवाला ने कंपनी के तहत सीएसआर में कई उल्लेखनीय कार्य शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में करवाए जिससे भटौली कलां व आसपास की पंचायतों को भरपूर लाभ मिला।

    बीबीएन का हर व्यक्ति जब भी उनको किसी भी काम के लिए उनको आवाजा लगाता था तो वह सीधे उनको सहजता से मिलते थे। कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित अरोडा व अन्य स्टाफ तथा श्रमिकों ने डा रमेश कुमार शर्मा को भावभीनी विदाई दी और उनकी तीन दशक की सेवाओं को कंठमुक्त तरीके से सराहा। उनका मिलनसार व हंसमुख स्वभाव बरबस ही सबको आकर्षित कर लेता था।

     

  • पंजाब में आई बाढ़ को देख आगे आया हिमाचल, बीबीएन से भेजी गई दवाइयां

    पंजाब में आई बाढ़ को देख आगे आया हिमाचल, बीबीएन से भेजी गई दवाइयां

    श्री राम सेना और बिलांवाली लुबाना युवा टीम ने का बाढ़ पीढ़ीतों को भेजी दवाईयां

    पंजाब में बिगड़ते हालातों के बीच बददी आई थी दवाईयों की मांग

    बद्दी/सचिन बैंसल:पंजाब बाढ़ पीड़ीतों की मदद के लिए सामाजिक संगठन श्रीराम सेना ने दवाइयों का विशेष पैकेज भेजा। इस मानवीय अभियान में रिंकू कुंडलस (लबाना, बिल्लावाली) और उनकी युवा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल व सचिव संदीप कुमार ने कहा कि हमें बिलांवाली लुबाणा की युवा टीम ने आग्रह किया था कि पंजाब में बाढ़ से बहुत बुरा हाल है।

    वहां पर अब लोग जल जनित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरत दवाईयों की है और इसी कारण से युवा मंडल ने राजेश जिंदल से संपर्क साधा था। जिंदल ने कहा कि बिलांवाली के युवा आपदा में बहुत अच्छ कार्य कर रहे हैं इसलिए हमने उनको दवाईयों के रुप में सहयोग किया है और यह पूरी दवाईयां पंजाब में जरुरतमंदों के काम आएंगी। इस अवसर पर गुरबचन सिंह, विनोद गोयल संदीप कुमार, सन्नी गर्ग, गिरीवर, अंकित परमार और विनोद शर्मा उपस्थित रहे और सहयोग दिया। राजेश जिंदल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। संकट की घड़ी में समाज के साथ खड़ा रहना हमारा कर्तव्य है। श्रीराम सेना हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

  • लघु उद्योग संघ हिमाचल ने जीएसटी की दरों पर बदलाव पर जताया एतराज

    लघु उद्योग संघ हिमाचल ने जीएसटी की दरों पर बदलाव पर जताया एतराज

    दरों में बदलाव से हिमाचल के गत्ता उद्योग को नुकसान होगा-अशोक राणा

    बोले-कच्चे माल की खरीद 18 फीसदी पर होगी तो बेचना पडेगा 5 फीसदी पर

    बद्दी/सचिन बैंसल: केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में बदलाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के उद्योग संगठनों ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश के प्रमुख उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ ने कहा है कि बाकी चीजों के लिए जो जीएसटी दरों में कमी की गई है वो तो ठीक है लेकिन गत्ता पेटी उद्योगों को इसका भारी नुक्सान झेलना पड़ेगा।

    संगठन ने कहा है कि रॉ मैटेरियल पेपर पर 18 परसेंट और कोरूगेटेड बॉक्स पर पांच परसेंट जीएसटी करना सरकार का गलत फैसला है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा ने कहा कि जीएसटी की दरें पहले गत्ता उद्योग पर 12फीसदी थी अब उन्होंने  5 फीसदी कर दिया है । पहले उनके पेपर रॉ मैटेरियल पर भी 12 फीसदी ही था , और गत्ता उद्योग पर भी 12 प्रतिशत था ,लेकिन अब पेपर रॉ मैटेरियल पर 18 परसेंट कर दिया है अब गत्ता उद्योग रॉ मैटेरियल पर 18 पर्सेंट जीएसटी देगा और अपने उत्पाद गत्ता पर 5 फीसदी ही मिल पाएगा जिससे कि उसकी 13 परसेंट का नुकसान जाएगा जो उसकी बुक्स में जमा हो जाएगा ।

    इस प्रकार हर महीने 13 परसेंट का नुकसान यानी उसकी वर्किंग कैपिटल ब्लॉक हो जाएगी।  13 परसेंट जो बुक्स में जमा होगी उसका रिफंड किस प्रकार सरकार से मिलेगा यह कोई नीति क्लियर नहीं है जीएसटी के चक्कर में ही फस कर रह जाएगा ,पहले ही गत्ता उद्योग में वर्किंग कैपिटल की बहुत ज्यादा शॉर्टेज है क्योंकि पेमेंट बहुत देरी से मिलती है अब 13 परसेंट के वर्किंग कैपिटल के बुक हो जाने से गत्ता उद्योग में कैपिटल लगभग खत्म हो जाएगी जिससे कि अब गत्ता उद्योग बिल्कुल नहीं चल पाएंगे या उन्हें बंद करने पड़ेंगे।

    पहले ही ब्याज का बहुत ज्यादा बोझ गत्ता उद्योग पर पड़ रहा है । अशोक राणा ने कहा कि सरकार से हमारी डिमांड है गत्ता उद्योग पर जीएसटी की दर 18 परसेंट रखी जाए या फिर क्राफट पेपर पर भी 5 फीसदी कर दिया जाए अन्यथा उद्योग वर्किंग कैपिटल की शॉर्टेस्ट से बिल्कुल बंद हो जाएंगे

  • समय से पहले आपकी स्किन दिखेगी Aged, तुरंत खाना छोड़ दें ये Foods

    समय से पहले आपकी स्किन दिखेगी Aged, तुरंत खाना छोड़ दें ये Foods

    सेहत: हेल्दी और जवान दिखने के लिए लोग आज के समय में क्या-क्या नहीं करते। कई तरह के प्रोडक्ट्स लगाते हैं नुस्खे अपनाते हैं परंतु इसका असली कारण खान-पान होता है। कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो लोग जाने-अनजाने में खा लेते हैं उसके कारण स्किन डल हो जाती है और एजिंग का प्रोसेस तेज होता है। हैरानी की बात यहां यह है कि इसमें से ज्यादातर चीजें हमारी फेवरेट ट्रीट्स या कंफर्ट फूड होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी खाने-पीने की चीजें होती है जिनको खाने से आपको परहेज करना चाहिए।

    सोडा

    इसको रिफ्रेशिंग ड्रिंक कहते हैं परंतु सच्चाई इससे बिल्कुल ही अलग है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें काफी मात्रा में शुगर और फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है। ये दोनों मिलकर आपकी हड्डियां और दांत कमजोर कर देते हैं और ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इससे आपकी स्किन डल हो जाती है ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहे तो सोडा जैसी ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।

    अल्कोहल

    यह आपके शरीर को डिहाइड्रेट करेगा और विटामिन-ए को भी कम करेगा। यह स्किन रिपेयर के लिए बेहद जरुरी होता है। इससे आपकी त्वचा डल और बेजान दिखने लगती है। यदि आप शराब बार-बार पीते हैं तो ये आपके लिवर को नुकसान पहुंचाएगी। इससे शरीर में से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाएंगे और शरीर कमजोर हो जाएगा। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि शरीर हेल्दी रहे और ग्लोइंग स्किन हो तो शराब से परहेज करें।

    आइसक्रीम

    खुशी के मौके पर लोगों को आइसक्रीम खाना बहुत अच्छा लगता है। इसमें शुगर और फैट दोनों ही ज्यादा होते हैं। जब ये दोनों चीजें मिलती है तो शरीर में ग्लाइकेशन प्रोसेस तेज हो जाता है। इससे कोलेजन जैसे प्रोटीन कमजोर पड़ने लगते हैं जो स्किन को टाइट रखते हैं। इससे नतीजा यह होता है कि त्वचा ढीली पड़ जाती है और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। कई-कई बार आइसक्रीम खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है पर रोज इसे खाने से सिर्फ शरीर ही नहीं सेहत पर भी बुरा असर होता है।

    आर्टिफिशयल स्वीटनर

    कुछ लोगों चीनी नहीं खाते पर इसकी जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर खा लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है परंतु रिसर्च की मानें तो ये आपके गट में हेल्दी बैक्टीरिया को बिगाड़ेंगे और मीठा खाने की क्रेविंग को बढ़ाएंगे। बार-बार यदि ऐसा हो तो मेटाबॉलिक स्ट्रेस बढ़ेगा और चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां आने लगेगी।

    फ्रूट जूस

    कुछ लोगों को लगता है कि फ्रूट जूस काफी हेल्दी होता है परंतु सच्चाई यहां यह है कि ज्यादातर पैक्ड जूस में बहुत सारी शुगर होती है और इनमें पूरे फलों जैसा फाइबर नहीं होता। फाइबर न होने के कारण शुगर को शरीर बहुत जल्दी खिंच लेता है जिसेस इंसुलिन पर दबाव पड़ता है। इससे शरीर में सूजन होती है और स्किन ढीली हो जाती है ऐसे में पैक्ड जूस की जगह आप ताजा फल खा सकते हैं। यह आपके शरीर को भी हेल्दी रखेंगे और एजिंग भी स्लो होगी।
  • Himachal News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

    Himachal News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव चक्कसराय के समीप बसूणी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे घुंघराला एक बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई और बाइक चालक और स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद घायलाें काे सिविल अस्पताल अम्ब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक काे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कूटी सवार दोनों घायलाें का उपचार किया जा रहा है।

    मृतक व्यक्ति की पहचान मदन लाल (55) निवासी बड़ोह चक्कसराय के रूप में हुई है, जबकि घायलाें में केशव ठाकुर (21) व विशाल ठाकुर (24) पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी बसूणी (चक्कसराय) शामिल हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।