Blog

  • Punjab News: एक बार फिर से टूटकर गिरे पहाड़, देखें वीडियो

    Punjab News: एक बार फिर से टूटकर गिरे पहाड़, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से हालात काफी खराब हो चुके है। हालांकि आज कई जगह धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन चक्की पुल के पास एक बार फिर से पहाड़ गिरने की घटना सामने आई है। वीडियों में देखा जा सकता है कि पहाड़ टूटकर लगातार नीचे गिर रहे है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि बाढ़ की विकट स्थिति में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुट हुए हैं। वहीं सरकार द्वारा भी लगातार राहत कार्य किए जा रहे है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    संधू ने अपने संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर रावी नदी पर बांध बनाने का कार्य निस्वार्थ भाव से आरंभ किया है। सुबह लगभग 6 बजे जिला अध्यक्ष को सूचना मिली कि कथलौर गांव में रावी का बांध टूटने की स्थिति में है। तत्पश्चात, उन्होंने अपने संगठन के सभी सदस्यों, जिसमें युवा विंग, नशा मुक्त मोर्चा विंग और किसान विंग शामिल थे, को सूचित किया। सभी ने मिलकर बांध को मजबूत करने के लिए मिट्टी, रेत और सीमेंट के बैग रखे। अमनदीप सिंह ने बताया कि इस तटबंध को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक था, अन्यथा लगभग 80-85 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते थे। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार, सभी मंत्रीगण और पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। अमनदीप ने कहा कि वह अपने आम आदमी पार्टी परिवार के साथ पठानकोट जिले में बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर उन्हें तिरपाल, राशन सामग्री, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा पहुँचा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पूरे पंजाब से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और पटियाला तथा लुधियाना जिलों की आम आदमी पार्टी की टीम भी लोगों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
  • Himachal News: 31.7 किलो चूरापोस्त व 9.61 लाख की नकदी सहित एक काबू

    Himachal News: 31.7 किलो चूरापोस्त व 9.61 लाख की नकदी सहित एक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव बहड़ाला में दबिश दी और एक घर से 31 किलो 700 ग्राम चूरापोस्त व 9 लाख 61 हजार 700 रुपये की नगदी बरामद कर एक व्यक्ति को काबू किया है। इस मामले में आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बहड़ाला निवासी राजेश कुमार ने अपने घर में चूरापोस्त छिपाकर रखा हुआ है। इसी आधार पर एसआईयू टीम के हैड कांस्टेबल कमल के नेतृत्व में रेड की गई और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को नशे की खेप के साथ-साथ बड़ी रकम भी बरामद हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली 9 लाख 61 हजार 700 रुपये की राशि जब्त कर ली है। पुलिस जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि यह पैसा किन-किन माध्यमों से आया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था। वहीं पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस धंधे में और लोग भी शामिल हैं।

  • Punjab News: मणि महेश यात्रा में हुए हादसे में 4 युवकों के पहुंचे शव, देखें वीडियो

    Punjab News: मणि महेश यात्रा में हुए हादसे में 4 युवकों के पहुंचे शव, देखें वीडियो

    पठानकोटः मणि महेश यात्रा में बारिश से मची तबाही के बाद अब दुखद खबर आ रही है। दरअसल, मणि महेश यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले 4 लोगों के शव पठानकोट पहुंचे। मृतकों में एक पठानकोट, एक गुरदासपुर, एक होशियारपुर और एक संगरूर का है। इस बार बारिश ने हर जगह तबाही मचाई है। चाहे वो पहाड़ी इलाके हों या मैदानी इलाके या तीर्थ स्थल, भले ही भारी बारिश के कारण मणि महेश यात्रा रोक दी गई थी। लेकिन हजारों श्रद्धालु वहीं फंस गए थे, रास्ता बंद होने के कारण उनका निकलना मुश्किल हो गया और अब दुखद खबर सामने आने लगी है।

    ऐसी ही एक दुखद घटना तब सामने आई जब हिमाचल में मणि महेश यात्रा पर गए चार लोगों के शव पठानकोट के सरकारी अस्पताल पहुँचे। हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन और ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ लोगों की जान चली गई है। अब हिमाचल सरकार उनके शवों को उनके परिजनों तक पहुँचाने की कोशिश कर रही है। इसी के चलते पठानकोट के सिविल अस्पताल में 4 शव पहुँच चुके हैं।

    इस बारे में बात करते हुए पीड़ितों ने बताया कि ये लोग मणिमहेश यात्रा पर गए थे और अब उनके शव वापिस आ गए हैं। ये लोग पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और संगरूर के रहने वाले हैं और स्थानीय प्रशासन की मदद से इन शवों को उनके वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान अब तुरंत होगा समस्या का समाधान, बाढ़ग्रस्त गांवों में अफसर नियुक्त

    Punjab News: CM Mann का ऐलान अब तुरंत होगा समस्या का समाधान, बाढ़ग्रस्त गांवों में अफसर नियुक्त

    मोहालीः पंजाब में लगातार बारिश के कारण हालात खराब हो रहे है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई। आज वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी बढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला है। पंजाब में बाढ़ से हालात देखते हुए सीएम भगवंत मान ने हर गांव में गजटेड अधिकारी नियुक्त किया है।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਨਾਲ ਸਿੱਧਾ ਸੰਪਰਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਵੱਡੀ ਪਹਿਲ: ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ

    Read in English:

    Punjab Deploys Gazetted Officers in Flood-Hit Villages for Direct Public Grievance Redressal

    इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। राज्य के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से प्रशासन का सीधा संपर्क हो सके, इसे लेकर हम हर गांव के लिए एक-एक गज़टेड अधिकारी की नियुक्ति कर रहे हैं, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अपनी हर तरह की समस्या उन्हें बता सकें और उनका जल्द व उचित समाधान हो सके। सतलुज ने फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमापार पाकिस्तान के गांव और पुलिस चौकी को डुबो दिया है। यहां तटबंध टूटने का भी खतरा बना हुआ है।

    इधर, राज्य में बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 हफ्तों में रिपोर्ट तलब की है। चीफ जस्टिस ने कहा है- हमने ऐसी बारिश और बाढ़ पहले नहीं देखी। राज्य के हालात जानने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब पहुंच गए हैं। वह बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा ले रहे हैं और किसानों से बात कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौहान और मंत्री बिट्टू, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौहान और मंत्री बिट्टू, देखें वीडियो

    घर, जमीन, फसलें और पशुओं का हुआ नुकसान

    गुरदासपुरः केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और बीजेपी की पंजाब नेतृत्व की ओर से आज हरड़ प्रभावित क्षेत्र जिला गुरुदासपुर के सीमा क्षेत्र डेरा बाबा नानक धर्मकोट रंधावा पहुंचकर वहां पीड़ित लोगों से मुलाकात की। वहीं इस क्षेत्र में अभी भी कई गांवों में रावी नदी का पानी गिराने और जमीनों, घरों और फसलों पर पानी खड़ा है। इस पूरे क्षेत्र का जायजा लेने के बाद मंत्री शिव राज चौहान का कहना था कि वे भी इस दौरे पर हैं और उनकी केंद्रीय टीम भी जायजा ले रही है। मंत्री ने कहा कि आज पंजाब में जो हालात हैं, वे डराने वाले हैं और लोगों के घर, जमीन, फसलें और पशु बहुत नुकसान में हुए हैं। केंद्र सरकार पंजाब के साथ है और वे इन सभी परेशानियों का समाधान करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
  • Jalandhar ED ने मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सहित 4 के खिलाफ कोर्ट में दायर की याचिका

    Jalandhar ED ने मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सहित 4 के खिलाफ कोर्ट में दायर की याचिका

    मोहालीः पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ जालंधर ईडी प्रवर्तन निदेशालय ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, 22 अगस्त 2025 को जालंधर स्थित ईडी दफ्तर ने मोहाली की स्पेशल कोर्ट (PMLA) में उनके खिलाफ सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन शिकायत यानी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में धर्मसोत के साथ चार अन्य आरोपियों के नाम भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है। यह पहली बार नहीं है जब धर्मसोत का नाम इस केस में आया है। इससे पहले 13 मार्च 2024 को ईडी ने उनके खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी।

    उस केस में मोहाली की PMLA कोर्ट आरोप तय कर चुकी है। अब दूसरी चार्जशीट दाखिल होने के बाद धर्मसोत की कानूनी मुश्किलें और गहरी हो गई हैं। ईडी ने यह पूरी जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की FIRs के आधार पर शुरू की थी। ये FIRs भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराओं के तहत दर्ज हुई थीं। विजिलेंस ने आरोप लगाया था कि पंजाब के वन विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां हुईं। इन गड़बड़ियों में वन विभाग से जुड़े टेंडर, मंजूरियां और ठेकों में हेराफेरी जैसे मामले सामने आए।

    धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने अपने मंत्री रहते हुए वन विभाग से जुड़े टेंडरों और परमिट में अनियमितताएं कीं। उन पर यह भी आरोप है कि रिश्वत के जरिए अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग तक कराए गए। विजिलेंस ने जब जांच शुरू की, तब कई ऐसे मामलों का खुलासा हुआ जिनमें पैसों की हेराफेरी और काले धन को सफेद करने (मनी लॉन्ड्रिंग) का खेल सामने आया।

    इस केस में ईडी ने धरमसोत और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। बताया जाता है कि इन रेड्स के दौरान ईडी को कैश, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े दस्तावेज मिले थे। इन्हीं सबूतों को आधार बनाकर एजेंसी ने पहले चार्जशीट दाखिल की थी और अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दी है। धर्मसोत पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता रहे हैं। वह कई बार विधायक बने और वन मंत्री का पद भी संभाला। लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे और बाद में विजिलेंस व ईडी की जांच शुरू हुई। भ्रष्टाचार के मामलों के चलते उनकी साख पर भी बुरा असर पड़ा।

  • इन हसीनाओं संग रह चुका है Ashish Kapoor का अफेयर, इस Tv Serial से हुए थे मशहूर

    इन हसीनाओं संग रह चुका है Ashish Kapoor का अफेयर, इस Tv Serial से हुए थे मशहूर

    बॉलीवुड: टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप के आरोप में अरेस्ट हो गए हैं। उन पर दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान लड़की के साथ बाथरुम में जबरदस्ती करने के आरोप लगे हैं। एक्टर के खिलाफ 11 अगस्त को शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरु करके पुणे से आशीष को अरेस्ट किया है पर बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि आशीष कपूर आखिर है कौन?

    इन सीरियल्स में काम कर चुके हैं एक्टर

    आशीष के करियर की यदि बात करें तो उन्होंने ‘Ssshhh…Phir Koi Hai’ के साथ अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था। इसके बाद वो ‘साथ फेरे-सलोनी का सफर’ में दिखे थे। उन्हें पहचान शो देखा ‘एक ख्वाब’ से मिली थी। इस शो में उन्होंने एक प्रिंस का किरदार निभाया था। अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसके बाद भी वह कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में दिखे। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘वारिस’, ‘वो अपना सा’, ‘सावित्री’, ‘लव मैरिज या अरेंज मैरिज’, ‘मोल्लकी-रिश्तों के अग्निपरीक्षा’ जैसे टीवी शोज में भी एक्टर नजर आ चुके हैं।

    इस एक्ट्रेस संग रहे अफेयर के चर्चे

    पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो आशीष का नाम एक्ट्रेस प्रियल गौर के साथ जुड़ा था। देखा एक ख्वाब की को एक्टर संग उनका अफेयर था परंतु उनका रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और बाद में उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद आशीष और प्रियल दोनों दोस्त रहे थे। इसके अलावा एक्टर का नाम मॉडल Ilda Kroni संग भी उनका नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे परंतु उनका रिश्ता खराब नोट पर खत्म हुआ था। इसके बाद 2021 में उनका नाम Peral Grey के साथ जोड़ा गया। खबरें यह थी कि उन्होंने Peral Grey के साथ सगाई कर ली है परंतु उनका भी ये रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया था।
  • Punjab News: 8 दिनों बाद भी नहीं उतरा पानी, फसल को देख कर किसान को पड़ा दौरा, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 8 दिनों बाद भी नहीं उतरा पानी, फसल को देख कर किसान को पड़ा दौरा, मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार बारिश ने हालात बिगड़ते जा रहे है। 8 दिनों के बाद भी बाढ़ के पानी में फसल डूबे देख किसान को दौरा पड़ गया। संदीप सिंह नाम के गांव बलगण के रहने वाले किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, गांव बलगण में जहां पिछले दिनों से बाढ़ के पानी की वजह से पूरा गांव पानी में डूब गया था।

    8वें दिन भी गांव के आस-पास के खेतों में पानी नहीं उतर पाया है। मृतक किसान की उम्र लगभग 35 साल थी और उसकी दो बेटियां हैं तथा वह अपने बुजुर्ग पिता का पालन पोषण भी करता था। उसके पास अपनी सिर्फ एक किले जमीन थी और ढाई किले का ठेका उसने 50 हजार प्रति किले के हिसाब से लिया था।

    लेकिन फसल मरती देख ठेका की राशि देने की चिंता ने उसकी जान ले ली। संदीप सिंह की थोड़ी-सी जमीन होने के कारण दो दीयां भी लगाता था। उसकी पत्नी और बाकी गांव वासियों ने परिवार की आर्थिक मदद की अपील प्रशासन और समाजसेवी जत्थेबंदी को की है।

  • Punjab News: इस इलाकों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, किसानों से की बातचीत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाकों में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, किसानों से की बातचीत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमृतसर के घोनेवाल गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से मुलाकात की। लोगों ने चौहान को घरों के हुए नुक्सान, पशुओं की मौत और खेतों में फसलों के पूरी तरह नष्ट होने की जानकारी दी। किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएं व्यक्त कीं और कहा कि बाढ़ के कारण उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

    चौहान ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार बाढ़ से जुड़ी हर स्थिति की गंभीरता से समीक्षा कर रही है। बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा सरकार की प्राथमिकता है और स्थिति का पूरा आंकलन करने के बाद जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी और अधिक जानकारी साझा की जाएगी। सरकार लोगों के साथ हर वक्त खड़ी है और उन्हें परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

  • Punjab News: घरों में पानी घुसने से लोग हुए परेशान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों में पानी घुसने से लोग हुए परेशान, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार हो रही बरसात के कारण हालात बेहद खराब हो रहे है। वहीं दीनानगर के सर्कुलर कॉलोनी में रहने वाले लोग इन दिनों निकासी का पानी घरों में आने से बहुत परेशान हो रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि जिन 15 इलाकों का निकासी पानी उनके क्षेत्र में जमा हो रहा है, उस नाले को ही वह बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर मोहल्ला पानी में डूबता है तो जिम्मेदार नगर काउंसिल और प्रशासन होगा।

    कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि पिछले करीब एक साल से उन्हें यह समस्या झेलनी पड़ रही है। क्योंकि निकासी नाला आगे रेलवे पुल को क्रॉस करता था, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा रेलवे पुल बंद कर दिया गया है। जिससे सारा पानी उनकी कॉलोनी और घरों में इकट्ठा हो रहा है। स्थिति ऐसी है कि गंदा पानी कई फुट तक कॉलोनी की गलियों में खड़ा हो गया है और उनके घरों में घुस चुका है। जिससे घर से बाहर आना या घर में दाखिल होना भी मुश्किल हो गया है। अतिरिक्त पानी नजदीकी एक प्लॉट में जमा हो रहा है, जिससे कॉलोनी में बीमारियां फैलने का खतरा भी बन गया है।

    इलाके के निवासियों ने बताया कि वे 10 महीने से लगातार नगर काउंसिल अधिकारियों से मिलकर कार्यालय में लिखित शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आज समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे शाम को पीछे आने वाले नाले को बंद कर देंगे और फिर पिछला मोहल्ला डूबेगा तो इसकी जिम्मेदारी नगर काउंसिल की होगी। वहीं मौके पर पहुंचे नगर काउंसिल के सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि जल्द ही इलाके के निवासियों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।