Blog

  • फीका होगा नए साल का जश्न! त्योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करेगी सरकार

    फीका होगा नए साल का जश्न! त्योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करेगी सरकार

    नई दिल्लीः चीन और दुनिया के कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उपस्वरूप बीएफ.7 के बढ़ते मामलों ने भारत को चिंता में डाल दिया है। सरकार अब कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए क्रिसमस-नए साल समेत आने वाले त्योहारों को लेकर गाइडलाइन्स जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर नई कोविड गाइडलाइन्स जारी करने की तैयारी कर ली है। 

    कोरोना को बढ़ता देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हाई लेवल मीटिंग की और लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। पीएम मोदी ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की, जबकि अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्यों को सलाह दी कि वे ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए संयंत्रों, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे का परिचालन तत्परता से सुनिश्चित करने की तैयारी करके रखें।

    भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की अपील

    इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सभी से हर समय भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, उचित दूरी का पालन करने और आगामी त्योहारी मौसम के मद्देनजर सहित कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि विशेष रूप से ऐसे लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या फिर बुजुर्ग हैं, उनके लिए एहतियात की खुराक को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

    बढ़ते मामलों पर डब्लूएचओ ने भी जताई चिंता

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसू ने कहा है कि चीन में जोखिम के आकलन के लिए उनके संगठन को स्थिति की गंभीरता, अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और आईसीयू की जरूरतों पर विस्तृत जानकारी चाहिए। उन्होंने चीन से अनुरोध किया है कि वह संगठन को सभी आंकड़े उपलब्ध कराए।

  • पंजाबः नवविवाहित युवक की गोली लगने से मौत, दिल के आरपार हुई बुलेट

    पंजाबः नवविवाहित युवक की गोली लगने से मौत, दिल के आरपार हुई बुलेट

    तरनतारनः पंजाब में गोली चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन राज्य के किसी ना किसी जिले में गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब तरनतारन से गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां नवविवाहित युवक का पड़ोसी ने गोली मार कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक घर से बाहर निकला ही था कि उस पर गोली दाग दी गई। गोली दिल के आर-पार होने से युवक की मौत हो गई। हालांकि परिजन युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान पट्‌टी के सिंगल बस्ती निवासी साजन सिंह के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सतनाम सिंह और इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि साजन को गोली मारने वाले आरोपी पड़ोसी जर्मन सिंह, करण और बब्बी है। उनकी साजन से पुरानी रंजिश चल रही थी। वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने गोली मार दी, जो दिल के आर-पार हो गई।

    मृतक के चचेरे भाई विजय ने बताया कि गोली लगने के बाद मृतक साजन को तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे आगे रेफर कर दिया गया। हालत देखते हुए वे साजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई विजय ने बताया कि मृतक साजन की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। उसकी पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि यह बुरी खबर आ गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • नाक में 2 बूंद से कोरोना का हो जाएगा खात्मा! भारत ने दी इस वैक्सीन को मंजूरी

    नाक में 2 बूंद से कोरोना का हो जाएगा खात्मा! भारत ने दी इस वैक्सीन को मंजूरी

    नई दिल्लीः कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को एक और अहम हथियार मिल गया है। चीन में जारी कोरोना कहर के बीच भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। यह नाक में दी जाने वाली वैक्सीन है और अब नाक में दो बूंद डालने से ही कोरोना बेअसर हो सकता है। इस वैक्सीन को आज यानी शुक्रवार से टीकाकरण अभियान में शामिल किया जा रहा है और कोवैक्सीन और कोविशील्ड ले चुके लोग भी इस वैक्सीन को ले सकते हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि एक्सपर्ट कमेटी ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि कोविन ऐप पर आज से भारत बायोटेक की इस नेजल वैक्सीन को शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी निजी अस्पतालों में ही यह वैक्सीन उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसे सरकारी अस्पतालों से लेकर मार्केट में उसे उपलब्ध करा सकती है। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से अब किसी को वैक्सीन के लिए इंजेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी, वह चाहे तो नाक में दो बूंद ड्रॉप वाली यह वैक्सीन भी ले सकता है।

    बता दें कि पिछले महीने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड नाक से दी जाने वाली वैक्सीन इनकोवैक को लेकर केंद्र सरकार से संपर्क साधा था। नवंबर में भारत बायोटेक ने केंद्र सरकार से नाक से दी जाने वाली अपनी कोविड रोधी दवा ‘इनकोवैक’ को कोविन पोर्टल में शामिल करने का अनुरोध किया था, ताकि इसे लेने वाले लोगों को टीकाकरण का प्रमाणपत्र मिल सके।

  • चीन के बाद अब दुनिया में कहर! इन 5 देशों में 1000 से ज्यादा मौत

    चीन के बाद अब दुनिया में कहर! इन 5 देशों में 1000 से ज्यादा मौत

    कल अमेरिका में हुईं सबसे ज्यादा मौत 

    नई दिल्लीः सिर्फ चीन नहीं, अब जानलेवा कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस बीच चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने जो कहा है, उससे चिंता और बढ़ गई है। अनुमान जताया गया है कि चीन में इस सर्दी में कोरोना की तीन लहरे आएंगी और इससे चीन की आधी आबादी संक्रमित होगी। कुछ ऐसा ही हाल बाकी देशों का भी होगा। यह अनुमान अब सच भी साबित होने लगा है।

    पिछले दिन कोरोना से हुईं मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो पांच देशों में इस वायरस से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और आने वाले दिनों में मौत के आंकड़े में और इजाफा होगा। आंकड़ों का अध्ययन करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, कल सबसे ज्यादा मौत दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हुईं। इसके बाद जापान, ब्राजील, जर्मनी और फ्रांस का नंबर आता है। इन पांच देशों में कल 1086 लोगों की मौत हुई।

    इन पांच देशों में अबतक कितने मरे?

    अमेरिका- 11 लाख 13 हजार 808
    जापान- 53 हजार 730
    ब्राजील- 6 लाख 92 हजार 210
    जर्मनी- 1 लाख 60 हजार 246
    और फ्रांस- 1 लाख 60 हजार 747

    भारत की क्या स्थिति है?

    भारत में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 131 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 76 हजार 330 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 हजार 408 रह गई है। इस दौरान कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। अबतक देश में कोरोना से 5 लाख 30 हजार 680 लोगों की मौत हो चुकी है।

    ब्रिटेन में ना कोई नया केस, ना कोई मौत

    बता दें कि कभी ब्रिटेन में भी कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस का देश में पिछले 24 घंटों में एक भी केस दर्ज नहीं किया गया है। बड़ी बात यह है कि यूके में कोरोना से पिछले दिन एक भी मौत नहीं हुई। यहां कोरोना के कुल मामले 24 लाख 89 हजार 42 हैं। जबकि अबतक एक लाख 98 हजार 271 लोगों की मौत हो चुकी है।

    चीन में जा सकती है 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एक प्रतिष्ठित शोध संस्थान ने अपनी एक रिपोर्ट बताया कि चीन का मानना है कि 2023 में कोरोना वायरस के मामलों में विस्फोट के बाद चीन में दस लाख से ज्यादा लोगों की जान जा सकती है। बता दें कि चीन की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 7 दिसंबर के बाद से कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर कोई आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

  • जालंधरः पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से परेशान सुभाष गोरिया ने परिवार समेत सुसाइड करने की दी धमकी, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने से परेशान सुभाष गोरिया ने परिवार समेत सुसाइड करने की दी धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): शिवसेना के नेता सुभाष गोरिया को 1 महीने से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है जिसकी कंप्लेंट बार-बार जालंधर के पुलिस कमिश्नर को करते नजर आ रहे हैं आज हिंदू नेता सुभाष गेरिया का कहना है कि मैं इन धमकियों से परेशान हो गया हूं क्योंकि मेरे परिवार को भी मारने की धमकियां मिल रही हैं और पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी जांच या कार्यवाही नहीं शुरू की गई सुभाष गोरिया का कहना था कि किसी और के हाथों से मरने से अच्छा है कि मैं सुसाइड कर लूं आज शाम 11:00 बजे मैं सुसाइड कर लूंगा। सुभाष गोरिया का कहना है कि उसे पिछले करीब एक महीने से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

    जिसकी कंप्लेंट बार-बार जालंधर के पुलिस कमिश्नर को की जा चुकी है। गेरिया का कहना है कि – मैं इन धमकियों से परेशान हो गया हूं क्योंकि मेरे परिवार को भी मारने की धमकियां मिल रही हैं और पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी जांच या कार्यवाही नहीं शुरू की गई। किसी और के हाथों से मरने से अच्छा है कि मैं सुसाइड कर लूं आज 11:30 बजे मैं सुसाइड कर लूंगा। जालंधर पुलिस प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। पहले मुझे विदेश के नंबरों से धमकियां मिल रही थीं। अब लोकल नंबरों से भी धमकियां मिल रही हैं।

    पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अब मैं परिवार के साथ जान देने जा रहा हूं। ये मेरी आखरी वीडियो है। पिछले कुछ महीनों से पंजाब में गैंगस्टरों के नाम से कई नेताओं और कारोबारियों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। नकोदर में भी कपड़ा व्यापारी को फोन पर धमकियां मिलीं थीं। फिरौती न देने पर फिर उसकी हत्या कर दी गई थी। हालांकि पुलिस ने नकोदर मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले युवा भाजपा नेता रोबिन सांपला को भी फोन किसी ने धमकाया था। इसी तरह सुभाष गोरिया को भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं।

  • 17 जगहों पर NIA की छापेमारी

    17 जगहों पर NIA की छापेमारी

    जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साजिश रचने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी जांच में जुटी है। इस बीच जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के इलाकों में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने जम्मू कश्मीर में 16 से 17 जगहों पर रेड की है। जम्मू में 1 जगह और बाकी रेड श्रीनगर में की जा रही है।

    भारत के खिलाफ अलग-अलग हथकंडे अपनाकर यहां खून खराबा फैलाने के आरोप में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, एनआईए की टीम उन्हीं लोगों के घरों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की टीम ने 21 दिसंबर को हरियाणा के सिरसा में भी छापे मारे थे। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी ने ये छापेमारी भारत और विदेश स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और हथियारों की सप्लाई करने वालों के बीच साठगांठ के खिलाफ की थी। इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लश्कर के 4 आतंकियों को लेकर 10 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर में एक पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में दिखाए गए आतंकियों पर एनआईए की टीम ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

    नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इससे पहले अक्टूबर महीने में भी जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा, राजौरी, पुंछ, बडगाम, शोपियां समेत कई ठिकानों की तलाशी ली थी। जम्मू कश्मीर में अल हुडा एजुकेशनल ट्रस्ट की संदिग्ध गतिविधियों और टेरर फंडिंग से संबंधित मामलों को लेकर ये कार्रवाई हुई थी। एनआईए के अधिकारियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर इस ट्रस्ट से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली थी।

  • आज का राशिफल, 23 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 23 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वह किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपको तनाव बना रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मिथुन राशिफल। आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपको कोई व्यक्ति किसी दूसरे के बारे में कुछ कहे, तो आपको उसे सुनकर उस पर अमल नहीं करना है। विद्यार्थी आज शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप किसी संपत्ति संबंधित सौदा को करते समय आज किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, क्योंकि आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत लेकर आएगा और यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कुछ सौदा को करके प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन में यदि कोई कलह  आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा, क्योंकि आप अपने साथी से किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय संबंधी कुछ जानकारियों को गुप्त रखना होगा। यदि वह किसी के सामने उजागर की,तो वह उनका फायदा उठा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप भूमि, वाहन, भवन, मकान दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोग भी आज तरक्की करेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और साथ की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको यदि कुछ जिम्मेदारी दी जाए, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो अधिकारी आपके ऊपर गुस्सा उतार सकते हैं। आपको अपनी किसी पिछली की गई गलती से सबक लेना होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, लेकिन घर परिवार में चल रही अनबन आपका सिर दर्द बनेगी, इसलिए ऐसी स्थिति में आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको धन की आवक नहीं बढे़गी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आपका अपने साथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो वाणी मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल ना बरतें। आपको  किसी काम के लिए आज पुरस्कृत किया जा सकता है।वृश्चिक राशिफल 2023 

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको तनाव के रहने के कारण आपका व्यवहार व स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको आज कोई पेट दर्द अथवा बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी परिवार के सदस्य से संबंधित निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके उनसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अपने किसी परिजन से मदद की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण असुविधा रहेगी और उनका पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा। माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। मकर राशिफल 2023  

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आप आज काम की अधिकता होने के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे और शीघ्रता और भावुकता में आप कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति में पहले से सुधार आएगा, क्योंकि उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका अधिकारियों की बातों को लेकर मन परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको आज आपने कुछ कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो वह लम्बे लटक सकते है। कुंभ राशिफल 2023  

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी व संतान का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे और यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से आय की  प्राप्त होगी। यदि आपको घर संबंधित किसी समस्या को लेकर उलझने चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है।

  • कोरोना के नए वेरिएंट के आने से स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

    कोरोना के नए वेरिएंट के आने से स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

    नई दिल्ली : दुनिया में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। देश में एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन बीएफ.7 (Omicron BF.7) के सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। करोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी राज्यों की स्वास्थ्य विभाग मीटिंग कर रही है। इस बीच शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने फ्री में प्रिकॉशन डोज दिये जाने की बात कही है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में फ्री में प्रिकॉशन डोज देने की बात कही गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार 23-28 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच यह डोज 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त में दी जाएगी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में थे, उसी समय उन्हें कोरोना हुआ था। इस वजह से वो पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं कर पाए थे।

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। देश भर के हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रेंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट से संक्रमण को लेकर लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल केंद्र सरकार नए वेरिएंट के सामने आने के बाद इसके खतरे को वक्त रहते रोकने के लिए प्रयास में जुट गई है और इसे लेकर जरूरी परीक्षण किए जा रहे हैं।

  • कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म, राज्यों को अस्पताल तैयार रखने की दी सलाह

    कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग खत्म, राज्यों को अस्पताल तैयार रखने की दी सलाह

    नई दिल्लीः कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाईलेवल मीटिंग की है। लगभग पौने 2 घंटे तक पीएम मोदी की बैठक चली। बैठक में सबसे पहले कोविड पर स्वास्थ मंत्रालय के जरिए डीटेल ब्रीफिंग दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से पीएम को विस्तार में ब्रीफ किया गया। विशेषज्ञों ने कोविड-19 पर भारत और चीन समेत अन्य देशों की स्थिति में फर्क को स्पष्ट किया। प्रधानमंत्री ने बैठक में कोरोना का हाल और स्वास्थ्य मंत्रालय की तैयारी को लेकर सवाल किया।

    पीएम ने कड़ी निगरानी रखने की सलाह दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर अधिक निगरानी रखने की सलाह दी। उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर फोकस करने को कहा है। राज्यों को अस्पताल तैयार रखने की सलाह दी गई है। मास्क पहनने सहित कोविड उचित व्यवहार के पालन की सलाह दी गई है। त्योहारों का मौसम आने वाला है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जाए।

    इसके साथ ही पीएम मोदी ने बुजुर्गों और बीमार रहने वाले लोगों के लिए एहतियाती खुराक के टीकाकरण पर जोर दिया है। पीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा की सराहना की। पीएम मोदी ने राज्यों से कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, कर्मचारियों सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कोविड से संबंधित जरूरी सुविधाओं का ऑडिट करें। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी की जाए।

    मीटिंग में हुए ये सभी शामिल

    पीएम के साथ कोविड पर चल रही बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और अधिकारी, कैबिनेट सचिव राजीव गौना, गृह सचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव और अधिकारी, नीति आयोग के सीईओ और अधिकारी , पेट्रोकेमिकल सचिव, सिविल एविएशन सचिव मौजूद रहे।

  • पंजाबः इलाके में ASI ने मचाया आंतक, बेटे की कर दी पिटाई

    पंजाबः इलाके में ASI ने मचाया आंतक, बेटे की कर दी पिटाई

    आए दिन लोगों को मारता था पत्थर

    अमृतसरः जिले के बोहड़ वाले शिवाला में पंजाब पुलिस के एक एएसआई से इलाका निवासी काफी परेशान है। इलाके के लोगों का कहना है कि उक्त एएसआई आए दिन लोगों को पत्थर मारता रहता। तंग आकर जब उसके परिवार को बुलाया तो उसने गली में ही अपने बेटे को भी पीट दिया। अंत में लोगों ने उसे बांधकर पागलखाने इलाज के लिए पहुंचाया है। यह पूरी घटना स्थानीय लोगों ने कैमरे में कैद की। बताया जा रहा है कि पठानकोट में तैनात एक एएसआई बीते काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था।

    आए दिन वह गली में निकलता और लोगों पर पत्थर मारने शुरू कर देता। आज हिम्मत कर लोगों ने उसे पकड़ा और उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आज उसे ऑटो में डाल सर्कुलर रोड स्थित मैंटल अस्पताल ले गए। इलाका निवासियों का कहना है कि वह घरों में खुद को बंद करने पर मजबूर हो चुके थे। परेशान लोगों ने पूरी बात परिवार से की और इसका हल निकालने के लिए कहा, लेकिन जब बेटा एएसआई को रोकने के लिए पहुंचा तो उसने उसे भी पीट डाला।