Blog

  • ईश्वर से प्रेम करें, वासनाओं के त्याग से ही प्रभु से मिलन संभव-स्वामी भगवत शरण जी महाराज

    ईश्वर से प्रेम करें, वासनाओं के त्याग से ही प्रभु से मिलन संभव-स्वामी भगवत शरण जी महाराज

    ऊना/सुशील पंडित : श्रीमद्भागवत कथा बड़े से बड़े पापियों को भी पापमुक्त कर देती है। जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। यह विचार जिला मुख्यालय के सीमावर्ती गांव जनकौर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए प्रकट किया।

    स्वामी भगवतशरण ने कहा कि जीवन में यदि मान, बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिला जाए तो उसे ईश्वर की कृपा मानकर भलाई के कार्य करना चाहिए, लेकिन यदि उसका जीवन में किंचित मात्र भी अभिमान हुआ तो वह पाप का भागीदार बना देता है। उन्होंने कहा कि अहंकार से भरे राजा परीक्षित ने जंगल में साधना कर रहे शमीक ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। परिणामस्वरूप शमीक ऋषि के पुत्र श्रृंगी ऋषि ने राजा परीक्षित को एक सप्ताह में मृत्यु का शाप दे दिया। जब परीक्षित ने अपने सिर से स्वर्ण मुकुट को उतारा तो उन पर से कलियुग का प्रभाव समाप्त हो गया और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    स्वामी भागवत शरण ने कहा कि जब जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। परीक्षित को भवसागर से पार लगाने के लिए अब भगवान शुकदेव के रूप में प्रकट हो गए और श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर परीक्षित को अपने चरणों में स्थान प्रदान किया। उन्होंने महाभारत के कई प्रसंग भी सुनाए। कर्ण और भगवान श्रीकृष्ण के बीच संवाद को बताते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जब कर्ण की भगवान कृष्ण से चर्चा हुई तो कर्ण ने कहा कि मृत्यु के बाद ऐसी जगह मेरा दाह संस्कार हो जहां आज तक किसी का नहीं हुआ। भगवान ने उसकी मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। श्रीकृष्ण और भीष्म पितामह का प्रसंग भी सुनाया गया।

    कथा व्यास ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है। उसकी वाणी सागर का मोती बन जाता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • जालंधरः अहम खबर, 10 साल पुराने हो चुके Aadhar Card को अपडेट कराना अनिवार्य, इस दिन तक मिल रही छूट

    जालंधरः अहम खबर, 10 साल पुराने हो चुके Aadhar Card को अपडेट कराना अनिवार्य, इस दिन तक मिल रही छूट

    जालंधर/वरुणः आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेज है। अधिकांश कामों में इसकी जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड 10 से ज्यादा पुराना हो गया है तो आपको इसे अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा। सबसे बड़ी बात की अपडेट के लिए आपको किसी किस्म की रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। यानी आपका आधार फ्री में अपडेट हो जाएगा। इससे पहले अपडेशन के लिए 25 रुपये का शुल्क वसूला जाता था।

    आपका आधार कार्ट 10 साल पुराना है तो इसे आपको अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा। यूआईडीएआई की ओर से एक निश्चित समय के लिए अपडेशन की प्रक्रिया को फ्री रखा गया है। यानी आप मुफ्त में अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं। हालांकि यह सुविधा एक सिमित समय के लिए है। आप 14 जून तक अपने आधार को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।

    यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि माय आधार पोर्टल पर जाकर कोई भी मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट कर सकता है। दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए किसी किस्म की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये बतौर फीस चुकाने होंगे।

    आधार कार्ड धारक अपने आधार नंबर के जरिए https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें। इसके बाद आपके फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा। ओटीपी भरने के बाद Document Update पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको अपनी डिटेल दिखाई देगी। जिसके बाद आपको अपना डिटेल वेरीफाई करना होगा।

  • सत्ता के बिना, मछली की तरह तड़प रही भाजपा, तभी कर रही बिना बजह बिरोध: देवेन्द्र भुट्टो 

    सत्ता के बिना, मछली की तरह तड़प रही भाजपा, तभी कर रही बिना बजह बिरोध: देवेन्द्र भुट्टो 

    सीएम सुखबिंदर सूक्खू की सादगी और लोकप्रियता से परेशान हैं नेता विपक्ष 

    ऊना/ सुशील पंडित :  मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू व उनकी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा को घबराहट होने लगी है। और उसी घवराहट के चलते भाजपा कभी मंडल स्तर तो कभी विधानसभा में हंगामा करते विधान सभा सत्र में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। यह वातें कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र  भुट्टो ने जारी व्यान में कहे।
    भुट्टो ने कहा कि सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू बेहद शालीन ओर ईमानदार छबि के नेता है। और हर किसी से मधुर भाषा मे बात करते है। लेकिन भाजपा विधायकों को यह गवारा नहीं हो रहा है। इसलिए नित नए प्रपंच करके जनता के साथ साथ विधान सभा की कार्रवाई में खलल डाल रहे है। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों को चपड़ासी चला रहे हों और जिन स्कूलों में 5 अध्यापक ओर एक छात्र पढ़ने के लिए आता हो। जिन कॉलेज को पूर्व भाजपा सरकार ने खोला।
    उनमें एक भी छात्र की एडमिशन न हुई हो। तो क्या उन्हें खुले ही रखना है। अगर उन संस्थाओं को मुख्यमंत्री ने बन्द कर दिया तो क्या गुनाह किया? भुट्टो ने कहा कि अगर पूर्व भाजपा सरकार ने 900 संस्थान मात्र 100 दिनों में खोल दिये थे। तो उनमें बजट का भी प्रावधान करवाना था। ताकि उक्त संस्थान पूर्ण रूप से चलते। राज्य सरकार के साढ़े तीन माह का कार्यकाल बेहतर रहा है। और कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई दस गारंटियों में पहली दो गारंटियों को मुख्यमंत्री महोदय ने पूरा कर दिया है। जिसमे ओपीएस ओर महिलाओं के खाते में 15 सौ रुपये की गारंटी शामिल है। 
    उन्होंने कहा कि विपक्ष नेता जयराम ठाकुर द्वारा सीएम की चमचागिरी करके मन्त्री पद पाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है। और सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री है। ओर हिमाचल की 75 लाख जनता कैबिनेट मंत्रालय के रैंक पर है। मन्त्री पद पाने के लिए चमचागिरी भाजपा में होती है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। काँग्रेस संगठन दरिया नहीं समुन्दर है। 
  • पंजाबः बिश्नोई के इंटरव्यू को लेकर मूसेवाला के माता-पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः बिश्नोई के इंटरव्यू को लेकर मूसेवाला के माता-पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत बिश्नोई का इंटरव्यू किया गया। इंटरव्यू संपादित किया गया और फिर चलाया गया। मूसेवाला की हत्या को लेकर सरकार से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर काफी लापरवाही बरती गई, सोशल मीडिया पर जानकारी लीक हुई। साजिशकर्ता के बारे में भी कुछ पता नहीं चला है। केवल अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था।

  • पंजाबः इस जिले को No Fly Zone किया घोषित, इस दिन तक रहेगी पूरी सख्ती

    पंजाबः इस जिले को No Fly Zone किया घोषित, इस दिन तक रहेगी पूरी सख्ती

    अमृतसरः जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अहम फैसला लिया है। जी-20 समिट में पहुंचे वीवीआईपी और विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। हालांकि, यह नो फ्लाई जोन भारत और विदेश से आने वाली फ्लाइट्स के लिए नहीं है। यह प्रतिबंध केवल ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों पर लागू होता है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ये आदेश 21 मार्च तक के लिए जारी किए हैं।

    अमृतसर के पुलिस कमिशनर (सीपी) नौनिहाल सिंह ने कहा कि मीटिंगों के स्थानों, ठहरने के स्थानों और सड़कों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों को तैनात किया गया है।उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    बता दें कि जी-20 सम्मेलन के तहत अमृतसर में बैठकों का दौर जारी है। अमृतसर में 17 मार्च तक शिक्षा विषयों पर बैठकें चल रही हैं। इसके साथ ही 19-20 मार्च को श्रम संबंधी विषयों पर बैठक होने जा रही है। इन बैठकों का दौर अमृतसर के खालसा कॉलेज और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में चल रहा है। सुरक्षा कारणों से ड्रोन और मानव रहित विमानों के उड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

    गौरतलब है कि पंजाब 15 से 17 मार्च तक दूसरे एजुकेशन वर्किंग ग्रुप (एडडब्ल्यूजी) की मेजबानी कर रहा है और 28 जी-20 सदस्य देश, अतिथि देश और संगठन (ओईसीडी, यूनेस्को और यूनिसेफ) जिन्हें आमंत्रित किया गया है, वे इसमें भाग लेंगे। इस 3-दिवसीय आयोजन के दौरान सेमिनार/प्रदर्शनियां और कार्य समूह की बैठकें। श्रम पर एल20 बैठक 19-20 मार्च को होनी है।

  • पंजाबः जहरीली दवा खाकर महिला ने की खुदकुशी,  देखें वीडियो 

    पंजाबः जहरीली दवा खाकर महिला ने की खुदकुशी, देखें वीडियो 

    पंजाबः होशियारपुर के दसूहा इलाके के गांव बंगालीपुर से एक खबर सामने आई है जहां एक महिला द्वारा जहरिली दवा खाकर खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला संदीप कौर के भाई बलवीर सिंह ने बताया की हमारी बहन संदीप कौर का विवाह 12 साल पहले बंगालीपुर गांव के मंजीत सिंह से हुआ था। 

    जानकरी देते हुए संदीप कौर के भाई ने बताया कि उसकी बहन संदीप कौर का पति मंजीत सिंह जो कि फौज में नौकरी करता है अक्सर उसकी बहन को परेशान करता था और घरवालों की तरफ से दहेज के लिए भी उसकी बहन को तंग-परेशान किया जाता था, जिसके चलते कई बार पंचायत में भी बातचीत हुई  जिसका राजीनामा करवा दिया जाता था 

    बीते दिन मंजीत सिंह ने फोन करके बताया कि संदीप कौर ने जहरीली दवाई खा ली है और जल्दी ही अस्पताल आने को कहा लेकिन शक होने पर हमने दसूया पुलिस को साथ लेकर जब बंगालीपुर संदीप के घर पहुंचें तो वे मर चुकी थी। संदीप कौर के मायका परिवार का ये कहना है कि उनकी लड़की ने खुश्खुशी नहीं बल्की उससे जबरदस्ती जहर देकर मारा गया है और पुलिस ने मृत संदीप कौर के भाई बलवीर सिंह के बयानों के आधार पर तीन लोगो के खिलाफ 306 के तेहट मामला दर्ज कर लिया है,  जिस्मे पति मंजीत सिंह, सास कौशल्या देवी और ननान लखविंदर कौर का नाम है। इनमें से पति और सास को पुलिस ने काबू करलिया है और नानन लखविंदर कौर अभी फरार है।

  • पंजाबः Gangster Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू पर DGP Gaurav Yadhav का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः Gangster Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू पर DGP Gaurav Yadhav का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के निजी चैनल पर हुए इंटव्यू के बाद आज डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने लारेंस के गत दिनों इंटव्यू को लेकर पंजाब की जेलों को बदनाम करने की साजिश बताया। साथ ही डीजीपी ने इस मामले को लेकर फर्जी खबरे चलाने वाले मीडिया चैनलों पर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

    डीजीपी ने प्रेस वार्ता दौरान स्पष्ट किया है कि लारेंस का निजी चैनल को दिया गया इंटव्यू पंजाब की किसी जेल का नहीं है। वह कुछ दिन पुराना इंटरव्यू है। डीजीपी का कहना है कि पंजाब की जेलों को बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि  8 मार्च को लॉरेंस को राजस्थान से लाया गया। रिमांड खत्म होने पर तलवंडी साबो में रखा गया, जिसके बाद 10 मार्च को बठिंडा जेल भेजा गया। बठिंडा जेल पंजाब की सबसे सुरक्षित जेल है, जहां मोबाइल के नेटवर्क आने नामुमकिन है।

  • बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

    बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं तथा भविष्य में इससे होने वाले नुक्सान के बारे आम व्यक्ति को जागरूक किया जा सके। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बाल संरक्षण समिति द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में किए जा रहे प्रयासों के संबंध आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

    उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों की सहायता से एक खुफिया तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जनवरी, 2023 के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा जिला में 275 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें 10 हज़ार 773 लोगों ने भाग लिया। इन जागरूकता कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों के 259, खंड स्तर के 8 तथा शहरी क्षेत्रों के अलग-अलग वार्डों के 8 जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

    बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, श्रम अधिकारी सोहन लाल जलोटा, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, लक्ष्मण दास सीडीपीओ गगरेट, पीओ अभिमन्यु कपूर सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक

    चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर-उपायुक्त
    ऊना/ सुशील पंडित:  माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 22 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 
    उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा लगभग 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों का समुचित उपयोग किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। 
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एक-एक अतिरिक्त मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी जहां पर श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए 10 हज़ार रूपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा लंगर आयोजकों को लंगर कमेटी द्वारा स्वच्छता व सड़क सुरक्षा सहित सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा अन्यथा उन्हें लंगर के लिए जारी किए गए परमिट रद्द किए जा सकते हैं। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही तथा यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व अग्निशमन यंत्रों को उपकरणों को पूरी तरह से कार्यशील करने के निर्देश दिए। बैठक में  यातायात प्रबंधन,  विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने संबंधी व्यवस्था के अतिरिक्त साफ सफाई की व्यवस्था रखने  बारे भी विस्तार से चर्चा की गई।
    इस अवसर पर मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग नितिन चैधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव गर्ग, पुलिस उपनिरीक्षक रमेश चंद, प्रधान ग्राम पंचायत छपरोह शशी कालिया, प्रधान ग्राम पंचायत नारी अल्का संधु सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, मामला दर्ज

    मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : पिछले हफ्ते 9 मार्च को बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337,304ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि 9 मार्च को एक प्रवासी महिला जलग्रां टिब्बा में सड़क किनारे खड़ी थी कि तभी पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले तरुणदीप पुत्र कमलदीप ने तेज गति से मोटरसाइकिल महिला से भिड़ा दी।
    महिला के पति अमित कुमार पुत्र रामकेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि जिस समय बाइक सवार ने उसकी पत्नी को टक्कर मारी तब वह परिवार सहित सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर से उसकी पत्नी और बाइक सवार दोनों बुरी तरह घायल भी हो गए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसकी पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।