Blog
-

मोटरसाइकिल की टक्कर से महिला की मौत, मामला दर्ज
ऊना/ सुशील पंडित : पिछले हफ्ते 9 मार्च को बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337,304ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि 9 मार्च को एक प्रवासी महिला जलग्रां टिब्बा में सड़क किनारे खड़ी थी कि तभी पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले तरुणदीप पुत्र कमलदीप ने तेज गति से मोटरसाइकिल महिला से भिड़ा दी।महिला के पति अमित कुमार पुत्र रामकेश ने अपनी शिकायत में बताया है कि जिस समय बाइक सवार ने उसकी पत्नी को टक्कर मारी तब वह परिवार सहित सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर से उसकी पत्नी और बाइक सवार दोनों बुरी तरह घायल भी हो गए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसकी पत्नी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -

आबकारी ठेकों की नीलामी 18 मार्च को
ऊना/ सुशील पंडित : वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना के खुदरा आबकारी लाइसेंस प्रपत्र एल-2, एल-14 एवं एल-14ए की निविदा व नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद डोगरा ने बताया कि पात्र आवेदक 17 मार्च शाम 5 बजे तक मोहरबंद निविदा आवेदन जमा करवा सकते हैं जिसका आवंटन 18 मार्च को प्रातः 10.30 बजे बचत भवन ऊना में किया जाएगा।
विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि जिला ऊना के 126 खुदरा आबकारी ठेकों को 11 आबकारी इकाइयों में बांटा गया है। आवंटन के लिए बोली/निविदा प्रपत्र कार्यालय उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी ऊना से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बोली/निविदा प्रपत्र विभाग की वेबसाईट www.hptax.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि निविदा आवेदन के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों का विवरण अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
-

आधार कार्ड में पहचान व पते को 14 जून तक निःशुल्क कर सकते हैं आनलाइन अपडेट
ऊना/ सुशील पंडित : आधार कार्ड में पहचान व पते को 14 जून 2023 तक निःशुल्क आनलाईन अपडेट किया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपने आधार को अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होगा।इसके अतिरिक्त आधार सेवा केंद्र पर आनलाइन अपडेशन के लिए 50 रुपये का शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ और एमआधार ऐप के माध्यम से उठाया जा सकता है तथा अनिवार्य दस्तावेज़ों की सूची भी आनलाइन उपलब्ध है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आधार को आनलाइन अपडेट करें। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट करना भी सुनिश्चित करें। -

पंजाबः AAP सरकार के 1 साल के कार्यकाल पर विपक्ष ने उठाए सवाल, देखें वीडियो
मुख्यमंत्री को पंजाब के हालतों पर गंभीर होने की दी सलाह
पंजाबः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने आज एक साल का समय पूरा हो चुका है ओर आज के दिन जहां राज्य सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियां गिनवाई जा रही है, वही दूसरी तरफ विपक्ष द्वारा राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे है। इसी के चलते आज पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए गए।
इस मौके पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मान सरकार के एक साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री फेल नज़र आ रहे है, उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब की जेलों में हमले हो रहे है। प्रसिद्ध शख्सियतों का शरेआम कत्ल किया गया और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल महिलायों बल्कि किसानों और बुजुर्गो को भी ठगा है। उन्होंने कहा कि चुनावो के समय मान सरकार ने वायदा किया था कि पेंशन 2500 रुपये की जाएगी लेकिन आज उस के बारे में कोई नही बोलता आलम ये है कि आज देश को कमजोर करने वाली ताकतें फलफूल रही है।
पंजाब सरकार का एक साल पूरा होने पर अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार के एक साल में किये गए कामों को एक-एक कर के बताया कि किस तरह मजूदा सरकार ने ग्रंटिया तो दी लेकिन लोग अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा व्यवस्था बनाने में भी फेल हुई है । -

पंजाबः प्रदीप सिंह के परिजनों ने जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से की मुलाकात, देखें वीडियो
प्रदीप सिंह को शहीद का दर्जा देने पर हुई बातचीत
श्री आनंदपुर साहिबः होला महल्ला के दौरान आनंदपुर साहिब में युवकों को दंगा करने से रोकने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई थी, जिसमें घायल होने के बाद निहंग प्रदीप सिंह की मौत हो गई। उनके पैतृक गांव में भोग पाया गया। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी तख्त श्री केसगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग कराया।
इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब में जत्थेदार रघबीर सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भाई अमरजीत सिंह चावला, गुरदीप सिंह कांग सहित उनके पिता और उनके परिवार के सदस्य रिश्तेदार और कई अन्य लोग मौजूद थे। साथ ही श्री कीरतपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के समीप अस्ताघाट में मृतक प्रदीप सिंह की अस्थियों पूजा-अर्चना कर जल प्रवाह किया गया।
परिजनों ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी और उनके घर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पांच सिंह साहिबों के बीच कटक में इस पर चर्चा की जाएगी और इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे बच्चों ने धर्म के लिए नेक काम की नीयत से शहादत दी, इसलिए प्रदीप सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए।
-

पंजाबः LE ANTARES Restaurants And Bar में पुलिस की रेड, संचालक सहित एक गिरफ्तार
लुधियानाः पुलिस ने हुक्का बार में दबिश देकर बार के संचालक को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि बच्चों की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने के लिए आईपीएस सोनिया मिश्रा की अगुवाई में आईपीसी शुभम अग्रवाल पुलिस जोन-3 सहित थाना पीएयू लुधियाना की पुलिस पार्टी ने हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ मुहिम चलाई गई थी।
गुप्त सूचना के आधार पर ली-अंतरा रेस्टोरेंट लुधियाना के मालिक अंकुर कुमार पुत्र सुरजीत कुमार और मैनेजर सलामत अली के द्वारा 18 साल से कम उम्र के किशोरों को अवैध रूप से हुक्का फ्लेवर और शराब पिलाकर और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। जिसके तहत पुलिस ने ली- अंतरा रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई। इस दौरान रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर पार्टी चल रही थी।
जिसमें करीब 20-25 बच्चे 17, 18 और 19 साल के पार्टी कर रहे थे। जिन्हें रेस्टोरेंट द्वारा हुक्का एवं शराब परोसी जा रही थी। मौके पर ही 04 हुक्का, 04 फ्लेवर एवं 01 बुकिंग रजिस्टर बरामद करके उक्त दोषियों के विरुद्ध धारा 188, धारा 77 के तहत गैर जमानती अपराध, किशोर न्याय अधिनियम 2015 अधिनियम अपराध 6,7,20,24 तंबाकू अधिनियम 2003, 21-ए 6019 और अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मालिक व उपरोक्त प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है।
जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने सभी रेस्टोरेंट मालिकों व प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी जाती है कि ऐसा अवैध कार्य करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चेकिंग के दौरान अगर अन्य होटल मालिकों से ऐसी कोई बात सामने आती है तो उनके खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाएंगे। सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए गैर जमानती धाराओं में दर्ज किया जाएगा।
-

धार्मिक सम्मेलन करने से संस्कारवान पीढ़ी उत्पन्न होगी : हेमानंद जी
संत वाला बाबा बाल जी व स्वामी हेमानंद जी से लोगों ने लिया आशीर्वाद
ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर पर स्थित गांव रांयसरी में चल रहे वार्षिक सम्मेलन का और चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण यज्ञ का पूर्णाहूति डाल कर समापन किया गया। इस अवसर पर पधारे डेरा बाबा रूद्रानंद जी से स्वामी श्री हेमानंद जी व श्री परम पूजनीय बाबा बाल जी महाराज से लोगों ने आशीर्वाद लिया।
वहीं अनंत विभूषित महामंडलेश्वर श्री रामेश्वरानंद सरस्वती हरिद्वार वाले उपस्थित हुए और उन्होंने सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागृत किया और ऐसे सम्मेलनों की महत्ता का वर्णन किया कि ऐसे सम्मेलन करने से संस्कारवान पीढ़ी उत्पन्न होगी और बच्चों में अपने धर्म के प्रति संस्कार उदित होंगे। और संस्कारों से ही सनातन धर्म की आगे चलकर रक्षा कर पाएंगे विश्व भ्रमण के अंदर सनातन धर्म की ध्वज ध्वज लहराने के लिए हम सब को ऐसे सम्मेलनों का आयोजन करना चाहिए। जिससे मन के विषय विकार पाप कर्म खंडित होते हैं और अच्छे संस्कार ऐसे सम्मेलनों में पैदा होते हैं।
इस अवसर पर आज आचार्य विवेक मिंका ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर महिला संकीर्तन मंडली की कुसुम कृष्णा शर्मा, ऊषा देवी, मोनिका, प्रवीण कुमारी, कृष्णा देवी, विंदू, कमलेश, विजय कुमारी, ममता, विमला, कुलदीप शर्मा, बनीश कुमार, निक्का राम, शशी कुमार, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, डॉ अशोक कुमार, सुरेश धीमान, टिंकू धीमान, कमल कृष्ण, वंलवत कुमार, मोहिंदर मनकोटिया, प्रीतम शर्मा, प्रीतो देवी, बलदेव चंद, रामदेव, शिव कुमार ,तिलक राज, राजीव कुमार , रायसरी महिला मंडल प्रधान निशा कुमारी आचार्य विवेक मिंका, तुषार, शिव कुमार, आशीष कुमार शामिल हुए।
-

पंजाब पुलिस पर ‘हमले’ में संलिप्तता को लेकर IGP का तबादला
लाहौरः पाकिस्तान सरकार ने इस खुलासे के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुहम्मद सईद का तबादला कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उसके आवास से गिरफ्तार करने गई पंजाब पुलिस के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस का इस्तेमाल किया गया।
इससे पहले पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा था कि गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस का इस्तेमाल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उसके आवास से गिरफ्तार करने गई पंजाब पुलिस के खिलाफ किया गया। मंत्री ने बताया, ‘जमान पार्क अभियान में पंजाब पुलिस, इस्लामाबाद पुलिस और रेंजर्स पर हमला करने के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस का इस्तेमाल किया गया।’ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर में जमान पार्क में रहते हैं।
मंत्री के खुलासे के तुरंत बाद, संघीय सरकार ने तत्काल प्रभाव से जीबी पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सईद का तबादला कर दिया और उनकी जगह डार अली खान खट्टक को नियुक्त किया। कार्यभार संभालने के बाद नए आईजीपी ने जमान पार्क में इमरान खान की सुरक्षा में तैनात सभी जीबी पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘हम इमरान खान के लाहौर स्थित आवास पर सुरक्षा के लिए तैनात जीबी पुलिसकर्मियों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते। वे यहां कोई अवैध काम नहीं कर रहे थे। वे इमरान खान को सुरक्षा देने के लिए यहां थे। क्योंकि, हम (उनकी सुरक्षा को लेकर) पंजाब पुलिस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते हैं।’’
गौरतलब है कि तोशाखाना मामले में अदालत के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की टीम दल बल के साथ, इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पहुंची थी। हालांकि, लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक कार्रवाई रोकने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस को वापस बुला लिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
-

बेटी की हैवानियत! 3 महिने तक अलमारी में छिपाया मां का शव, जानें पुरा मामल
मुंबई : एक 23 वर्षिय महिला ने अपनी विधवा मां के शव के साथ रहने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने अपनी मां के शव को प्लास्टिक की चादर में लपेट कर लगभग तीन माहीने तक अलमारी में छिपाकर रखा। घटना का पता मंगलवार देर रात तब चला जब कलाचौकी पुलिस 55 वर्षीय विधवा वीना प्रकाश जैन की ‘गुमशुदगी’ की शिकायत की जांच कर रही थी, जिसे उसके भाई के परिवार ने दर्ज कराया था।
जैसे ही पुलिस टीम लालबाग इलाके में पेरू कंपाउंड में उनके घर पहुंची, महिला ने शुरू में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और पहले उसने अपने चचेरे भाई को भी बाहर कर दिया जो अपनी चाची के बारे में पूछताछ करने आया था। पुलिस ने कहा कि, वीणा प्रकाश जैन पर चाकू से वार किए गए थे, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हाथ और पैर काट दिए गए और एक फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच के लिए पूरे फ्लैट का दौरा किया। शव को अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि वीणा प्रकाश जैन पर चाकू से वार किए गए थे, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हाथ और पैर काट दिए गए और एक फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच के लिए पूरे फ्लैट का दौरा किया। शव को अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया।
महिला ने शुरू में पुलिस को अनुमति नहीं दी, लेकिन उन्हें घर से निकलने वाली बदबू का आभास हुआ और आखिरकार वे घर में घुस गऐ। वीना के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है । पुलिस ने बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस अपनी छानबीक कर रही है पुरे मामले की जांच होने के बाद ही पुलिस अगली कारवाई करेगी।
-

पंजाबः दिन-दहाड़े डाकखाने में घुसकर सहायक पोस्टमास्टर को मारी गोलियां
मोगाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला घोलिया खुर्द डाकखाने से सामने आया है। जहां हैड पोस्टर ने डाकखाने में घुसकर कर सहायक पोस्टमास्टर पर चलाई गोलियां चलाई। घायल व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जसविंदर सिंह की हालत काफी गंभीर है। जिसके चलते डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया।
वहीं वेष बदल कर आए हैड पोस्टर राजपाल को लोगों ने मौके पर काबू कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार राजपाल ने नकली दाड़ी लगाई हुई थी और वेष बदल कर डाकखाने में आकर बैठ गया। जिसके बाद बाबू राजपाल ने अचानक अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कथित आरोपी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर आया था। इसके बाद उसने जसविंदर पर तीन फायर किए। घायल के गोली बाजू, कमर और एक अन्य जगह पर लगी है। वारदात को अंजाम देकर भागने लगे राजपाल को लोगों ने मौके पर ही काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।